नवीन समाचार, हल्द्वानी, 22 जून 2026 (40-Year-Man Died-Old Mans Body Given)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) नगर में पोस्टमार्टम हाउस (Postmortem House) की गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां दो अलग-अलग मृतकों के शवों की अदला-बदली हो गई। 40 वर्षीय मृत युवक के परिजनों को 64 वर्षीय बुजुर्ग का शव थमा दिया गया, और परिजन बिना चेहरा देखे बुजुर्ग व्यक्ति का शव अपने घर ले गए। घर पहुंचकर जब कफन हटाया गया तो पता चला कि शव उनके परिजन का नहीं है। इसके बाद हड़कंप मच गया और दोनों परिवारों को दोबारा पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर शव बदलने पड़े। घटना ने चिकित्सालय प्रबंधन और शव सुपुर्दगी प्रक्रिया की गंभीर खामियों को उजागर कर दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बागेश्वर (Bageshwar) जनपद के चिरंग (Chirang) गाँव निवासी मनोज सिंह (Manoj Singh) (40) को 12 जून को हुए एक मामूली विवाद के दौरान कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया था। उपचार के लिए उन्हें डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय (Sushila Tiwari Hospital-STH) में भर्ती कराया गया था, जहां रविवार सुबह उनकी मृत्यु हो गई।
सीलबंद शव देखे बिना घर ले गए परिजन
रविवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम कर्मियों ने मनोज सिंह का शव सुपुर्द करने के दौरान आवाज लगाई, जिसके बाद मनोज सिंह के परिजनों को एक सीलबंद शव सौंपा गया। शव पूरी तरह सीलबंद होने के कारण परिजनों ने मौके पर पहचान की पुष्टि नहीं की और सीधे घर के लिए रवाना हो गए।
जब उन्होंने अंतिम संस्कार की तैयारी के लिए शव का चेहरा देखने हेतु कपड़ा हटाया तो उनके होश उड़ गए। सामने उनके परिजन की बजाय एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव था।
इसी बीच कुछ देर बाद दूसरा शव बाहर लाया गया, जिसे मुखानी (Mukhani) क्षेत्र के पनियाली (Paniyali) रेशम बाग कॉलोनी (Resham Bagh Colony) निवासी मृतक रमित चंद्र भट्ट (Ramit Chandra Bhatt) (64) के परिजनों को सौंपा गया, जिनकी भी उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी। बताया गया है कि उन्हें कुछ दिन पहले विषाक्त पदार्थ का सेवन करने के बाद चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था।
घर पहुंचने के बाद खुली गलती, फिर लौटानी पड़ी एंबुलेंस
उन्होंने भी जब शव का चेहरा देखा गया तो पता चला कि वह उनके परिजन रमित चंद्र भट्ट का शव नहीं है। इसके बाद तत्काल एंबुलेंस की व्यवस्था कर शव को वापस हल्द्वानी पोस्टमार्टम हाउस लाया गया। दूसरी ओर मनोज सिंह के परिजन भी शव को वापस लेकर आए। बाद में दोनों परिवारों की मौजूदगी में शवों की सही पहचान कर उन्हें उनके परिजनों को सौंपा गया। इसके बाद रमित चंद्र भट्ट और मनोज सिंह के परिजन अपने-अपने परिजन का शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना हुए।
शव पहचान प्रक्रिया पर उठे सवाल, जांच के निर्देश
घटना के सामने आने के बाद पोस्टमार्टम हाउस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सामान्यतः शव सुपुर्द करने से पहले परिजनों से पहचान की पुष्टि कराई जाती है, ताकि ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। इस मामले में पहचान प्रक्रिया में हुई चूक के कारण दोनों परिवारों को मानसिक परेशानी और अतिरिक्त कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
फोरेंसिक विभाग (Forensic Department) के विभागाध्यक्ष डॉ. ए.के. सिंह (Dr. A.K. Singh) ने कहा है कि मामले की जांच कराई जा रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के लिए जिम्मेदार पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अब जांच में यह देखा जाएगा कि शव सुपुर्दगी प्रक्रिया में कहां चूक हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाने चाहिए।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (40-Year-Man Died-Old Mans Body Given) :
40-Year-Man Died-Old Mans Body Given, Uttarakhand News, Nainital News, Haldwani News, Bageshwar News, STH Haldwani News, Postmortem House News, Medical Administration News, Health Department News, Investigation News, Local News, Public Administration News, Forensic Department News, Haldwani Postmortem Mix Up Case, Wrong Body Handed Over To Family, Dead Body Identification Error Haldwani, STH Hospital Administration Issue, Postmortem Procedure Lapse Uttarakhand, Forensic Investigation Haldwani Case, Body Handover Protocol Failure India, Health System Accountability Uttarakhand, Hashtags: #Haldwani #NainitalNews #UttarakhandNews #Bageshwar #STHHospital #PostmortemHouse #ForensicDepartment #HealthNews #Investigation #LocalNews #MedicalNegligence #PublicAdministration #HaldwaniNews #Uttarakhand #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
