केंद्रीय मंत्री को करना था प्रतिमा का अनावरण, नाराज ब्लॉक प्रमुख ने दिन में ही काट दिया फीता, शाम को मंत्री-विधायक ने दुबारा काटा फीता

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रानीखेत, 9 सितंबर 2026 (Political Conflict on Inaguration)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के अल्मोड़ा (ALMORA) जनपद के ताड़ीखेत (TADIKHET) विकासखंड मुख्यालय में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामदत्त पांडे की प्रतिमा के अनावरण को लेकर मंगलवार को राजनीतिक विवाद सामने आया। केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद अजय टम्टा (AJAY TAMTA) और रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल (PRAMOD NAINWAL) को शाम के कार्यक्रम में प्रतिमा का अनावरण करना था लेकिन इससे पहले ही नाराज ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा (BABLI MEHRA) ने दिन में स्वयं फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण कर दिया।

Political Conflict on Inaguration Ranikhet Block pramukh babli mehra Unveils Statue Herself अलबत्ता, बाद में अधिकारियों ने प्रतिमा को फिर ढक दिया और शाम को केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा तथा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने दोबारा प्रतिमा का अनावरण किया।

WhatsApp Image 2026-09-08 at 6.11.35 PMदरअसल मामला यह था कि ताड़ीखेत विकासखंड मुख्यालय में मंगलवार शाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामदत्त पांडे की प्रतिमा के अनावरण का कार्यक्रम प्रस्तावित था। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद अजय टम्टा मुख्य अतिथि तथा रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने वाले थे। ब्लॉक के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों अतिथियों के स्वागत की तैयारियां की थीं। इसी बीच कार्यक्रम की जानकारी मिलने पर ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा समर्थकों के साथ ब्लॉक मुख्यालय पहुंचीं।

निमंत्रण नहीं मिलने पर जताई नाराजगी

News Article Hero Imageब्लॉक प्रमुख ने आरोप लगाया कि विकासखंड की निर्वाचित मुखिया होने के बावजूद उन्हें प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम के लिए न तो निमंत्रण दिया गया और न ही इसकी सूचना दी गई। उन्होंने इसे अपने अधिकारों का हनन और अपमान बताया। इसके बाद उन्होंने समर्थकों के बीच अपनी नाराजगी खुलकर जाहिर की और स्वयं कैंची से फीता काटकर प्रतिमा का अनावरण किया तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामदत्त पांडे को नमन किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शादी के सात महीने से पहले ही नवविवाहिता की मायके में मौत, ससुराल से अनबन के बाद मायके आई थी, फंदे पर लटकी मिली

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख ने खंड विकास अधिकारी (BDO) तारा चंद्र को भी अपने साथ आगे आने का आग्रह किया। बताया गया कि प्रमुख ने दो-तीन बार आग्रह किया जिसके बाद बीडीओ उनके साथ आगे आए।

‘मेरे बनने के बाद लगवाई गई प्रतिमा’

बबली मेहरा ने कहा कि रामदत्त पांडे के परिजनों ने पिछले वर्ष उन्हें बताया था कि करीब चार वर्ष से ब्लॉक मुख्यालय में प्रतिमा स्थापित करने के लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) नहीं मिल पा रहा था। उनके ब्लॉक प्रमुख बनने के बाद यहां प्रतिमा लग सकी। ऐसे में उन्हें ही अनावरण कार्यक्रम की सूचना नहीं दिया जाना समझ से परे है। हालांकि प्रतिमा संस्कृति विभाग की मद से स्थापित की गई है। इसकी लागत करीब 19.56 लाख रुपये बताई गई है।

प्रमुख के जाने के बाद फिर ढकी गई प्रतिमा

ब्लॉक प्रमुख द्वारा प्रतिमा का अनावरण कर मौके से चले जाने के बाद अधिकारियों और कर्मचारियों ने केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा तथा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के पहुंचने से पहले प्रतिमा को फिर ढक दिया। केंद्रीय राज्यमंत्री और विधायक शाम करीब पांच बजे तक कार्यक्रम स्थल पर नहीं पहुंचे थे। बाद में दोनों के पहुंचने पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं. रामदत्त पांडे की प्रतिमा का दोबारा अनावरण किया गया।

अधिकारियों की ओर से कहा गया कि ब्लॉक प्रमुख को प्रतिमा के अनावरण की सूचना दी गई थी लेकिन वह नाराज थीं। बीडीओ तारा चंद्र ने यह भी बताया कि प्रतिमा के शिलापट पर ब्लॉक प्रमुख का नाम अंकित है।

निर्दलीय चुनाव जीती थीं बबली मेहरा

ताड़ीखेत विकासखंड में पिछले ब्लॉक प्रमुख चुनाव में सीट सामान्य महिला के लिए आरक्षित थी। भाजपा ने अपना प्रत्याशी मैदान में उतारा था जबकि कांग्रेस की ओर से कोई प्रत्याशी नहीं आया था। मंगचौड़ा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव जीतकर आईं बबली मेहरा आमने-सामने के मुकाबले में विजयी हुई थीं और वर्तमान में ब्लॉक प्रमुख हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में भाजपा की हैट्रिक का प्लान: नितिन नवीन ने दिया ‘बूथ जीतो, चुनाव जीतो’ का मंत्र

विधायक बोले- सरकारी कार्यक्रम था

मामले में रानीखेत विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल ने कहा कि यह पूर्ण रूप से सरकारी कार्यक्रम था और उन्हें भी मूर्ति के अनावरण की सूचना मिली थी। केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।

वहीं इस घटनाक्रम को आगामी विधानसभा चुनाव की राजनीतिक गतिविधियों से जोड़कर भी देखा जा रहा है। खास बात यह है कि ब्लॉक प्रमुख बबली मेहरा का खेमा विधायक डॉ. प्रमोद नैनवाल के करीब माना जाता रहा है। ऐसे में कार्यक्रम में निमंत्रण को लेकर सामने आया विवाद स्थानीय राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नितिन नवीन ने राहुल गांधी को कहा ‘मियां राहुल’, बोले- वंदे मातरम् का महत्व आप समझ ही नहीं सकते, कहा-कांग्रेस को समाप्त कर देना चाहिए
Tags (Political Conflict on Inaguration) : 

Political Conflict on Inaguration, Uttarakhand News, Almora News, Ranikhet News, Tadikhet News, Hindi News, Uttarakhand Politics, Block Pramukh News, Babli Mehra News, Ajay Tamta News, Pramod Nainwal News, Ramdutt Pandey Statue Inauguration, Tadikhet Block Political Controversy, Block Pramukh Inaugurated Statue Before Minister, Ajay Tamta Statue Inauguration Ranikhet, Uttarakhand Local Politics News, #UttarakhandNews #AlmoraNews #RanikhetNews #Tadikhet #BabliMehra #AjayTamta #PramodNainwal #UttarakhandPolitics #PoliticalControversy,#Tadikhet, #Ranikhet, #Almora, #Uttarakhand, #AjayTamta, #PramodNainwal, #BabliMehra,

Leave a Reply