नवीन समाचार, रामनगर, 22 अक्टूबर 2026 (Newlywed Woman Murdered For Dowry)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल जनपद (Nainital District) के रामनगर में दहेज की मांग को लेकर नवविवाहिता कोहिनूर की हत्या करने और घटना को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति उवेश, सास नसरीन, जेठ अनस और ननद शबा को गिरफ्तार किया है। मृतका के पिता ने आरोप लगाया था कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग कर रहा था। पुलिस की जांच और पूछताछ में सामने आये तथ्यों के आधार पर चारों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
16 मई को हुआ था निकाह, दहेज की मांग का आरोप
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के मुरादाबाद जनपद के डिलारी थाना क्षेत्र के बुढ़नपुर गांव निवासी नसीम अहमद ने 18 अक्टूबर 2026 को रामनगर कोतवाली में शिकायत दी थी। उन्होंने बताया कि उनकी पुत्री कोहिनूर का निकाह 16 मई 2026 को रामनगर के गैस गोदाम रोड, खताड़ी निवासी उवेश, पुत्र फजले अली, के साथ मुस्लिम रीति-रिवाज के अनुसार हुआ था।
मृतका के पिता का आरोप है कि विवाह में अपनी सामर्थ्य के अनुसार दहेज देने के बावजूद ससुराल पक्ष की ओर से लगातार बुलेट मोटरसाइकिल और पांच लाख रुपये नकद की मांग की जा रही थी। शिकायत के अनुसार, 16 अक्टूबर को इसी विवाद के बीच कोहिनूर की हत्या कर दी गयी। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे कमरे में बंद कर घटना को अंजाम दिया।
हत्या के बाद आत्महत्या दिखाने का प्रयास करने का आरोप
पुलिस के अनुसार, मामले की विवेचना और पूछताछ में सामने आया कि कोहिनूर और उसके पति उवेश के बीच दहेज की रकम तथा पारिवारिक मामलों को लेकर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच कहासुनी हुई, जिसमें परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल हो गये।
पुलिस के अनुसार, विवाद बढ़ने पर कोहिनूर को कमरे में चारपाई पर गिराया गया। आरोप है कि उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर हाथ-पैर पकड़े गये और गर्दन पर दबाव बनाया गया, जिससे उसकी मृत्यु हो गयी। इसके बाद घटना को आत्महत्या का रूप देने के उद्देश्य से उसके गले में दुपट्टा बांधकर पंखे से लटकाने का प्रयास किया गया। पुलिस के अनुसार, बाद में उसके आत्महत्या करने की बात प्रचारित की गयी।
पति, सास, जेठ और ननद गिरफ्तार
मामले की गंभीरता को देखते हुए नैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी ने आवश्यक कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी के निर्देश दिये। पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी हरबन्स सिंह और क्षेत्राधिकारी रामनगर रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गयी।
पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है।
- उवेश (22): पुत्र फजले अली, निवासी गैस गोदाम, ऊटपड़ाव, खताड़ी, रामनगर — पति
- नसरीन (50): पत्नी फजले अली, निवासी उपरोक्त — सास
- अनस (23): पुत्र फजले अली, निवासी गैस गोदाम, ऊटपड़ाव, खताड़ी, रामनगर — जेठ
- शबा (20): पुत्री फजले अली, निवासी उपरोक्त — ननद
नसीम अहमद की शिकायत के आधार पर रामनगर कोतवाली में प्राथमिकी संख्या 339/2026 भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धारा 80(2) के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया है। मामले की विवेचना क्षेत्राधिकारी रामनगर कर रहे हैं।
अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच
पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों, घटनाक्रम और विवेचना के दौरान सामने आये तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। अन्य व्यक्तियों की संभावित भूमिका और अतिरिक्त साक्ष्यों के संबंध में भी जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक बिष्ट, चौकी प्रभारी छोई देवेंद्र सिंह राजपूत, उपनिरीक्षक सोमेंद्र सिंह, हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह भंडारी और महिला कांस्टेबल हरदेश कौर शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2,500 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
<
p style=”text-align: justify;”>Newlywed Woman Murdered For Dowry, Ramnagar News, Nainital News, Uttarakhand Crime News, Dowry Death Case, Kohinoor Murder Case, Uvesh Arrested, Dowry Harassment, Ramnagar Police, Nainital Police, Uttarakhand Police, Dowry Demand Case, Bride Death Investigation, Bharatiya Nyaya Sanhita, Moradabad News, Uttarakhand Latest News, Newly married woman Kohinoor death case in Ramnagar Uttarakhand, four arrested in alleged dowry death case in Nainital, husband and in-laws accused of demanding Bullet motorcycle and five lakh rupees, Ramnagar police investigate alleged murder disguised as suicide, Nainital police arrest four in dowry death investigation, #NavinSamachar #RamnagarNews #NainitalNews #UttarakhandNews #DowryDeath #UttarakhandPolice #CrimeNews #JusticeForKohinoor

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं। 
