नवीन समाचार, नैनीताल, 18 अप्रैल 2026 (Bhowali Murder Case-Life Imprisonment)। नैनीताल (NAINITAL) जनपद के द्वितीय अपर सत्र न्यायाधीश (Second Additional Sessions Judge) कुलदीप शर्मा (Kuldeep Sharma) की अदालत ने दिसंबर 2021 में भवाली (BHAWALI) क्षेत्र में नैनीताल में शादी समारोह में गाना बजाने के विवाद में हुए नवीन चंद्र आर्या (Naveen Chandra Arya) हत्याकांड में ऐतिहासिक निर्णय सुनाया है। न्यायालय ने प्रकरण के तीनों मुख्य आरोपितों (Main Accused)—मोहित कुमार आर्या (Mohit Kumar Arya), आकाश सिंह (Akash Singh) और नीलेश कुमार आर्या (Nilesh Kumar Arya) को हत्या (Murder) का दोषी पाते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है।
इसके साथ ही प्रत्येक दोषी पर 50-50 हजार रुपये का अर्थदंड (Fine) भी लगाया गया है, जिसे न चुकाने पर उन्हें तीन माह का अतिरिक्त कठोर कारावास (Rigorous Imprisonment) भुगतना होगा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना (Incident) 20-21 दिसंबर 2021 की रात्रि तिरछाखेत मार्ग पर नैनीबैंड के समीप घटित हुई थी। मृतक के भाई राजेंद्र प्रसाद (Rajendra Prasad) ने भवाली थाने में शिकायत (Complaint) दर्ज कराई थी, जिसमें आपसी शत्रुता के कारण (Reason) मोहित और उसके साथियों पर संदेह व्यक्त किया गया था। पुलिस (Police) ने त्वरित कार्यवाही करते हुए तीनों आरोपितों को 21 दिसंबर 2021 को ही गिरफ्तार (Arrested) कर लिया था।
सगे संबंधी की गवाही और वीडियो (Video) बना निर्णायक साक्ष्य
इस अभियोग (Case) में अभियोजन पक्ष (Prosecution) की ओर से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता-फौजदारी (Assistant District Government Counsel-Criminal) राम सिंह रौतेला (Ram Singh Rautela) ने प्रभावी पैरवी करते हुए कुल 13 गवाह परीक्षित (Examined) कराए।
राजेंद्र के अनुसार छोटे भाई की शादी के दिन शाम को समारोह में म्यूजिक सिस्टम पर गीत बजाने के चक्कर में भाई नवीन की मोहित के साथ हाथापाई हो गई थी। बीच बचाव कर झगड़ा शांत कर दिया था, लेकिन तब से मोहित कुमार नवीन से रंजिश रखने लगा था। शादी के दस-12 दिन बाद भी मोहित की बहन की शादी में भी मोहित व नवीन के बीच झगड़ा हुआ था। रंजिशन मोहित ने साथियों के साथ मिलकर नवीन की हत्या कर दी।
मामले में सबसे महत्वपूर्ण (Important) मोड़ मोहित के सगे संबंधी राहुल आर्या (Rahul Arya) की गवाही से आया। राहुल ने अदालत को बताया कि घटना वाली रात्रि लगभग 1:30 बजे ये तीनों उसके घर पहुंचे थे और उनके वस्त्रों व जूतों पर रक्त (Blood) के धब्बे थे। आरोपित आकाश ने अपने मोबाइल पर राहुल को एक वीडियोग्राफ (Videograph) भी दिखाया था, जिसमें वे तीनों नवीन को निर्दयतापूर्वक पीट रहे थे। विधि विज्ञान प्रयोगशाला (Forensic Science Laboratory-FSL) की रिपोर्ट ने भी पुष्टि की कि आरोपितों के वस्त्रों पर मिला रक्त वही था, जो घटनास्थल (Crime Scene) से बरामद मिट्टी में पाया गया था।
बरामदगी प्रक्रिया में विसंगतियां, किंतु वैज्ञानिक साक्ष्य प्रबल
सुनवाई के दौरान अदालत ने पुलिस द्वारा की गयी बरामदगी प्रक्रिया (Recovery Process) में कुछ खामियां भी पाईं। अभियोजन ने दावा किया था कि आरोपितों के माध्यम से मृतक का पर्स बरामद हुआ, किंतु न्यायालय ने पाया कि उक्त पर्स का उल्लेख पूर्व में ही शव के पंचनामे (Inquest Report) में हो चुका था। न्यायाधीश ने स्पष्ट किया कि भारतीय साक्ष्य अधिनियम (Indian Evidence Act) की धारा 27 के तहत ऐसी बरामदगी को सिद्ध नहीं माना जा सकता।
यद्यपि बरामदगी प्रक्रिया में तकनीकी त्रुटियां थीं, किंतु राहुल आर्या की विश्वसनीय गवाही, घटना के उपरांत आरोपितों के आचरण और वैज्ञानिक साक्ष्यों (Scientific Evidences) ने अभियोजन के पक्ष को पूर्णतः पुष्ट किया। न्यायालय ने माना कि मोहित और उसके साथियों ने सामान्य आशय (Common Intention) के साथ नवीन की हत्या की थी। समस्त पक्षों को सुनने के उपरांत, अदालत ने दोषियों को भारतीय दंड संहिता (Indian Penal Code-IPC) की धारा 302 और 34 के अंतर्गत दंडित किया।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Bhowali Murder Case-Life Imprisonment) :
Bhowali Murder Case-Life Imprisonment, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, Crime News, Law News, leagel News, Bhawali Murder Case Verdict, Life Imprisonment Sentence Nainital, Naveen Chandra Arya Case, Kuldeep Sharma Judge Decision, Additional Sessions Court Nainital, Forensic Evidence Murder Trial, IPC Section 302 Conviction Uttarakhand, #MurderCaseVerdict #LifeImprisonment #NainitalJudiciary #BhawaliNews #JusticeServed #UttarakhandPolice #CriminalJustice #LegalNewsIndia #CourtOrder #NainitalNews
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।