नवीन समाचार, हल्द्वानी, 19 जून 2026 (Alive Womans Name sent for Post-Mortem)। कालाढूंगी (Kaladhungi) में हुई सड़क दुर्घटना के बाद पुलिस और प्रशासनिक व्यवस्था की एक गंभीर चूक सामने आई है। नैनीताल से मेरठ (Meerut) लौट रहे पर्यटकों के टेंपो ट्रैवलर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद घायल एक महिला को मृत मानते हुए उसका नाम पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में हल्द्वानी (Haldwani) स्थित पोस्टमार्टम गृह में पहचान संबंधी विवाद होने पर पता चला कि संबंधित महिला जीवित है। घटना के बाद पुलिस की पहचान प्रक्रिया और कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।
प्राप्त जानकारी के अनुसार कालाढूंगी के निकट बुधवार रात हुई सड़क दुर्घटना में 27 लोग घायल हुए थे, जबकि दो महिलाओं की मृत्यु हो गई थी। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजे गए थे। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम गृह में परिजनों और अधिकारियों के बीच मृतकों की पहचान को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद अभिलेखों की दोबारा जांच की गई।
पोस्टमार्टम गृह में खुली गलती
जांच के दौरान पता चला कि पुलिस ने प्रारंभिक अभिलेखों में नाजरीन (Nazreen) पत्नी शाकिर, निवासी शकूर नगर लिसाड़ी गेट मेरठ तथा फरद बेगम (Farad Begum) को मृत दर्शाया था। बाद में पहचान और दस्तावेजों के मिलान से स्पष्ट हुआ कि फरद बेगम जीवित हैं, जबकि दुर्घटना में शहनाज (Shahnaz) पत्नी नफीस, निवासी ताला फैक्ट्री क्षेत्र मेरठ की मृत्यु हुई थी।
स्थिति स्पष्ट होने के बाद दस्तावेजों में संशोधन किया गया और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिए गए। बताया गया कि करीब 20 मिनट तक मौके पर भ्रम और हंगामे की स्थिति बनी रही।
गलत प्रेस नोट से बढ़ा भ्रम
इस चूक की शुरुवात दुर्घटना के बाद पुलिस की ओर से जारी प्रेस नोट से हुई, जिसमें भी मृत और घायल महिलाओं की पहचान गलत दर्ज कर दी गई। इससे मीडिया और अन्य माध्यमों में भी गलत सूचना प्रसारित हो गई।
जब मामला पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल (Manoj Kumar Katyal) के संज्ञान में आया तो उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। इसके बाद पुलिस के सोशल मीडिया समूहों से पुराना प्रेस नोट हटाकर संशोधित प्रेस नोट जारी किया गया।
एसपी सिटी ने कहा कि यह गंभीर लापरवाही है और भविष्य में ऐसी गलती दोबारा न हो, इसके लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी।
सभी घायलों की स्थिति में सुधार
सुशीला तिवारी चिकित्सालय (Sushila Tiwari Hospital) के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण जोशी (Dr. Arun Joshi) ने बताया कि दुर्घटना में घायल सभी लोगों की स्थिति अब पहले से बेहतर है। गुरुवार को प्राथमिक उपचार और आवश्यक चिकित्सकीय देखरेख के बाद सभी घायलों को घर भेज दिया गया।
यह घटना दुर्घटनाओं के बाद मृतकों और घायलों की पहचान प्रक्रिया में सावधानी तथा तथ्यात्मक सत्यापन की आवश्यकता को भी रेखांकित करती है, ताकि पीड़ित परिवारों को अनावश्यक मानसिक पीड़ा का सामना न करना पड़े। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Alive Womans Name sent for Post-Mortem) :
Alive Womans Name sent for Post-Mortem, Uttarakhand News, Nainital News, Haldwani News, Kaladhungi News, Accident News, Police News, Kaladhungi Tourist Accident Update, Wrong Identification Case Haldwani Hospital, Police Documentation Error Investigation, Postmortem House Identity Confusion Case, Tourist Vehicle Accident Nainital Route, Haldwani Police Administrative Lapse, Accident Victim Identification Process News, Uttarakhand Emergency Response Review, Road Accident Case Update Nainital, #Kaladhungi #Haldwani #NainitalNews #UttarakhandNews #AccidentNews #PoliceNews #BreakingNews #AdministrativeLapse #RoadAccident #TouristAccident #EmergencyResponse #HindiNews #LocalNews #LatestNews #HaldwaniNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।












