नवीन समाचार, नैनीताल, 14 सितंबर 2026 (Nanda Devi Mahotsav-2026 Programme)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) में श्रीराम सेवक सभा (Shri Ram Sevak Sabha) की ओर से आयोजित होने वाला श्री नंदा देवी महोत्सव (Nanda Devi Mahotsav) इस वर्ष 16 से 23 सितंबर तक आठ दिवसीय स्वरूप में आयोजित होगा। अगले वर्ष महोत्सव के 125वें आयोजन के बड़े पड़ाव पर पहुंचने के मद्देनजर इस बार के आयोजन को उसके पूर्वाभ्यास के रूप में देखा जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठानों, माता नंदा-सुनंदा की मूर्ति निर्माण एवं प्राण-प्रतिष्ठा, नगर भ्रमण, दीपदान, महाभंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ स्कूली बच्चों, महिलाओं और स्थानीय लोक कलाकारों की प्रस्तुतियां आयोजन का प्रमुख आकर्षण रहेंगी।
सोमवार को श्रीराम सेवक सभा भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता (Press Conference) में सभा के महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी (Jagdish Chandra Bawari), पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी (Mukesh Joshi) और मीडिया प्रभारी प्रो. ललित तिवारी (Prof. Lalit Tiwari) ने महोत्सव की तैयारियों और कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नंदा देवी महोत्सव केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि देवभूमि उत्तराखंड और हिमालय की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं तथा लोगों के रहन-सहन से जुड़ा महत्वपूर्ण लोक पर्व है, जिसका वर्षभर लोग इंतजार करते हैं।
16 सितंबर को कदली दल लाने के साथ शुरू होगा महोत्सव
महोत्सव का शुभारंभ 16 सितंबर को दोपहर 2 बजे श्रीराम सेवक सभा के प्रांगण से होगा। इस दिन सभा का दल माता नंदा-सुनंदा की मूर्तियों के निर्माण के लिए कदली दल लाने के लिए निकटवर्ती मंगोली गांव रवाना होगा।
17 सितंबर को कदली दलों के नैनीताल पहुंचने पर सूखाताल में भव्य स्वागत किया जाएगा। इसके बाद तल्लीताल वैष्णव देवी मंदिर में पूजन और माल रोड होते हुए नगर भ्रमण होगा। 18 सितंबर को माता नंदा-सुनंदा की मूर्तियों का निर्माण किया जाएगा।
19 सितंबर को नंदाष्टमी के अवसर पर ब्रह्म मुहूर्त में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा और पूजा-अर्चना होगी। 20 सितंबर को अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ श्री दुर्गा सप्तशती पाठ एवं हवन होगा। 21 सितंबर को महाभंडारा और 22 सितंबर को सुंदरकांड का आयोजन किया जाएगा।
19 से 22 सितंबर तक प्रतिदिन सुबह और शाम देवी पूजन तथा देवी भोग का आयोजन होगा। इसी अवधि में शाम 6:30 बजे से श्रीराम सेवक सभा प्रांगण और तल्लीताल डांठ में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
लोक संस्कृति और लखिया भूत रहेगा आकर्षण
महोत्सव में स्कूली बच्चों की झांकियों, छोलिया दलों और स्थानीय महिलाओं के पारंपरिक झोड़ा नृत्य के साथ अखाड़े और आकर्षक झांकियां भी देखने को मिलेंगी। पिथौरागढ़ की शोर घाटी का प्रसिद्ध लखिया भूत इस बार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का विशेष आकर्षण रहेगा।
आयोजकों के अनुसार सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकारों को विशेष अवसर दिया जाएगा। झोड़ा नृत्य सहित अन्य लोक विधाओं की प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति और परंपराओं को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन को प्रशासन, नगर पालिका, मीडिया और जनता के सहयोग से भव्य रूप देने की तैयारी है।
23 सितंबर को डोला नगर भ्रमण के बाद होगा विसर्जन
23 सितंबर को माता नंदा-सुनंदा का डोला यानी शोभायात्रा निकाली जाएगी। नगर भ्रमण के बाद ग्वेलज्यू मंदिर के समीप मूर्तियों का विसर्जन किया जाएगा। महोत्सव के दौरान डीएसए मैदान में मेले का भी आयोजन होगा, जिसके लिए दुकानों के निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।
आयोजकों ने बताया कि महोत्सव में प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) पत्नी सहित और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों के शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा जादू का कार्यक्रम आयोजित कराने की भी योजना है।
पत्रकार वार्ता में सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी, मुकेश जोशी, देवेंद्र लाल साह, प्रो. ललित तिवारी, कमलेश ढौंडियाल, भीम सिंह कार्की, मोहित साह, अशोक साह, भुवन बिष्ट, राजेंद्र लाल साह, विमल चौधरी, घनश्याम लाल साह, हरीश राणा, दीपक साह, कैलाश बोरा, आनंद बिष्ट साह सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nanda Devi Mahotsav-2026 Programme) :
Nanda Devi Mahotsav-2026 Programme, Nainital News, Uttarakhand News, Nanda Devi Mahotsav, Nanda Devi Festival, Shri Ram Sevak Sabha, Nanda Devi Mahotsav 2026, Nanda Ashtami, Nanda Sunanda, Nainital Festival, Uttarakhand Culture, Kumaon Culture, Chholiya Dance, Jhora Dance, Lakhia Bhoot, Pithoragarh Culture, Nainital Tourism, Uttarakhand Folk Culture, Nainital Religious Festival, #NainitalNews #UttarakhandNews #NandaDeviMahotsav #NandaDeviFestival #Nainital #NandaAshtami #NandaSunanda #UttarakhandCulture #KumaonCulture #Chholiya #JhoraDance #LakhiaBhoot #NainitalTourism

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।




























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।