मोबाइल हैक कर 99 हजार 634 रुपये की धनराशि दूसरे खाते में हस्तांतरित करने का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया अभियोग
नवीन समाचार, नैनीताल, 3 अक्टूबर 2026 (Nainital Latest News 3 October 2026)। नैनीताल (Nainital) के न्यायिक संस्थान (Judicial Institution) में कार्यरत एक कर्मी के मोबाइल को हैक कर उसके बैंक खाते से 99 हजार 634 रुपये की धनराशि दूसरे खाते में हस्तांतरित करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने तत्काल साइबर अपराध पोर्टल (Cyber Crime Portal) पर शिकायत दर्ज करायी, लेकिन खाते से निकली धनराशि अब तक वापस नहीं मिली है। शिकायत के आधार पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मल्लीताल स्टाफ हाउस निवासी योगेश कुमार आर्य ने कोतवाली में शिकायत देकर बताया कि भारतीय स्टेट बैंक (State Bank of India-SBI) की उच्च न्यायालय शाखा में उनका बचत खाता है। 29 सितंबर को किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनका मोबाइल हैक कर खाते से 99 हजार 634 रुपये की धनराशि दूसरे खाते में हस्तांतरित कर दी।
योगेश कुमार आर्य के अनुसार उन्हें मोबाइल पर बैंक खाते से धनराशि कटने का संदेश प्राप्त हुआ। इसके बाद उन्हें खाते से धनराशि हस्तांतरित होने की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी और पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की।
अज्ञात के विरुद्ध दर्ज हुआ अभियोग
कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मामले में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita-BNS) की धारा 318(4) के तहत अभियोग दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और धनराशि किस खाते में हस्तांतरित हुई तथा घटना में कौन लोग शामिल हैं, इसकी जानकारी जुटायी जा रही है।
शेरवुड कॉलेज की तैराकी प्रतियोगिता में रॉबिन हुड सदन प्रथम, लिटिल जॉन को मिला स्टैंडर्ड कप
नैनीताल (Nainital) के प्रसिद्ध शेरवुड कॉलेज (Sherwood College) में शनिवार को वार्षिक अंतर्सदनीय तैराकी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमनदीप संधू (Amandeep Sandhu) ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। विभिन्न सदनों के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
प्रतियोगिता में रॉबिन हुड सदन (Robin Hood House) ने प्रथम, लिटिल जॉन सदन (Little John House) ने द्वितीय और एलेक्जेंडर सदन (Alexander House) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्टैंडर्ड कप (Standard Cup) लिटिल जॉन सदन को प्रदान किया गया।
व्यक्तिगत वर्गों में ए-डिवीजन के सर्वश्रेष्ठ तैराक का पुरस्कार अर्पित लोचब (Arpit Lochab) को मिला। बालिका वर्ग में नेहमत कौर पुनिया (Nehmat Kaur Punia) को सर्वश्रेष्ठ तैराक चुना गया। अन्य वर्गों में अभ्युदय वाजपेयी, हर्द्यान साह, रेवती चंद और निर्देश बर्नवाल को सर्वश्रेष्ठ तैराक घोषित किया गया।
प्रधानाचार्य ने तैराकी को स्वास्थ्य से जोड़ा
समापन समारोह में प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने कहा कि तैराकी जीवन और स्वास्थ्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के लिए यह गौरव की बात है कि यहां के अधिकांश विद्यार्थी तैराकी करना जानते हैं।
स्तन कैंसर जागरूकता के लिए नैनीताल में निकली ‘गुलाबी रैली’, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
नैनीताल (Nainital) में महिलाओं में स्तन कैंसर (Breast Cancer) के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आशा फाउंडेशन (Asha Foundation) की ओर से शनिवार को ‘गुलाबी रैली’ आयोजित की गयी। रैली के बाद मल्लीताल (Mallital) के डीएसए मैदान (DSA Ground) में स्वास्थ्य जागरूकता समारोह हुआ। इसमें विद्यार्थियों, पर्यटकों, नगर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भाग लिया।
सुबह आठ बजे डीएसए मैदान से शुरू हुई रैली माल रोड (Mall Road) होते हुए इंडिया होटल (India Hotel) तक गयी और वहां से वापस मल्लीताल लौटी। रैली में शामिल विद्यार्थी, पर्यटक और नगरवासी गुलाबी रंग के परिधानों में दिखाई दिए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि न्यायमूर्ति आलोक मेहरा (Justice Alok Mehra) रहे। आशा फाउंडेशन वर्ष 2019 से यह आयोजन कर रहा है और इस वर्ष ‘गुलाबी रैली’ का सातवां संस्करण आयोजित किया गया।
समय पर जांच और उपचार के महत्व का संदेश
आशा फाउंडेशन की संस्थापक आशा शर्मा (Asha Sharma) ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्तन कैंसर के प्रति जागरूक करना तथा समय पर जांच और उपचार के महत्व की जानकारी देना है। उन्होंने कहा कि कई महिलाएं पर्याप्त स्वास्थ्य जागरूकता नहीं होने के कारण बीमारी के शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज कर देती हैं। शुरुआत में लक्षणों की पहचान होने पर समय पर उपचार संभव हो सकता है।
उन्होंने बताया कि संस्था स्तन कैंसर के साथ सर्वाइकल कैंसर (Cervical Cancer), महिला स्वच्छता और प्रशामक देखभाल (Palliative Care) के प्रति भी जागरूकता फैलाती है। ग्रामीण क्षेत्रों और विद्यालयों में महिलाओं तथा छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। संस्था की ओर से अब तक हजारों ग्रामीण महिलाओं और छात्राओं को निःशुल्क सेनेटरी पैड वितरित किये गये हैं।
डीएसए मैदान में आयोजित समारोह में स्वास्थ्य विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विभिन्न स्वास्थ्य विषयों की जानकारी दी और लोगों से स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya), पुलिस महानिरीक्षक निवेदिता कुकरेती (Nivedita Kukreti), नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal), रुद्रपुर के पार्क मेडिमिटी चिकित्सालय (Park Medimity Hospital) के वाईएस भाकुनी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नैनीताल डॉ. रश्मि पंत (Dr. Rashmi Pant), बीडी पांडे चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। बिड़ला ओल्ड बॉयज सोसाइटी (Birla Old Boys Society) के पूर्व विद्यार्थी और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
