नवीन समाचार, देहरादून, 16 अगस्त 2026 (Dehradun-Chain Snatching of Woman)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) से बुजुर्ग महिला के साथ चेन झपटमारी का मामला सामने आया है। बसंत विहार फेज-2 (Vasant Vihar Phase-2) में 75 वर्षीय राजरानी मित्तल घर के बाहर टहल रही थीं, तभी बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार युवक ने रास्ता पूछने के बहाने उन्हें रोका और कुछ देर बातचीत के बाद उनके गले से सोने की चेन झपट ली। झपटमारी के दौरान आरोपी ने महिला को धक्का दे दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं।

बातचीत के बाद अचानक चेन झपटी
घटना 14 अगस्त की शाम करीब 4:45 बजे की बताई गई है। बसंत विहार थाना क्षेत्र के फेज-2 निवासी विकास मित्तल के अनुसार, उनकी मां राजरानी मित्तल रोज की तरह घर के बाहर टहल रही थीं।
इसी दौरान एक्टिवा सवार एक युवक उनके पास पहुंचा और किसी व्यक्ति का पता पूछने लगा। महिला से कुछ देर बातचीत करने के बाद युवक ने अचानक उनके गले से सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गया।
आरोपी के धक्का देने से महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर गिर गईं।
पूरी घटना CCTV में कैद
चेन झपटमारी की यह घटना आसपास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज में बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पर सवार युवक को पहले महिला को रोककर बातचीत करते और फिर चेन झपटकर भागते हुए देखा गया है।
पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपी की पहचान कर चेन बरामद करने तथा उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश
बसंत विहार थाना पुलिस आसपास लगे अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपी के आने-जाने के रास्ते और उसकी पहचान के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। थाना प्रभारी शैंकी कुमार के अनुसार आरोपी की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है।
मामले में पुलिस अब CCTV फुटेज, स्कूटी की पहचान और घटनास्थल के आसपास उपलब्ध अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Dehradun-Chain Snatching of Woman) :
Dehradun-Chain Snatching of Woman, Dehradun Chain Snatching, Dehradun Crime News, Vasant Vihar Dehradun, Uttarakhand Crime News, Dehradun Police, Chain Snatching Case, Elderly Woman Chain Snatched, Dehradun CCTV Crime, Scooter Rider Chain Snatcher, Dehradun Robbery, Dehradun elderly woman chain snatching by scooter rider, 75 year old woman chain snatched in Vasant Vihar Dehradun, Dehradun chain snatching incident captured on CCTV, scooter rider stopped elderly woman asking for directions and snatched chain, Vasant Vihar Phase 2 Dehradun chain robbery case, Dehradun police search for chain snatching accused, gold chain snatched from elderly woman in Dehradun, Dehradun crime news August 2026 chain snatching, woman pushed down during chain snatching in Dehradun, Dehradun CCTV footage helps police trace chain snatcher,
#Dehradun #DehradunNews #Uttarakhand #UttarakhandNews #CrimeNews #ChainSnatching #DehradunCrime #VasantVihar #DehradunPolice #CCTVFootage #ChainRobbery #ElderlyWoman #GoldChain #CrimeAlert #UttarakhandCrime

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।



















