नैनीताल में बनी फिल्म जर्मन में फिल्म महोत्सव, सरिताताल झील होगी खाली व ईद कमेटी के चुनाव

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 17 मई 2026 (Nainital Latest News 17 May 2026)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद में रविवार को पर्यावरण और सामाजिक गतिविधियों से जुड़े कई महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आये। नैनीताल में निर्मित किंग कोबरा पर आधारित वन्यजीव डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द डिवाइन मदर’ का चयन जर्मनी के प्रतिष्ठित ग्रीन स्क्रीन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में हुआ है। वहीं सरिताताल झील की दुर्गंध और शैवाल समस्या से राहत दिलाने के लिए प्रशासन ने झील खाली कर सफाई अभियान शुरू करने की तैयारी की है। इसके अतिरिक्त ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए।

जर्मनी के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में पहुंचेगी नैनीताल में बनी ‘द डिवाइन मदर’

(Nainital Latest News 17 May 2026) King Cobra Documentary Divya Maa to Screen at Germanys Green Screen Festivalदेवभूमि उत्तराखंड के दुर्लभ किंग कोबरा पर आधारित वन्यजीव डॉक्यूमेंट्री फिल्म ‘द डिवाइन मदर’ (The Divine Mother) को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ी उपलब्धि मिली है। फिल्म का चयन जर्मनी में आयोजित विश्वप्रसिद्ध ग्रीन स्क्रीन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल (Green Screen International Film Festival) में प्रदर्शन के लिए किया गया है। यह महोत्सव आगामी 9 से 13 सितंबर तक आयोजित होगा।

फिल्म का निर्माण पद्मश्री एवं नैनीताल निवासी वन्यजीव फोटोग्राफर अनूप साह और संरक्षणवादी पार्थ शर्मा ने किया है, जबकि निर्देशन अजय सूरी ने किया। फिल्म की शूटिंग लगभग 18 महीनों तक कुमाऊं और गढ़वाल के विभिन्न क्षेत्रों में चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में की गयी। फिल्म में किंग कोबरा की रहस्यमयी दुनिया, उसकी पारिस्थितिक भूमिका तथा विशेष रूप से मादा किंग कोबरा के दुर्लभ नेस्टिंग व्यवहार को दर्शाया गया है। इसे उत्तराखंड और भारतीय वन्यजीव सिनेमा के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : कैंची धाम के लिए सप्ताहांत पर विशेष यातायात योजना, पुलिस लाइन में शुक्रवार परेड, स्कूटी सीज, 20 लोगों पर कार्रवाई, जून एस्टेट मामले में हाई कोर्ट के निर्देश

एक जुलाई से खाली होगी सरिताताल झील

(Nainital Latest News 17 May 2026) सरियाताल नैनीताल (प्रवेश शुल्क, समय, घूमने का सबसे अच्छा समय, तस्वीरें और  स्थान) - नैनीताल पर्यटननैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग स्थित सरिताताल झील से उठ रही दुर्गंध और सड़ते शैवाल की समस्या को देखते हुए सिंचाई विभाग ने आगामी एक जुलाई से झील खाली कर व्यापक सफाई अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके साथ झील का क्षतिग्रस्त निकासी गेट भी बदला जाएगा।

एसडीएम नवाजिश खलिक ने शनिवार को झील का निरीक्षण कर स्थिति पर नाराजगी जतायी थी। इसके बाद सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता ललित मोहन कश्यप ने बताया कि झील से पानी निकालकर शैवाल, गाद और गंदगी हटायी जाएगी ताकि जल गुणवत्ता में सुधार हो सके। नया निकासी गेट भी तैयार कराया जा रहा है जिससे भविष्य में सफाई और जल निकासी बेहतर ढंग से हो सके।

ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न

नैनीताल में रविवार को ईद मिलादुन्नबी कमेटी के चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। मतदान सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला। समाचार लिखे जाने तक मतगणना प्रक्रिया जारी थी।

मुख्य चुनाव अधिकारी सैयद काशिफ जाफरी ने बताया कि विभिन्न पदों पर कई प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। कुल 793 मतदाताओं में से 415 मतदाताओं ने मतदान किया। चुनाव प्रक्रिया के संचालन में शाहनवाज खान, सिकंदर अली, शानू अहमद, नसीम खान, मो. खालिद, सुहेब, अब्दुल अजीज और मो. नफीस सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मल्लीताल में अनियंत्रित टैक्सी दीवार से टकरायी-चालक घायल, ज्योलीकोट में बिना आंधी-तूफान के गिरा पेड़

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 17 May 2026) :

Nainital Latest News 17 May 2026, Uttarakhand News, Nainital News, The Divine Mother Film, Green Screen Film Festival Germany, King Cobra Documentary, Saritatal Lake Cleaning, Nainital Traffic Management, Kainchi Dham Traffic, Nainital Road Accident Case, Eid Miladunnabi Committee Election, Wildlife Documentary Uttarakhand, Environmental News Uttarakhand, Nainital, International Film Festival News, #NainitalNews #UttarakhandNews #TheDivineMother #WildlifeFilm #KingCobra #GreenScreenFestival #SaritatalLake #TrafficManagement #KainchiDham #EnvironmentalNews

Leave a Reply