नैनीताल में लगातार दूसरे सप्ताहांत पर्यटकों की कमी, धरा रह गया पुलिस का सख्त ट्रैफिक प्लान, पुलिस की प्रतिबंध घोषित करने की व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, राज्य सरकार की छवि भी हो रही खराब

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 अक्टूबर 2026 (Nainital-Kainchi Dham-Haldwani Traffic)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की पर्यटन नगरी नैनीताल (Nainital) और कैंची धाम (Kainchi Dham) क्षेत्र में लगातार दूसरे सप्ताहांत पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या अपेक्षा से कम रही। जबकि अक्टूबर के पहले लंबे सप्ताहांत में उमड़ी भीड़ और जाम की स्थिति के बाद पुलिस-प्रशासन ने यातायात नियंत्रण के लिए कड़े प्रतिबंधों की घोषणा की थी, और पिछले सप्ताहांत यातायात प्रतिबंधों व डाइवर्जन के साथ पर्यटकों की कम संख्या में पहुँचने के बावजूद एक सप्ताहांत भी फिर यातायात प्रतिबंध व डाइवर्जन योजना पुलिस के द्वारा जारी की गई थी। यह थी यातायात योजना :

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  एक वर्ष बाद लोअर माल रोड के 40 मीटर हिस्से में आरसीसी निर्माण पूरा, दो सप्ताह में खुलने की उम्मीद

बताया जा रहा है कि पर्यटन व्यवसायियों से बुकिंग आदि की जानकारी लिए बिना ही मनमाने तरीके से यातायात प्रतिबंध व डाइवर्जन लागू करने, पर्यटकों की वास्तविक संख्या बढ़ने से पहले ही व्यापक प्रतिबंध लागू करने की तैयारी के कारण पर्यटक आने से परहेज कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि नैनीताल पुलिस के द्वारा घोषित यातायात प्रतिबंधों के कारण प्रदेश सरकार की छवि देश भर से आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों में भी खराब हो रही है। इस पर सत्तारूढ़ दल को राजनीतिक नुकसान होने की भी चर्चाएं हो रही हैं।

अच्छी उम्मीदों पर फिरा प्रशासन के वक्तव्यों से पानी, पुलिस जहां जरूरत वहां नहीं दिखी

Nainital-Kainchi Dham-Haldwani Traffic, Nainital Latest News 15 May 2026 (Nainital-3 News For 3 Days) (Traffic-Diversion arrangements for Kainchi Dham) Preparations For Kainchi Dham Foundation Dayइस सप्ताहांत 17 व 18 अक्टूबर को शनिवार व रविवार के साथ 19 अक्टूबर को राम नवमी व 20 अक्टूबर मंगलवार को विजयादशमी की छुट्टी होने के कारण 17 से 20 अक्टूबर तक लंबा सप्ताहांत मिलने, और इस दौरान पर्यटकों की अच्छी संख्या में आने की उम्मीद थी। बताया गया था कि इस दौरान के लिए बुकिंग भी आ रही थीं और बड़ी संख्या में पर्यटकों के आने की संभावना थी। लेकिन प्रशासन की पंजीकरण की व्यवस्था किये बिना ही पंजीकरण के बाद ही पर्यटकों को कैंची धाम आने देने जैसे वक्तव्य आने के कारण यह उम्मीद सच साबित नहीं हुई।

रानीबाग में, जहाँ आमतौर पर भारी वाहनों का जाम देखने को मिलता है, आज वहाँ ऐसी कोई स्थिति नहीं थी। लेकिन वहां पुलिस वाहनों को रोकती नजर आयी, जबकि काठगोदाम में, सड़क की खराब हालत के कारण मल्ले चौराहे से कॉल टैक्स चौराहे तक वाहनों का जाम जरूर लगा रहा। यहां पुलिस की उपस्थिति भी नहीं देखी गयी।