वन्य प्राणी सप्ताह में नैनीताल में विद्यार्थियों ने निकाली रैली, क्विज में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल प्रथम
नैनीताल (Nainital) में वन्य प्राणी सप्ताह (Wildlife Week) के दूसरे दिन विद्यार्थियों के लिए रैली और प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्राणी उद्यान (Zoo), नैनीताल के निदेशक आकाश गंगवार (Akash Gangwar) एवं नैनीताल वन प्रभाग (Nainital Forest Division) के प्रभागीय वनाधिकारी के निर्देशन में हुए कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के लगभग 200 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
रैली का शुभारंभ प्राणी उद्यान की उप निदेशक स्वाति (Swati) और नैनीताल वन प्रभाग की उप प्रभागीय वनाधिकारी ममता चंद (Mamta Chand) ने किया। पंत पार्क (Pant Park), मल्लीताल से शुरू हुई रैली नैनीताल प्राणी उद्यान के लिए रवाना हुई। विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी वन्य प्राणियों की वेशभूषा में शामिल हुए और हाथों में वन्यजीव संरक्षण से संबंधित संदेश लिखी तख्तियां लेकर चले।
रैली में क्लीन नैनीताल (Clean Nainital) और कुमाऊं सांस्कृतिक कला उत्थान समिति (Kumaun Cultural Art Development Committee) ने भी भाग लिया। आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों में वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
प्रश्नोत्तरी में छह विद्यालयों के बीच हुआ मुकाबला
दूसरे सत्र में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गयी। पहले चरण में प्रतिभागियों को वस्तुनिष्ठ प्रश्नपत्र दिया गया। इसके बाद प्रथम चरण में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छह विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच मौखिक प्रश्नोत्तरी करायी गयी। प्रतिभागियों ने प्रोजेक्टर स्क्रीन पर प्रश्न देखकर उनके उत्तर दिए।
प्रतियोगिता में लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल (Long View Public School) ने प्रथम, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर (Mohan Lal Sah Bal Vidya Mandir) ने द्वितीय और बिशप शॉ कॉलेज (Bishop Shaw College), नैनीताल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय (Indian Shaheed Sainik School) और राधा चिल्ड्रन एकेडमी (Radha Children Academy) को सांत्वना पुरस्कार मिला। प्रश्नोत्तरी में विभिन्न विद्यालयों के कुल 20 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का संचालन प्राणी उद्यान के जीव विज्ञानी (Biologist) अनुज कांडपाल ने किया। वन्य प्राणी सप्ताह के अवसर पर राजकीय इंटर कॉलेज मौना (Government Inter College Mauna) से आये 25 विद्यार्थियों को नैनीताल प्राणी उद्यान का निःशुल्क भ्रमण भी कराया गया।
इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी आनंद लाल, वन आरक्षी पवन कुमार, वन आरक्षी नीरज कुमार, फार्मासिस्ट विक्रम सिंह मेहरा, सिस्टम विश्लेषक आनंद सिंह, अनुज पांडे और प्राणी उद्यान के अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
डीएसबी परिसर की महिला वॉलीबॉल टीम का चयन, पांच अक्टूबर को खेलेगी अंतरमहाविद्यालय प्रतियोगिता
कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) की अंतरमहाविद्यालय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता (Inter-College Women’s Volleyball Championship) पांच अक्टूबर को इंदिरा प्रियदर्शिनी राजकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी (Indira Priyadarshini Government Girls Post Graduate College Haldwani) में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता के लिए डीएसबी परिसर (DSB Campus), नैनीताल की महिला वॉलीबॉल टीम का चयन किया गया है। चयनित टीम प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर का प्रतिनिधित्व करेगी।
चयनित खिलाड़ियों में मोनिका चौहान, दीक्षा बिष्ट, जागृति पाथ्र्याल, मानसी पांडेय, कविता धामी, सिमरन, अदिति भंडारी, मोनिका, रोशनी काठायत और दीक्षा जोशी शामिल हैं।
परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत (Prof. Sanjay Pant) सहित प्रो. रजनीश पांडेय, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गगनदीप, डॉ. अशोक कुमार, अपूर्व बिष्ट और अनिता रावत सहित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इन्होंने खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया। डीएसबी परिसर परिवार की ओर से चयनित महिला वॉलीबॉल टीम को आगामी प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी गयीं।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Nainital Latest News 3 October 2026, Nainital News, Cyber Fraud Nainital, Mobile Hacking Bank Fraud, Sherwood College Swimming, Pink Rally Nainital, Breast Cancer Awareness Uttarakhand, Wildlife Week Nainital, Nainital Zoo, DSB Campus Volleyball, Kumaun University Sports, Nainital Cyber Crime, Breast Cancer Awareness Rally, Wildlife Conservation Nainital, Women’s Volleyball Nainital, Navin Samachar, #Nainital #CyberCrime #SherwoodCollege #PinkRally #BreastCancerAwareness #WildlifeWeek #NainitalZoo #KumaunUniversity #Volleyball #NavinSamachar,

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
































3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।