नवीन समाचार, नैनीताल, 19 जून 2026 (Haldwani-Relief-Mountains of Garbage)। हल्द्वानी (Haldwani) शहर को वर्षों से चली आ रही कूड़ा निस्तारण की बड़ी समस्या से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। गौलापार (Gaulapar) स्थित ट्रंचिंग ग्राउंड (Trenching Ground) में जमा लगभग 1.75 लाख मीट्रिक टन पुराने कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। नगर निगम (Municipal Corporation) ने इसके लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करते हुए नई व्यवस्था लागू करने की तैयारी शुरू कर दी है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा लेगेसी कचरे (Legacy Waste) के निस्तारण के लिए लगभग नौ करोड़ रुपये की लागत से नया संयंत्र स्थापित किया जाएगा। इसके लिए निविदा प्रक्रिया पूरी कर संबंधित कंपनी का चयन भी किया जा चुका है। जनवरी 2026 में पूर्व अनुबंध समाप्त होने के बाद यहां स्थापित संयंत्र का संचालन बंद हो गया था, जिसके कारण कचरे का ढेर लगातार बढ़ता गया और आसपास के क्षेत्रों में दुर्गंध की समस्या गंभीर हो गई थी।
पुराने और नए कचरे के लिए अलग होगी व्यवस्था
नगर आयुक्त परितोष वर्मा (Paritosh Verma) ने बताया कि पुराने और नए कचरे के प्रबंधन के लिए अलग-अलग निविदाएं जारी की गई हैं। वर्तमान में हल्द्वानी शहर से प्रतिदिन लगभग 220 मीट्रिक टन कचरा निकल रहा है। इसके वैज्ञानिक निस्तारण के लिए अलग मशीनें स्थापित की जा रही हैं, ताकि दैनिक कचरे का तत्काल प्रबंधन किया जा सके और भविष्य में फिर से कूड़े के पहाड़ बनने की स्थिति न आए।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 से पहले जमा कचरे को हटाने के लिए दीर्घकालिक योजना तैयार की गई है, जिस पर शीघ्र कार्य आरंभ किया जाएगा। इससे ट्रंचिंग ग्राउंड में वर्षों से जमा कचरे का चरणबद्ध तरीके से निस्तारण संभव हो सकेगा।
गीले कचरे से तैयार होगी कंपोस्ट खाद
कचरा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के लिए नगर निगम ने कानपुर (Kanpur) की एक उर्वरक कंपनी (Fertilizer Company) के साथ समझौता किया है। इस योजना के तहत शहर से निकलने वाले गीले कचरे का प्रसंस्करण कर कंपोस्ट खाद तैयार की जाएगी। इससे कचरे के पुनर्चक्रण को बढ़ावा मिलेगा और पर्यावरणीय प्रभाव भी कम होगा।
गौरतलब है कि गौलापार ट्रंचिंग ग्राउंड में केवल हल्द्वानी नगर निगम क्षेत्र ही नहीं, बल्कि नैनीताल जनपद के अन्य स्थानीय निकायों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों का कचरा भी डंप किया जाता है। ऐसे में इस परियोजना का लाभ पूरे क्षेत्र को मिलने की संभावना है।
कचरा हटने के बाद लगेगा चारकोल संयंत्र
नगर निगम की योजना के अनुसार ट्रंचिंग ग्राउंड में जमा पुराने कचरे के निस्तारण के बाद खाली होने वाली लगभग 10 एकड़ भूमि पर चारकोल संयंत्र (Charcoal Plant) स्थापित किया जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (National Thermal Power Corporation-NTPC) के साथ समझौता किया है।
अधिकारियों का कहना है कि चारकोल संयंत्र स्थापित होने के बाद ट्रंचिंग ग्राउंड में पहुंचने वाले कचरे का उसी दिन प्रसंस्करण और निस्तारण किया जा सकेगा। इससे भविष्य में कचरे के बड़े ढेर बनने की समस्या समाप्त होने के साथ पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Haldwani-Relief-Mountains of Garbage) :
Haldwani-Relief-Mountains of Garbage, Uttarakhand News, Haldwani News, Nainital News, Environment News, Civic News, Haldwani Legacy Waste Disposal Project, Gaulapar Trenching Ground Cleanup Plan, Municipal Solid Waste Management Haldwani, Scientific Waste Processing Uttarakhand, Compost Fertilizer Project Haldwani, Urban Sanitation Infrastructure Development, NTPC Charcoal Plant Waste Conversion, Haldwani Garbage Mountain Removal Plan, Sustainable Waste Management Uttarakhand, Smart City Clean Environment Initiative, #Haldwani #Gaulapar #UttarakhandNews #WasteManagement #EnvironmentNews #CleanCity #MunicipalCorporation #SolidWasteManagement #SwachhBharat #GreenInitiative #NTPC #Sustainability #NainitalNews #CivicDevelopment #LatestNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



























