उत्तराखंड सचिवालय में महिला अधिकारी से अभद्रता, उपनल कर्मचारी पर धमकी देने का आरोप

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 21 अक्टूबर 2026 (Misbehavior With UK Female Officer)। उत्तराखंड (Uttarakhand) की राजधानी देहरादून (Dehradun) स्थित सचिवालय में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग में तैनात एक महिला अनुभाग अधिकारी के साथ अभद्रता और धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सहकारिता विभाग में उपनल (UPNL) कर्मचारी के रूप में तैनात पंकज सिंह ने महिला अधिकारी को पहले फेसबुक (Facebook) के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश की। महिला अधिकारी के ब्लॉक करने के बाद वह बार-बार फोन करने लगा। शिकायत के अनुसार, 16 अक्टूबर को वह कथित रूप से नशे की हालत में महिला अधिकारी के कार्यालय पहुंचा और उनके साथ अभद्रता करते हुए धमकी दी।

Misbehavior With UK Female Officer (Uttarakhand-2 Incidents of Molestation of Women) (Husband of Famous folk singer Accused of Aapeमहिला अधिकारी की शिकायत पर देहरादून नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita) की धाराओं 351(2), 352, 78 और 79 के अंतर्गत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

फेसबुक पर ब्लॉक करने के बाद बार-बार फोन करने का आरोप

प्राथमिकी (FIR) के अनुसार, पंकज कुमार सचिवालय में सहकारिता विभाग के सचिव के कार्यालय में उपनल कर्मचारी के रूप में तैनात था। महिला अधिकारी ने शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले आरोपित ने फेसबुक के माध्यम से उनसे संपर्क करने का प्रयास किया था। इससे परेशान होकर उन्होंने उसे फेसबुक पर अवरुद्ध कर दिया।

आरोप है कि इसके बाद कर्मचारी उनके मोबाइल पर बार-बार फोन करने लगा। महिला अधिकारी ने उसका मोबाइल नंबर भी अवरुद्ध कर दिया, लेकिन इसके बावजूद उनके मन में अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रही।

कार्यालय पहुंचकर गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप

शिकायत के अनुसार, 16 अक्टूबर को आरोपित कथित तौर पर अत्यधिक नशे की हालत में आयुष एवं आयुष शिक्षा विभाग के कार्यालय पहुंचा। वहां उसने महिला अधिकारी के साथ अभद्र व्यवहार किया, अपमानजनक शब्द कहे और गाली-गलौज की। आरोप है कि उसने महिला अधिकारी को देख लेने की धमकी भी दी।

महिला अधिकारी ने बताया कि इस घटना से उन्हें मानसिक परेशानी हुई और भविष्य में अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका बढ़ गयी। उन्होंने शिकायत में यह भी आरोप लगाया कि कर्मचारी कई दिनों से उनका पीछा कर रहा था। वह दोपहिया वाहन से घर से कार्यालय आती-जाती हैं, इसलिए उन्हें किसी अप्रिय घटना की आशंका है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हल्द्वानी में मिठाई और सूखे मेवों में कीड़े मिलने की शिकायत, खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए नमूने

सचिवालय परिसर से भागने पर पकड़ा, मारपीट की सूचना

घटना के दौरान महिला अधिकारी के सहकर्मियों ने आरोपित को रोकने का प्रयास किया तो वह सचिवालय परिसर से बाहर भागने लगा। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, सचिवालय संघ के अध्यक्ष दीपक जोशी और अन्य लोगों ने उसे पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। घटना के बाद आरोपित को सचिवालय में उसकी तैनाती से भी हटा दिया गया।

हालांकि, कर्मचारी को तैनाती से हटाये जाने की कार्रवाई और परिसर में हुई मारपीट के संबंध में विस्तृत आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

पुलिस ने दर्ज किया अभियोग, तलाश जारी

महिला अधिकारी की शिकायत मिलने के बाद नगर कोतवाली पुलिस ने आरोपित पंकज सिंह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 351(2), 352, 78 और 79 के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपित की तलाश की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के निष्कर्षों के आधार पर होगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  कृष्णापुर के धरने को मिली सफलता, दोपहिया वाहनों के लिए तत्काल बनेगा वैकल्पिक मार्ग; चारपहिया मार्ग की डीपीआर भी तैयार होगी
Tags (Misbehavior With UK Female Officer) :

Misbehavior With UK Female Officer, Dehradun News, Uttarakhand Secretariat, Woman Officer Harassment, UPNL Employee, Pankaj Singh Case, Dehradun Police, Uttarakhand News, Secretariat Misconduct, Woman Safety Uttarakhand, Bharatiya Nyaya Sanhita, Workplace Harassment Case, Dehradun Crime News, Deepak Joshi Secretariat Union, Ayush Department Uttarakhand, Police Investigation, Uttarakhand Secretariat woman officer harassment case, UPNL employee accused of threatening woman officer in Dehradun, Dehradun police register FIR against Secretariat employee, woman officer safety concerns in Uttarakhand Secretariat, #NavinSamachar #DehradunNews #UttarakhandNews #UttarakhandSecretariat #WomanSafety #DehradunPolice #UPNL #CrimeNews

Leave a Reply