डिप्लोमा इंजीनियर्स और लैब तकनीशियनों की याचिका पर हाईकोर्ट के निर्देश, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का नैनीताल दौरा और फुटबॉल प्रतियोगिता

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

टीएचडीसी निदेशक मंडल पुनर्गठन के खिलाफ डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन की याचिका हाईकोर्ट ने खारिज की

नवीन समाचार, नैनीताल, 8 जुलाई 2026 (High Court-BJP-Football News Nainital)। नैनीताल (Nainital)। उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) ने टीएचडीसी (THDC) डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन (Diploma Engineers Association) एवं अन्य की ओर से दायर रिट याचिका खारिज कर दी है। याचिका भारत सरकार (Government of India) के 11 जून 2026 के उस आदेश के विरुद्ध दायर की गई थी, जिसके तहत टीएचडीसी इंडिया लिमिटेड (THDC India Limited-THDCIL) तथा नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन (North Eastern Electric Power Corporation-NEEPCO) के निदेशक मंडल का पुनर्गठन किया गया था।

High Court-BJP-Football News Nainital, Nainital Law and Order News 1 July, Reshuffle in Uttarakhand Judiciary, Namaz Controversy at Flats Resurfaces (Uttarakhand-69 Teachers Dismissed) (Nainital-Boyfriend Arrested-Minor Girl) HC-Challenge to Assembly Reservation, High Court on Consensual Relationships High Court Order On Reservation, High Court On Consensual Relationship (HC On Ayurveda University) (HC On WorkCharge Workers) (HC gave Security to Couple) (Security To Lovers) (On Sanctioned Vacant Posts) (Uttarakhand-Judges Transfers) (UK High Court Stays Increase in Liquor Prices) (UK High Court Bar Association Election Schedule) (One Husband-Two Wifes of same Name-High Court) (High Court Directs to Reopen Slaughter House)(Government Claims No Shortage of Doctors in UK) High Court Order on Marriage After Rape of Minor (Supreme Court overturned UK High Courts Decision) (Muslim Girl Married with Hindu Boy High Court) (Controversy Over Tampering of Ballot in Nainital) (High Court Sought Record of Results-Achievments) (Prohibitory Orders outside Nainital High Court) (Supreme Court Stay Uttarakhand High Courts Order (Election Commission Reached High Court for Voter (Vigilance Trap vs Pre-Investigation-HC Debates (800 Cr Scam-No Registration-No Trace-High Court (Land Scam in Haldwani-High Court Demands Answers (Nazul-railway-Forest department land being Sold) (Panchayat Polls Stayed-Next Hearing For June 25 (Ban on Three-Tier Panchayat Elections Continues) (High Court Stayed Ban on Kllegal mining in Kanda) (Divorced Woman Mother of Children-Love Married)याचिकाकर्ताओं ने आशंका जताई थी कि पुनर्गठन के तहत निदेशक (तकनीकी), निदेशक (कार्मिक) और निदेशक (वित्त) के पद समाप्त किए जाने से विनिवेश (Disinvestment) के बाद कर्मचारियों के सेवा हित प्रभावित हो सकते हैं। सुनवाई के दौरान भारत सरकार और टीएचडीसी की ओर से कहा गया कि आदेश में कर्मचारियों की सेवा शर्तों में किसी प्रकार के परिवर्तन का कोई उल्लेख नहीं है। यह भी बताया गया कि वर्ष 2020 में भारत सरकार की टीएचडीसी में 75 प्रतिशत हिस्सेदारी राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (National Thermal Power Corporation-NTPC) को हस्तांतरित किए जाने के बाद भी कर्मचारियों की सेवा शर्तों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया।

न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित (Justice Pankaj Purohit) की एकलपीठ ने कहा कि केवल भविष्य की आशंका के आधार पर रिट याचिका स्वीकार नहीं की जा सकती। न्यायालय ने माना कि विवादित आदेश से कर्मचारियों की सेवा शर्तों पर प्रतिकूल प्रभाव का कोई आधार प्रस्तुत नहीं किया गया है और याचिका को प्रारंभिक स्तर पर ही निरस्त कर दिया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंची धाम के पास भूधंसाव से दहशत, बलियानाले का रुख मोड़ने की शिकायत सही; स्वास्थ्य केंद्र में कार्रवाई

हाईकोर्ट ने लैब तकनीशियनों को समकक्ष पदों के समान वेतनमान देने के निर्देश दिए

नैनीताल। उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग (Medical Health and Family Welfare Department) में कार्यरत लैब तकनीशियनों (Lab Technicians) को एक्स-रे तकनीशियन (X-Ray Technician) और डेंटल हाइजीनिस्ट (Dental Hygienist) के समान वेतनमान देने के निर्देश दिए हैं।