नैनीताल होटल एसोसिएशन ने इस सप्ताहांत पर्यटकों की कमी, होटल के कमरों के खाली रहने और कारोबार प्रभावित होने की बात कही है। पर्यटन व्यवसायियों का मानना है कि यातायात व्यवस्था बनाए रखना जरूरी है, लेकिन इसके लिए परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेने के बजाय पहले से कठोर प्रतिबंधों की घोषणा किए जाने से पर्यटकों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।

यातायात प्रतिबंध व डाइवर्जन योजना लागू करने से पहले यह करे पुलिस

पर्यटन व्यवसायियों के अनुसार पुलिस अपने विवेक या अनुमान के आधार पर यातायात प्रतिबंध व डाइवर्जन योजना लागू कर देती है। लेकिन यदि पुलिस होटल व्यवसायियों से होटलों की बुकिंग व बुकिंग के लिये पूछताछ की सही जानकारी लेकर योजना बनाये तो पुलिस की योजना अधिक प्रभावी हो सकती है।

17 और 18 अक्टूबर के लिए पहले ही घोषित कर दी गई थी सख्त यातायात योजना

नैनीताल पुलिस ने कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र में श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों की संभावित अधिक आवाजाही को देखते हुए 17 और 18 अक्टूबर के लिए विशेष यातायात एवं मार्ग परिवर्तन योजना घोषित की थी। इसके अंतर्गत सुबह तीन बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध, निर्धारित मार्गों से वाहनों की आवाजाही और कुछ स्थानों पर पार्किंग के बाद शटल सेवा से आगे भेजने की व्यवस्था शामिल थी।

योजना के अनुसार, केमू की बसों, निजी बसों और चौपहिया वाहनों के लिए सुबह पांच बजे से रात आठ बजे तक निर्धारित यातायात व्यवस्था लागू रहनी थी। बाहरी जनपदों और राज्यों से भीमताल के रास्ते कैंची धाम जाने वाले निजी वाहनों के लिए भीमताल विकास भवन पार्किंग तथा गेठिया और नैनीताल के रास्ते आने वाले वाहनों के लिए भवाली सैनिटोरियम पार्किंग निर्धारित की गई थी। यहां से श्रद्धालुओं को शटल सेवा के माध्यम से आगे पहुंचाने की व्यवस्था प्रस्तावित थी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कैंची धाम में सप्ताहांत के लिए नई यातायात योजना लागू, भारी वाहनों के प्रवेश पर रहेगी रोक, दोपहिया पर कोई बात नहीं, नाबालिग से दुष्कर्म और अश्लील वीडियो से डराने के मामले में सुनवाई

टैक्सी और दोपहिया वाहनों पर प्रतिबंध से भी प्रभावित हुई आवाजाही

घोषित योजना में सप्ताहांत के दौरान कैंची धाम क्षेत्र और नैनीताल में टैक्सी तथा दोपहिया वाहनों के आवागमन पर भी प्रतिबंध की बात कही गई थी। इसके अतिरिक्त विभिन्न दिशाओं से आने वाले वाहनों के लिए वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए गए थे।

पर्यटन कारोबार से जुड़े लोगों का मानना है कि ऐसे प्रतिबंधों की घोषणा से पर्यटक यात्रा की योजना बदल सकते हैं या नगर आने से बच सकते हैं। इस बार पर्यटकों की संख्या कम रहने के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या संभावित भीड़ के अनुमान के आधार पर तैयार की गई यातायात योजना वास्तविक परिस्थितियों के अनुरूप थी।

पहले लंबे सप्ताहांत की अव्यवस्था के बाद बढ़ाई गई थी सख्ती

उल्लेखनीय है कि दो से चार अक्टूबर तक गांधी जयंती के लंबे सप्ताहांत के दौरान नैनीताल और विशेषकर कैंची धाम में बड़ी संख्या में पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचे थे। इस दौरान जाम और भीड़ के कारण यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई थी। पुलिस की ओर से एक दिन में लगभग 35 हजार वाहनों के पहुंचने के दावे भी सामने आए थे।

