नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 30 मई 2023। लालकुआं से शादी में शामिल होने आये एक किशोर की गधेरे में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई। इस घटना से जहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई, वही परिवार में कोहराम मच गया है। यह भी पढ़ें : पर्यटन नगरी में बड़ा हादसा, स्कूटी सहित खाई में गिरी युवती, मौत
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मूल रूप से अल्मोड़ा के डोल के रहने वाले भीम सिंह फर्त्याल का परिवार लालकुआं के बिंदुखत्ता में रहता है। भीम सिंह का 16 साल का बेटा कृष्णा फर्त्याल लमगड़ा ब्लॉक के ही लमटाना गांव में अपने मालाकोट में 1 जून को प्रस्तावित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए आया था। यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के व्यवसायी की बालाजी से लौटते हुए यूपी में दुर्घटना में मौत, पत्नी-बच्चे भी थे साथ में
मंगलवार सुबह करीब 11 बजे वह पास मेंएक गधेरे में नहाने गया था। यहां पर वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की जानकारी लगते ही बारात की सारी खुशियां मातम में बदल गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पहुँच गई। थानाध्यक्ष लमगड़ा दिनेश नाथ महंत के अनुसार पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें : उत्तराखंड : मौलवी ने महिलाओं के लिए जारी किया फरमान, मोबाइल के इस्तेमाल, शादी-विवाह के कार्यक्रम में जाने और वहां लड़कों के स्वागत करने पर रोक लगाने को कहा…
बताया गया है कि मृतक ने इसी वर्ष हाईस्कूल की परीक्षा 82 प्रतिशत अंको से उत्तीर्ण की थी, मृतक के पिता ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय करते हैं तथा माता गृहणी है। कृष्णा तीन भाई-बहनों में सबसे छोटे भाई था। यह भी पढ़ें : हल्द्वानी में 26 साल की शिक्षिका की संदिग्ध मौत, मौत से पहले दी जानकारी
हल्द्वानी में युवक का शव मिलने से सनसनी
हल्द्वानी। नैनीताल जनपद में हल्द्वानी मंडी क्षेत्र में मंगलवार को एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव बड़ी मंडी में पानी के ओवरहेड टैंक के नीचे झाड़ियों में पड़ा मिला। सूचना पर मौके में पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त करने के प्रयास किए जा रहे है। यह भी पढ़ें : स्कूल गई नाबालिग हुई गायब, दिल्ली में युवक के साथ मिली..
मौके पर पहुंचे एसएसपी पंकज भट्ट ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। मौत के कारणों की जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और मृतक की शिनाख्त के बाद ही स्पष्ट तौर पर पता चल पाएगी। (Haldwani-Almora 2 ki maut) (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।