नवीन समाचार, नैनीताल, 24 फरवरी 2025 (Cooked Food Carts will not set near Naini lake)। नैनीताल नगर पालिका में नयी बोर्ड के गठन के बाद नगर के मल्लीताल क्षेत्र में लगने वाले फड़ों की व्यवस्था भी बदल रही है। नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने साफ कर दिया है कि नगर में नैनी झील के किनारे किसी भी तरह के भोजन के ठेले नहीं लगेंगे, ताकि झील में गंदगी न जाने जाएं।
वहीं इसके साथ ही नयी व्यवस्था कर दी गयी है कि इस क्षेत्र में लगने वाले फड़ अब नगर पालिका के सामने लगेंगे। हालांकि यहां सभी फड़ वालों के लिये स्थान उपलब्ध न होने के कारण बैंड स्टेंड से जूम लेंड के बीच भी फड़ लगाए जा रहे हैं।
यह है फड़ों की व्यवस्था

उल्लेखनीय है कि पूर्व में नगर पालिका की ओर से 121 फड़ वाले चिन्हित थे, और 45 फड़ वाले न्यायालय गये थे। उच्च न्यायालय ने स्थान की उपलब्धता के आधार पर इन्हें भी स्थान उपलब्ध कराने को कहा था। जबकि 2023 में हुए डिजिटल सर्वे में 368 फड़ लगे पाये गये थे।
इधर नगर पालिका ने फड़ वालों का सत्यापन करने की प्रक्रिया शुरू की तो 121 चिन्हित फड़ वालों में से पहले केवल 53 फड़वालों ने और बाद में लगभग इतने ही अन्य ने तथा कुल मिलाकर लगभग 250 फड़वालों ने सत्यापन हेतु आवेदन किये। इस प्रकार नगर पालिका पर फिलहाल गतिमान सत्यापन की प्रक्रिया में इनमें से पात्र पाये जाने वाले फड़ वालों को वरीयता के आधार पर यानी पूर्व के चिन्हित 121 फड़वालों से शुरू करते हुए स्थान उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी है।
नगर पालिका ने इनमें से पहले आवेदन करने वाले 53 फड़ वालों को नगर पालिका कार्यालय के पास स्थान उपलब्ध करा दिया है, जबकि अब आवेदन करने वाले अन्य फड़ वालों को भी यहां और स्थान कम पड़ने पर जूम लेंड की ओर स्थान उपलब्ध कराया जा रहा है। आगे देखने वाली बात होगी कि नगर पालिका और प्रशासन फड़वालों की अक्सर ‘हटो-बचो’ और ‘चूहा-बिल्ली’ जैसी स्थितियों का समाधान कब तक स्थायी रूप से वेंडिंग जोन की स्थापना के साथ कर पाता है।
नगर पालिका की आर्थिक स्थिति खराब, ईंधन के लिये भी धन न होने से 2 दिन से नहीं हो रहा कूड़े का निस्तारण (Cooked Food Carts will not set near Naini lake)
नैनीताल। इधर नैनीताल नगर पालिका की नई बोर्ड कार्यभार ग्रहण करने के बाद से ही पालिका की विपन्न आर्थिक स्थिति झेल रही है। पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने बताया कि लगातार उनके पास लंबित भुगतानों से जुड़े लोग आ रहे हैं। स्थिति यहां तक खराब हो चुकी है कि ईंधन के लाखों रुपये के बिलों का भुगतान न हो पाने के कारण दो दिनों से कूड़ा निस्तारण करने वाले वाहन भी नहीं चल पा रहे हैं। (Cooked Food Carts will not set near Naini lake)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे थ्रेड्स चैनल से, व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
(Cooked Food Carts will not set near Naini lake, Nainital News, Nainital Nagar Palika, Farh, Hawkers, Food Carts, Cooked food carts, Naini lake, Cooked food carts will not be set up on the banks of Naini lake, instead stalls will be set up in front of the municipality, Dr, Saraswati Khetwal,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














