नवीन समाचार, देहरादून, 28 अप्रैल 2024 (2 Girls & a Young man swept into river-2 missing)। उत्तराखंड के देहरादून जनपद के अंतर्गत ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाते समय एक युवक व दो युवतियां तेज बहाव में बह गए। एसडीआरएफ और जल पुलिस ने उन्हें तलाशने के लिये अभियान चलाया लेकिन इनमें से दो का कोई सुराग नहीं लगा। जबकि एक युवती को बचा लिया गया।
दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था (2 Girls & a Young man swept into river-2 missing)
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली से आठ लोगों का ग्रुप ऋषिकेश घूमने आया था। ये सभी लोग लक्ष्मण झूला क्षेत्र में गंगा में नहाने गए थे। इस दौरान तेज बहाव की चपेट में आने से दो युवतियां-29 वर्षीय युवती नेहा पुत्री शिवदत्त निवासी पीलीभीत उत्तर प्रदेशए 29 वर्षीय साक्षी कुमारी पुत्री मनोरंजन मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा और युवक साहिल गुप्ता पुत्र सुनील कुमार निवासी गौर सिटी नोएडा उत्तर प्रदेश नदी में डूब गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची और उनकी तलाश में सर्च अभियान चलाया। (2 Girls & a Young man swept into river-2 missing)
इस दौरान साक्षी को बेहोशी की अवस्था में बचा लिया गया और उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। लक्ष्मण झूला कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक रवि सैनी ने बताया कि इन लोगों के साथ चाहत (27) पुत्र प्रेम कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा, अंकुर आनंद (29) पुत्र अशोक सिंह निवासी जगदीशपुर भागलपुर, श्रेया (17) पुत्री पंकज मजूमदार निवासी सेक्टर 74 नोएडा, नमन (19) पुत्र संदीप कुमार निवासी सेक्टर 74 नोएडा व अनुप्रिया (20) पुत्री ज्ञान प्रकाश कश्यप निवासी 74 सेक्टर नोएडा उत्तर प्रदेश भी थे। (2 Girls & a Young man swept into river-2 missing)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (2 Girls & a Young man swept into river-2 missing)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।