लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का पुरस्कार

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 10 सितंबर 2026 (Long View Public School Best School)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) स्थित लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल (Long View Public School) को उत्तर भारत के सर्वश्रेष्ठ विद्यालयों में स्थान मिला है। विद्यालय को ‘नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स-2026’ (North India School Merit Awards-2026) में ‘हाई हैप्पीनेस क्वोशिएंट स्कूल्स’ (High Happiness Quotient Schools) श्रेणी में सम्मानित किया गया है। यह सम्मान शैक्षणिक उत्कृष्टता, नवाचार, विद्यार्थियों के समग्र विकास और आनंदमय सीखने के वातावरण के प्रति विद्यालय की प्रतिबद्धता को मान्यता देता है।

गुड़गांव में आयोजित समारोह में मिला पुरस्कार

Long View Public School Best School
पुरस्कार प्राप्त करते प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रधानाचार्य भुवन त्रिपाठी ने गुड़गांव (Gurugram) स्थित ‘द वेस्टिन’ (The Westin) में आयोजित ‘नॉर्थ एजुकेटर्स समिट’ (North Educators Summit) एवं ‘नॉर्थ इंडिया स्कूल मेरिट अवॉर्ड्स-2026’ समारोह में यह पुरस्कार प्राप्त किया। पुरस्कार के लिए ‘एजुकेशन टुडे’ (Education Today) ने व्यापक सर्वेक्षण एवं मूल्यांकन किया था।

विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर शिक्षकों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और अभिभावकों को बधाई दी। उन्होंने इसे पूरे लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल परिवार की सामूहिक सफलता बताते हुए कहा कि यह सम्मान विद्यालय की शैक्षणिक उत्कृष्टता और आनंदमय शिक्षा के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

विद्यालय की ओर से इसे विद्यार्थियों के लिए सकारात्मक एवं आनंदमय वातावरण में शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों की महत्वपूर्ण उपलब्धि माना गया है। इससे नैनीताल की शैक्षणिक पहचान को भी राष्ट्रीय स्तर पर स्थान मिला है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ज्योलीकोट में सीवर-पेयजल शिकायतों के लिए नियंत्रण कक्ष स्थापित, नैनीताल के खिलाड़ियों ने जम्मू में जीते 13 पदक, रक्तदान शिविर व पं. पंत जयंती

जौरासी में विद्यार्थियों ने लिया हिमालय संरक्षण का संकल्प

eccbc87e4b5ce2fe28308fd9f2a7baf3 1903819272
हिमालय बचाने की शपथ लेते शिक्षक एवं विद्यार्थी।

उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जिले के रामगढ़ क्षेत्र स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय जौरासी में हिमालय बचाओ अभियान के तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों ने हिमालय संरक्षण की शपथ ली। कार्यक्रम में हिमालय के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता पर जानकारी दी गई तथा विद्यालय एवं आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया गया।

प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने की ली शपथ

प्राप्त जानकारी के अनुसार शिक्षक टिकेश्वर प्रसाद ने विद्यार्थियों को हिमालय के महत्व और उसके संरक्षण के उपायों के बारे में बताया। इसके बाद विद्यार्थियों और शिक्षकों ने विद्यालय एवं आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा प्लास्टिक का इस्तेमाल नहीं करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सहायक अध्यापक गीता बर्गली, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कविता और भोजन माता गंगा देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिमालय और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना रहा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पं. गोविंद बल्लभ पंत जयंती पर नैनीताल में भव्य कार्यक्रम, एक तस्वीर चर्चा में, पंत पार्क नवनिर्माण के बाद भव्य स्वरूप में आया, हिमालय संग्रहालय में दुर्लभ पत्रों और छायाचित्रों की प्रदर्शनी और तदर्थ शिक्षकों का ज्ञापन
Tags (Long View Public School Best School) :

Long View Public School Best School, Nainital News, Long View Public School, North India School Merit Awards 2026, Education Today Awards, Best School North India, Nainital Education News, Himalayan Conservation, Jaurasi Ramgarh, Save Himalaya Campaign, Nainital News, Long View Public School, North India School Merit Awards 2026, Education Today Awards, Best School North India, Nainital Education News, Himalayan Conservation, Jaurasi Ramgarh, Save Himalaya Campaign, Uttarakhand Education News, #NainitalNews, #LongViewPublicSchool, #EducationAwards, #NorthIndiaSchoolAwards, #HimalayaBachao, #HimalayanConservation, #Jaurasi, #Ramgarh, #UttarakhandNews,

Leave a Reply