नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 7 जुलाई 2026 (Lady Survived for 6 Days Eating Grass)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा (Almora) जनपद के रानीखेत (Ranikhet) क्षेत्र से एक बड़ा चौंकाने वाला और मानव की जिजीविषा, जीने की ललक का समाचार सामने आया है। यहाँ एक युवती छह दिनों तक घने जंगल में लापता रही। छह दिनों तक जंगल में भोजन उपलब्ध न होने पर उसने हरी घास और जंगली पत्तियां खाकर किसी तरह स्वयं को जीवित रखा। रात के समय जंगली जानवरों की आवाज सुनकर वह झाड़ियों में छिपकर रात बिताती रही।
अब युवती, जिसे लोगों ने किसी वन्य जीव का शिकार हुआ मान लिया था, राज्य आपदा मोचन बल (State Disaster Response Force-SDRF) और पुलिस ने सकुशल खोज निकाला है। युवती मुख्य मार्ग से लगभग 12-13 किलोमीटर भीतर दुर्गम वन क्षेत्र में फंसी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय चिकित्सालय (Government Hospital), रानीखेत में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।
1 जुलाई को अपने पिता के साथ जंगल गई थी
प्राप्त जानकारी के अनुसार मजखाली (Majkhali) गांव निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही युवती 1 जुलाई 2026 को अपने पिता के साथ जंगल की ओर गई थी। लौटते समय थकान होने पर वह रास्ते में बैठ गई। पिता कुछ देर बाद उसे लेने लौटे तो वह वहां नहीं मिली। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन केवल उसकी एक चप्पल बरामद हुई। क्षेत्र में तेंदुओं सहित वन्यजीवों की सक्रियता को देखते हुए परिजनों ने तत्काल रानीखेत पुलिस (Ranikhet Police) और प्रशासन को सूचना दी।
वन्यजीव का शिकार बनने की आशंका के बीच खोज अभियान चलाया गया
सूचना मिलने पर एसडीआरएफ (SDRF) की सरियापानी (Sariyapani) पोस्ट तथा स्थानीय पुलिस ने लगातार खोज अभियान चलाया। छह दिन बाद 7 जुलाई को कुछ ग्रामीण जंगल में घास और पशुओं के लिए चारा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें घने जंगल से सहायता के लिए पुकारने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में पहुंचने पर ग्रामीणों ने युवती को घायल, बेहद कमजोर और बदहवास अवस्था में पाया तथा इसकी सूचना तत्काल बचाव दल को दी।
जंगली पत्तियां खाकर और झाड़ियों में छिपकर खुद को बचाया
युवती ने बताया कि पिता से बिछड़ने के बाद वह रास्ता भटक गई और जंगल के भीतर लगातार आगे बढ़ती चली गई। छह दिनों तक भोजन उपलब्ध न होने पर उसने हरी घास और जंगली पत्तियां खाकर किसी तरह स्वयं को जीवित रखा। रात के समय जंगली जानवरों की आवाज सुनकर वह झाड़ियों में छिपकर रात बिताती रही।
घना जंगल और दुर्गम पहाड़ी मार्ग होने के कारण वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में एसडीआरएफ के जवानों ने युवती को स्ट्रेचर पर लिटाकर कई किलोमीटर पैदल कंधों पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। वहां से एम्बुलेंस (Ambulance) के माध्यम से उसे राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत भेजा गया।
चिकित्सकों के अनुसार लंबे समय तक भोजन और पर्याप्त पानी नहीं मिलने से युवती अत्यधिक कमजोर हो गई थी तथा उसके शरीर पर कुछ खरोंचें भी थीं। समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वर्षाकाल और वन क्षेत्रों में जाते समय विशेष सावधानी बरतें, अकेले जंगल में न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा एसडीआरएफ को सूचना दें।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Lady Survived for 6 Days Eating Grass) :
Lady Survived for 6 Days Eating Grass, Almora News, Ranikhet News, Majkhali News, Jangal men 6 din Patte khakar rahi ladki, Intresting News, Rescue Operation, Uttarakhand Forest Rescue, SDRF Uttarakhand Rescue, Missing Girl Found Alive, Ranikhet Jungle Rescue, Uttarakhand Rescue Operation, Leopard Area Uttarakhand, Uttarakhand Police News, Forest Survival Story, Uttarakhand Breaking News, SDRF Rescue Team, Ranikhet Hospital News, Uttarakhand Local News, #Almora #Ranikhet #Majkhali #SDRF #Uttarakhand #RescueOperation #ForestRescue #UttarakhandNews #BreakingNews #Police #Wildlife #LocalNews #SurvivalStory #Rescue #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