इसके बाद पुलिस-प्रशासन ने यातायात नियंत्रण के लिए सख्ती बढ़ाई। किराये पर चलने वाली बाइक टैक्सियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई और कैंची धाम आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पंजीकरण व्यवस्था लागू करने की बात कही गई। हालांकि, पंजीकरण की प्रक्रिया और उसके लागू होने की तारीख को लेकर स्पष्टता नहीं होने से भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।

पर्यटकों की सुविधा और यातायात नियंत्रण के बीच संतुलन जरूरी

नैनीताल में पर्यटकों की संख्या कम रहने के बीच यह मुद्दा महत्वपूर्ण हो गया है कि यातायात नियंत्रण के लिए प्रतिबंधों का निर्धारण किस प्रकार किया जाए। अत्यधिक भीड़ होने पर यातायात प्रबंधन और सुरक्षा के उपाय आवश्यक हैं, लेकिन सामान्य परिस्थितियों में पर्यटकों की आवाजाही अनावश्यक रूप से प्रभावित न हो, इसका ध्यान रखना भी जरूरी है। 

कहा जा रहा है कि नैनीताल पुलिस के द्वारा घोषित ऐसे प्रतिबंधों के कारण प्रदेश सरकार की छवि देश भर से आने वाले पर्यटकों व श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय पर्यटन व्यवसायियों में भी खराब हो रही है। इस पर सत्तारूढ़ दल को राजनीतिक नफा-नुकसान की भी चर्चाएं हो रही हैं।

पर्यटन व्यवसायियों की अपेक्षा है कि पुलिस-प्रशासन यातायात की वास्तविक स्थिति, वाहनों की संख्या और पार्किंग की उपलब्धता के अनुसार समय-समय पर निर्णय ले। इससे एक ओर जाम और अव्यवस्था को नियंत्रित किया जा सकेगा, वहीं दूसरी ओर नैनीताल के होटल, टैक्सी, नौकायन और अन्य पर्यटन व्यवसायों पर अनावश्यक असर पड़ने से बचाया जा सकेगा।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शारदा संघ की बाल चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता पुरस्कृत, अंतरविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता, DM रयाल के एक वर्ष में 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण और कुमाऊं विवि में प्रो. तिवारी सहित को नई जिम्मेदारियों पर मिल रहीं बधाइयाँ

इस सप्ताहांत पर्यटकों की कमी के लिए पुलिस की सख्त यातायात योजना को भी जिम्मेदार माना जा रहा है। हालांकि, पर्यटकों की आवाजाही में कमी के अन्य संभावित कारणों को देखते हुए यह निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा कि गिरावट का एकमात्र कारण यातायात प्रतिबंध ही रहे। वास्तविक प्रभाव का आकलन पर्यटकों की संख्या, होटल बुकिंग और यातायात संबंधी आंकड़ों के आधार पर ही किया जा सकता है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Nainital-Kainchi Dham-Haldwani Traffic) : 

<

p style=”text-align: justify;”>Nainital-Kainchi Dham-Haldwani Traffic, Nainital Tourism News, Nainital Traffic Plan, Kainchi Dham Traffic Diversion, Uttarakhand Tourism Business, Nainital Hotel Association, Tourist Decline Nainital, Nainital Police Restrictions, Bhowali Traffic Plan, Bhimtal Parking, Haldwani News, Uttarakhand Tourism Season, Weekend Traffic Restrictions, Kainchi Dham Registration, Nainital Business News, Navin Samachar, Strict traffic plan blamed for low tourist arrivals in Nainital, Nainital police weekend restrictions October 17 and 18 2026, impact of traffic diversions on Nainital tourism business, Kainchi Dham shuttle and parking arrangements, balancing tourist access and traffic management in Nainital, #NainitalNews #UttarakhandTourism #NainitalTraffic #KainchiDham #TourismBusiness #TrafficPlan #UttarakhandNews #NavinSamachar

Leave a Reply