नवीन समाचार, रुद्रपुर, 27 मार्च 2024 (Complaint about Modis Photo in Nainital DMOffice)। जनपद नैनीताल के मुख्यालय स्थित जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के प्रधानमंत्री पद के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की फोटो लगी होने की निर्वाचन आयोग के ‘सी-विजिल’ एप में शिकायत की गयी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हल्द्वानी निवासी एक राज्य आंदोलनकारी ने अपना नाम सार्वजनिक न करते हुये बुधवार सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर यह शिकायत की। शिकायत में दावा किया गया है कि जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल कार्यालय में मोदी की फोटो बिना अनुमति के लगी हुई है। दावा किया गया है कि शिकायत मिलने पर निर्वाचन आयोग के उड़न दस्ते की टीम मौके पर पहुंची और शिकायत के सही पाये जाने पर कार्रवाई करते हुए प्रधानमंत्री मोदी की फोटो को जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल कार्यालय से हटा दिया। (Complaint about Modis Photo in Nainital DMOffice)
प्रशासन का जानकारी से इनकार (Complaint about Modis Photo in Nainital DMOffice)
अलबत्ता इस संबंध में नोडल अधिकारी नैनीताल के अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी ने नैनीताल की जगह चुनाव कार्य में हल्द्वानी में होने की बात कहते हुए ऐसी किसी जानकारी से इंकार किया है। ‘नवीन समाचार’ डीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री की फोटो लगी होने और इस पर चुनाव आयोग के उड़न दस्ते द्वारा कार्रवाई किये जाने का दावा नहीं करता है। (Complaint about Modis Photo in Nainital DMOffice)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Complaint about Modis Photo in Nainital DMOffice)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।