न्यायमूर्ति पंकज पुरोहित की एकलपीठ ने कुसुम रावत (Kusum Rawat) एवं अन्य की याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए कहा कि समान विभाग और समान प्रकृति का कार्य करने के बावजूद लैब तकनीशियनों को उच्च वेतनमान से वंचित रखना उचित नहीं है। न्यायालय ने राज्य सरकार को समकक्ष पदों के अनुरूप वेतनमान उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने नैनीताल में किया पौधरोपण

प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद श्री Mahendra Bhatt जी ने आज नैनीताल के  सूखाताल में आयोजित "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया  ...नैनीताल। भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party-BJP) के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट (Mahendra Bhatt) ने अपने नैनीताल प्रवास के दौरान सूखाताल (Sukhatal) में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण किया।

उन्होंने कहा कि वर्षाकाल में अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनके संरक्षण का दायित्व निभाना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya), जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट (Pratap Singh Bisht), दर्जा मंत्री दिनेश आर्या (Dinesh Arya), मंडल अध्यक्ष नितिन सिंह कार्की (Nitin Singh Karki), महेंद्र सिंह नेगी (Mahendra Singh Negi), प्रो. ललित तिवारी (Prof. Lalit Tiwari), गोपाल सिंह रावत (Gopal Singh Rawat) सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

कूटा ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष उठाईं विश्वविद्यालय शिक्षकों की समस्याएं

नैनीताल। कुमाऊँ विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (Kumaun University Teachers Association-KUTA) के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट से भेंट कर विश्वविद्यालय शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने नियमितीकरण की तिथि बढ़ाने, वेतनवृद्धि सहित विश्वविद्यालय और नैनीताल से जुड़े विभिन्न विषयों को प्राथमिकता से उठाया। इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या, भाजपा जिला कार्यकारिणी सदस्य डॉ. भुवन चंद्र आर्या (Dr. Bhuvan Chandra Arya) तथा कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी भी उपस्थित रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  किच्छा प्रकरण, सहायक पुस्तकालयाध्यक्षों के वेतनमान, अभियोजन निदेशक पद को चुनौती देने वाली, पूर्व विधायक की अग्रिम जमानत याचिका और ओएनजीसी के चिकित्सकों की याचिकाओं पर हाई कोर्ट के निर्देश

लैंडों लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में न्यू चैलेंजर ने डाइनमो को 9-0 से हराया

नैनीताल। डीएसए (DSA) मैदान में आयोजित 103वीं लैंडों लीग फुटबॉल प्रतियोगिता (Landon League Football Tournament) में बुधवार को खेले गए एकमात्र मुकाबले में न्यू चैलेंजर (New Challenger) ने डाइनमो (Dynamo) को 9-0 से पराजित कर एकतरफा जीत दर्ज की।

मुकाबले से पूर्व जून माह में दिवंगत हुए युवा खिलाड़ी हर्षित राणा (Harshit Rana) को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। मैच में सुमित (Sumit) ने चार, कार्तिक (Kartik) ने दो तथा मोहित (Mohit), दीपक (Deepak) और सुनील (Sunil) ने एक-एक गोल किया। मुकाबले में बृजेश बिष्ट (Brijesh Bisht), अनिल (Anil) और अब्बास (Abbas) ने निर्णायक की भूमिका निभाई। इस अवसर पर डीएसए महासचिव मनोज जोशी (Manoj Joshi) सहित अनेक खेल पदाधिकारी और खेलप्रेमी उपस्थित रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी : पत्नी ने पति पर लगाए दहेज उत्पीड़न और दुष्कर्म के गंभीर आरोप, अभियोग दर्ज, शादी को हुए हैं केवल छह माह
Tags (High Court-BJP-Football News Nainital) :

High Court-BJP-Football News Nainital, Nainital News, Uttarakhand High Court News, THDC News, THDC Diploma Engineers Association, Lab Technician Pay Scale Uttarakhand, Mahendra Bhatt Nainital Visit, Ek Ped Maa Ke Naam Campaign, Kumaun University Teachers Association, KUTA News, Nainital Football News, Landon League Football Tournament, Uttarakhand Government Employees News, High Court Judgment Uttarakhand, Nainital Local News, Uttarakhand Breaking News, #Nainital #Uttarakhand #HighCourt #THDC #LabTechnician #MahendraBhatt #BJPUttarakhand #KumaunUniversity #KUTA #Football #LandonLeague #UttarakhandNews #BreakingNews #LocalNews #NavinSamachar

Leave a Reply