उत्तराखंड में इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया में बड़ा बदलाव, अब वर्चुअल उपस्थिति से भी सुरक्षित रहेगी सीट

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 9 जुलाई 2026 (Change in UK Engineering Admission)। देहरादून (Dehradun)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की विषम भौगोलिक परिस्थितियों और वर्षाकाल में भूस्खलन तथा मार्ग अवरुद्ध होने की समस्या को देखते हुए वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (Veer Madho Singh Bhandari Uttarakhand Technical University-UTU) ने इंजीनियरिंग प्रवेश प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पहली बार सीट आवंटन के बाद विद्यार्थियों के लिए संबंधित संस्थान में अनिवार्य रूप से भौतिक रूप से उपस्थित होने की बाध्यता समाप्त कर दी गई है। अब अभ्यर्थी वर्चुअल (Virtual) माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराकर तथा निर्धारित शुल्क जमा कर अपनी आवंटित सीट सुरक्षित रख सकेंगे।

Change in UK Engineering Admission वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय: प्रवेश 2026, शुल्क,  देहरादून
वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय

विश्वविद्यालय के अनुसार यह व्यवस्था विशेष रूप से दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों के विद्यार्थियों के लिए राहत लेकर आई है। अब भारी वर्षा, भूस्खलन अथवा मार्ग बाधित होने जैसी परिस्थितियों में भी विद्यार्थियों का प्रवेश प्रभावित नहीं होगा। अब तक परामर्श (Counselling) प्रक्रिया ऑनलाइन (Online) होती थी, लेकिन सीट आवंटन के बाद निर्धारित समय में संस्थान में पहुंचकर प्रवेश औपचारिकताएं पूरी करना अनिवार्य था। नई व्यवस्था के लागू होने से पूरी प्रवेश प्रक्रिया अधिक छात्र हितैषी और सुगम बनेगी।

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय के छह परिसर संस्थानों में विभिन्न पाठ्यक्रमों की कुल 2,250 सीटें उपलब्ध हैं। इनमें बीटेक (B.Tech) की 1,140 सीटें तथा एमटेक (M.Tech), एमबीए (MBA), एमसीए (MCA), बीफार्मा (B.Pharm), एमफार्मा (M.Pharm), बीएचएमसीटी (BHMCT), बीबीए (BBA), बीसीए (BCA) और फार्म-डी (Pharm.D) सहित अन्य पाठ्यक्रमों की 1,110 सीटें शामिल हैं।

विश्वविद्यालय के विभिन्न परिसरों में सीटों का विवरण 

  • टीएचडीसी प्रौद्योगिकी संस्थान (THDC Institute of Technology), नई टिहरी (New Tehri) : 480 सीटें (बीटेक 360, अन्य 120)

  • प्रौद्योगिकी संस्थान (Institute of Technology), गोपेश्वर (Gopeshwar) : 300 सीटें (बीटेक 180, अन्य 120)
  • महिला प्रौद्योगिकी संस्थान (Women Institute of Technology), देहरादून : 540 सीटें (बीटेक 240, अन्य 300)
  • नन्ही परी इंजीनियरिंग कॉलेज (Nanhi Pari Engineering College), पिथौरागढ़ (Pithoragarh) : 270 सीटें (बीटेक 180, अन्य 90)
  • प्रौद्योगिकी संस्थान (Institute of Technology), बोन (Bon), उत्तरकाशी (Uttarkashi) : 270 सीटें (बीटेक 180, अन्य 90)
  • डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम इंजीनियरिंग कॉलेज (Dr. APJ Abdul Kalam Engineering College), टनकपुर (Tanakpur) : 390 सीटें (अन्य पाठ्यक्रम)
आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड की दलित-विवाहिता से यूपी में दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग, मुख्य आरोपित हिरासत में

विश्वविद्यालय की परामर्श प्रक्रिया के समन्वयक डॉ. अमित अग्रवाल (Dr. Amit Agrawal) ने बताया कि राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि मौसम संबंधी बाधाओं के कारण किसी भी विद्यार्थी का प्रवेश प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि अब विद्यार्थी ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज कराने के साथ निर्धारित शुल्क जमा कर अपनी सीट सुरक्षित रख सकेंगे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Change in UK Engineering Admission) :

<

p style=”text-align: justify;”> Change in UK Engineering Admission, Uttarakhand News, UTU Admission 2026, Uttarakhand Technical University, Engineering Admission Uttarakhand, UTU Counselling 2026, Virtual Admission Process, BTech Admission Uttarakhand, Higher Education Uttarakhand, Dehradun Education News, Engineering Colleges Uttarakhand, UTU Online Counselling, Veer Madho Singh Bhandari UTU, Uttarakhand University News, Student Admission Update, Uttarakhand Education News, #Uttarakhand #Dehradun #UTU #EngineeringAdmission #BTechAdmission #HigherEducation #OnlineCounselling #StudentNews #EducationNews #UttarakhandNews #VirtualAdmission #CollegeAdmission #BreakingNews #Admission2026 #NavinSamachar

Leave a Reply