-घर लौटे प्रवासियों को यहीं जीविकोपार्जन के लिए रोकने का है मौका
-पर्वतीय क्षेत्रो के आईवीआरआई मुक्तेश्वर एवं विवेकानंद संस्थान अल्मोड़ा में कोरोना की जांच की सुविधा विकसित करने पर चल रहा विचार

नवीन समाचार, नैनीताल, 27 मई 2020। नैनीताल पहुंचने वाले सबसे पहले अंग्रेज एवं जनपद के हल्द्वानी शहर को बसाने वाले जीडब्ल्यू ट्रेल तथा हेनरी रैमजे जैसे कुमाऊं आयुक्तों की परंपरा में बुधवार को एक नया नाम जुड़ गया। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अरविंद सिंह ह्यांकी ने बुधवार को कुमाऊं मंडल के 44वें मंडलायुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है। उन्होंने प्रभारी आयुक्त एवं ऊधमसिंह नगर जिले के डीएम डा. नीरज खैरवाल से कार्यभार ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने कमिश्नरी के विभिन्न पटलों एवं अभिलेखागार का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर मंडलायुक्त कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए श्री ह्यांकी ने कहा कि नैनीताल के छोटे कार्यकाल में जिलाधिकारी रहने के कारण वे इस क्षेत्र और यहां की समस्याओं से पूर्व से परिचित हैं। वर्तमान में कोरोना के संक्रमण के कारण चुनौतियां बढ़ गयी हैं। इस पर उनकी तात्कालिक प्राथमिकता शासन की नीतियों के क्रियान्वयन में जिला एवं मंडलस्तरीय अधिकारियों के बीच अंतर्जिला एवं अंतर्विभागीय समन्वय स्थापित करने के साथ ही कोरोना के दृष्टिगत बेहतर सुरक्षा उपाय एवं प्रबंधन करने की है।
उन्होंने कहा कि कोरोना ने चुनौतियों के साथ ही नये अवसर भी उपलब्ध कराये हैं। लाखों की संख्या में अपने मूल गांव लौट रहे प्रवासियों को यहीं बेहतर सुविधाओं के साथ जीविकोपार्जन के उपक्रम उपलब्ध कराया जा सकता है। पर्वतीय क्षेत्रों में आईवीआरआई मुक्तेश्वर एवं विवेकानंद संस्थान अल्मोड़ा में कोरोना की जांच की सुविधा विकसित की जा सकती हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रवासियों के आने तथा उनकी पहले ही जांच हो जाने से अधिक मामले प्रकाश में आ रहे हैं। इससे चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। क्योंकि इनके पहले ही प्रकाश मंे आ जाने से इनके द्वारा आगे कोरोना विषाणु का संक्रमण फैलाने की संभावना कम हो गई हैं इस मौके पर अपर मंडलायुक्त संजय कुमार खेतवाल व अपर निदेशक सूचना योगेश मिश्रा भी मौजूद रहे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के एक शिष्टमंडल ने भी नवनियुक्त मंडलायुक्त श्री ह्यांकी से शिष्टाचार भेंट की।
डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।











