नवीन समाचार, नैनीताल, 4 जून 2023। (Dead body of Haryana’s big exporter found on Nainital-Haldwani road) रविवार को नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर आमपड़ाव के निकट मटियाल तोक के पास गधेरे में एक व्यक्ति का बेहद सड़ा गला शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव हरियाणा पुलिस के द्वारा नैनीताल की ज्योलीकोट पुलिस की मदद से बरामद किया गया।
बताया गया है कि करीब 35 वर्षीय मृतक फरीदाबाद हरियाणा निवासी नगेंद्र चौधरी पुत्र रणजीत चौधरी फरीदाबाद के कपड़े के बड़े एक्सपोर्टर थे। गत 30 मई को उनकी गुमशुदगी दर्ज की गई थी। उनके फोन की लोकेशन के आधार पर हरियाणा पुलिस उनके भाई-बहन आदि के साथ उन्हें तलाशते हुए यहां पहुंचे थे। शव मटियाल तोक के पास के गधेरे में सड़क से करीब 100 मीटर दूर बरामद हुआ।
ज्योलीकोट के चौकी प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी पत्नी व अन्य परिजन भी पहुंच रहे हैं। मौत के कारणों की जांच हरियाणा पुलिस के विवेचकों के द्वारा ही की जाएगी। (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- मल्लीताल में युवक पर प्राणघातक प्रहार से सनसनी, स्कूटी की टक्कर से घायल व्यापारी के प्रकरण में भी अभियोग पंजीकृत
- सीडीओ का औचक निरीक्षण: जब स्वयं ‘रोगी’ बनकर चिकित्सालय पहुँचे अधिकारी, अनुपस्थित 21 कर्मियों पर गिरी गाज
- मुर्गा नहीं खिलाया तो लगा दिया 2 लाख का जुर्माना? बिजली विभाग को अपने ‘अनोखे’ खेल से अब खुद ‘करंट’ लगना तय
- हल्द्वानी की रिंग रोड परियोजना ने फिर पकड़ी गति: 9 साल बाद एक कदम आगे बढ़ी, जाम से राहत की उम्मीद
- 1 अप्रैल से डिजिटल लेन-देन के सुरक्षा मानकों में बड़ा परिवर्तन: अब केवल एक ‘पिन’ से नहीं ‘टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन’ से होगा भुगतान
- ऊर्जा निगम का कड़ा प्रहार: काबीना मंत्री के भाई और ब्लॉक प्रमुख का बिजली कनेक्शन काटा, 94 हजार का बिल था बकाया
- उत्तराखंड कांग्रेस का ‘मिशन मिनिस्टर’ आज दिल्ली में: भाजपा के दिग्गजों को उनके ही गढ़ में घेरने का ‘मास्टरप्लान’
- नयी श्रम संहिता से कर्मचारियों को बड़ी राहत, नौकरी छोड़ने के 48 घंटों में देना होगा पूर्ण भुगतान
- कैंची धाम दर्शन को जा रहे हैं तो सावधान! नैनीताल पुलिस ने जारी किया वीकेंड का ‘महा’ डायवर्जन प्लान
- देहरादून में निवेश के नाम पर 1.31 करोड़ की साइबर ठगी, तीन आरोपित गिरफ्तार
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
