रानीखेत के जंगल में लापता रहने के बाद सकुशल मिली युवती, छह दिन तक घास और पत्तियां खाकर बचाई जान

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 7 जुलाई 2026 (Lady Survived for 6 Days Eating Grass)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के अल्मोड़ा (Almora) जनपद के रानीखेत (Ranikhet) क्षेत्र से एक बड़ा चौंकाने वाला और मानव की जिजीविषा, जीने की ललक का समाचार सामने आया है। यहाँ एक युवती छह दिनों तक घने जंगल में लापता रही। छह दिनों तक जंगल में भोजन उपलब्ध न होने पर उसने हरी घास और जंगली पत्तियां खाकर किसी तरह स्वयं को जीवित रखा। रात के समय जंगली जानवरों की आवाज सुनकर वह झाड़ियों में छिपकर रात बिताती रही।

Lady Survived for 6 Days Eating Grass जंगल में छह दिन बाद मिली लापता युवती, तेजपात से मिटाई भूख और स्रोत से बुझाई  प्यास - ranikhet girls miraculous 6day forest survival storyअब युवती, जिसे लोगों ने किसी वन्य जीव का शिकार हुआ मान लिया था, राज्य आपदा मोचन बल (State Disaster Response Force-SDRF) और पुलिस ने सकुशल खोज निकाला है। युवती मुख्य मार्ग से लगभग 12-13 किलोमीटर भीतर दुर्गम वन क्षेत्र में फंसी हुई थी। प्राथमिक उपचार के बाद उसे राजकीय चिकित्सालय (Government Hospital), रानीखेत में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई है।

1 जुलाई को अपने पिता के साथ जंगल गई थी

प्राप्त जानकारी के अनुसार मजखाली (Majkhali) गांव निवासी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताई जा रही युवती 1 जुलाई 2026 को अपने पिता के साथ जंगल की ओर गई थी। लौटते समय थकान होने पर वह रास्ते में बैठ गई। पिता कुछ देर बाद उसे लेने लौटे तो वह वहां नहीं मिली। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन केवल उसकी एक चप्पल बरामद हुई। क्षेत्र में तेंदुओं सहित वन्यजीवों की सक्रियता को देखते हुए परिजनों ने तत्काल रानीखेत पुलिस (Ranikhet Police) और प्रशासन को सूचना दी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  डिप्लोमा इंजीनियर्स और लैब तकनीशियनों की याचिका पर हाईकोर्ट के निर्देश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नैनीताल दौरा और फुटबॉल प्रतियोगिता

वन्यजीव का शिकार बनने की आशंका के बीच खोज अभियान चलाया गया

Lady Survived for 6 Days Eating Grass उत्तराखंड के जंगल में खोई युवती, खूंखार जानवरों के बीच 6 दिन घास खाकर रही  जिंदा, आखिर कैसे बची जान?सूचना मिलने पर एसडीआरएफ (SDRF) की सरियापानी (Sariyapani) पोस्ट तथा स्थानीय पुलिस ने लगातार खोज अभियान चलाया। छह दिन बाद 7 जुलाई को कुछ ग्रामीण जंगल में घास और पशुओं के लिए चारा लेने पहुंचे। इस दौरान उन्हें घने जंगल से सहायता के लिए पुकारने की आवाज सुनाई दी। आवाज की दिशा में पहुंचने पर ग्रामीणों ने युवती को घायल, बेहद कमजोर और बदहवास अवस्था में पाया तथा इसकी सूचना तत्काल बचाव दल को दी।

जंगली पत्तियां खाकर और झाड़ियों में छिपकर खुद को बचाया 

युवती ने बताया कि पिता से बिछड़ने के बाद वह रास्ता भटक गई और जंगल के भीतर लगातार आगे बढ़ती चली गई। छह दिनों तक भोजन उपलब्ध न होने पर उसने हरी घास और जंगली पत्तियां खाकर किसी तरह स्वयं को जीवित रखा। रात के समय जंगली जानवरों की आवाज सुनकर वह झाड़ियों में छिपकर रात बिताती रही।

घना जंगल और दुर्गम पहाड़ी मार्ग होने के कारण वाहन घटनास्थल तक नहीं पहुंच सके। ऐसे में एसडीआरएफ के जवानों ने युवती को स्ट्रेचर पर लिटाकर कई किलोमीटर पैदल कंधों पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाया। वहां से एम्बुलेंस (Ambulance) के माध्यम से उसे राजकीय चिकित्सालय, रानीखेत भेजा गया।

चिकित्सकों के अनुसार लंबे समय तक भोजन और पर्याप्त पानी नहीं मिलने से युवती अत्यधिक कमजोर हो गई थी तथा उसके शरीर पर कुछ खरोंचें भी थीं। समय पर उपचार मिलने से उसकी स्थिति अब स्थिर है और वह खतरे से बाहर है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वर्षाकाल और वन क्षेत्रों में जाते समय विशेष सावधानी बरतें, अकेले जंगल में न जाएं तथा किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस अथवा एसडीआरएफ को सूचना दें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  19 वर्षीय युवक ने फंदे से लटककर दी जान, पेड़ गिरने से राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों बाधित, टैक्सी सीज, 27 वाहनों पर कार्रवाई, पर्यटकों के चालान, सात नंबर क्षेत्र में बढ़ा भू-धंसाव और मूसलाधार बारिश से नैनीताल में जनजीवन प्रभावित,

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Lady Survived for 6 Days Eating Grass) :

Lady Survived for 6 Days Eating Grass, Almora News, Ranikhet News, Majkhali News, Jangal men 6 din Patte khakar rahi ladki, Intresting News, Rescue Operation, Uttarakhand Forest Rescue, SDRF Uttarakhand Rescue, Missing Girl Found Alive, Ranikhet Jungle Rescue, Uttarakhand Rescue Operation, Leopard Area Uttarakhand, Uttarakhand Police News, Forest Survival Story, Uttarakhand Breaking News, SDRF Rescue Team, Ranikhet Hospital News, Uttarakhand Local News,  #Almora #Ranikhet #Majkhali #SDRF #Uttarakhand #RescueOperation #ForestRescue #UttarakhandNews #BreakingNews #Police #Wildlife #LocalNews #SurvivalStory #Rescue #NavinSamachar

Leave a Reply