डीएसबी छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद पर भगवा और काले झंडे के बीच मुकाबला; जानें किस मुद्दे पर आमने-सामने हैं प्रत्याशी, मतदान कल

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 29 सितंबर 2026 (DSB Nainital Student Union Election)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) स्थित कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaon University) के डीएसबी परिसर (DSB Campus) में छात्रसंघ चुनाव के लिए सोमवार को प्रचार का अंतिम दिन रहा। परिसर में आयोजित आमसभा में अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने शक्ति प्रदर्शन के साथ अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं और जीत के दावे किए। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :

अध्यक्ष पद पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) समर्थित शुभम कुमार भगवा झंडे के साथ, जबकि निर्दलीय भानु प्रताप सिंह चौहान ‘काला झंडा’ के साथ मैदान में हैं। तीसरे प्रत्याशी हिमांशु आर्य भी मुकाबले को त्रिकोणीय बनाने के प्रयास में हैं। जबकि संयुक्त सचिव छात्रा पद पर अनुष्का पुरी और गौरी, जबकि कोषाध्यक्ष छात्रा पद पर सृष्टि रावत और विदुषी वर्मा के बीच सीधा मुकाबला होगा। ऐसे में मंगलवार को केवल अध्यक्ष, संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष पदों के लिए मतदान होगा।

इस वर्ष बार छात्र संघ चुनाव में संयुक्त सचिव और कोषाध्यक्ष के पद पहली बार छात्राओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इन पदों के अतिरिक्त अन्य पदों पर भी छात्रों में चुनाव लड़ने का उत्साह कम नजर आया है और अधिकांश पदों पर एक-एक प्रत्याशी होने के कारण निर्विरोध निर्वाचन पहले ही तय हो चुका है। इसके साथ इस बार केवल तीन पदों के लिए मतदान होने के कारण पिछले वर्षों की तुलना में परिसर में चुनावी गतिविधियां अपेक्षाकृत सीमित नजर आईं।

आमसभा में प्रत्याशियों ने गिनाईं प्राथमिकताएं

DSB Nainital Student Union Electionआमसभा के दौरान अध्यक्ष पद के प्रत्याशी शुभम कुमार ने परिसर की मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं को अपनी प्राथमिकता बताया। उन्होंने पानी और शौचालय की समस्याओं का स्थायी समाधान कराने, कक्षाओं में स्मार्ट बोर्ड की सुविधा उपलब्ध कराने तथा व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए रोजगार एवं प्रशिक्षण के अवसर बढ़ाने की बात कही।

शुभम कुमार ने कहा कि विद्यार्थी के रूप में पिछले चार वर्षों में उन्होंने जिन समस्याओं का सामना किया, उनका सामना अन्य विद्यार्थियों को न करना पड़े, इसके लिए प्रयास किया जाएगा। उन्होंने निर्विरोध निर्वाचित पदाधिकारियों सहित कई विद्यार्थियों के समर्थन का भी दावा किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  दिनेश आर्य के राज्यसभा के लिए निर्विरोध निर्वाचन पर बांटी मिठाई, सड़क की मांग पर विधानसभा चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी, केंद्रीय अधिकारी प्रवास, साथ ही हाई कोर्ट के सामूहिक दुष्कर्म के व अन्य मामलों के समाचार

वहीं गले में माता की चुनरी ओढ़े निर्दलीय प्रत्याशी भानु प्रताप सिंह चौहान ने अपने संगठन ‘काला झंडा’ के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन किया। उन्होंने दावा किया कि वह वर्ष 2021 से छात्रहित के मुद्दों को लेकर सक्रिय हैं और कई बार छात्रसंघ चुनाव में प्रत्याशियों के साथ रहे हैं। उन्होंने परिसर के विद्यार्थियों के व्यापक समर्थन का दावा करते हुए इस बार ‘काला झंडा’ की जीत का विश्वास जताया। तीसरे प्रत्याशी हिमांशु आर्य ने भी अपनी जीत के दावे किए। उनका भी कुछ छात्रावासों और एक अलग विचारधारा वर्ग में अच्छा जनाधार बताया गया है। 

काले झंडे की स्थिति

इस चुनाव से कांग्रेस पार्टी की छात्र इकाई एनएसयूआई दूर है, उनका कोई प्रत्याशी नहीं है, लेकिन अंदरूनी सच्चाई यह भी है कि परोक्ष तौर पर कांग्रेस व एनएसयूआई की स्थानीय इकाइयों के आपसी मतभेदों के कारण काले झंडे के प्रत्याशी स्थानीय कांग्रेस नेताओं के समर्थन से ही चुनाव मैदान में उतरते आये हैं, हालांकि निवर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष करण सती भी काले झंडे से चुनाव लड़े व जीते थे, लेकिन अभी हाल में वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल हो गये हैं।

अधिकांश पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय

नामांकन और जांच की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कई पदों पर एक ही प्रत्याशी मैदान में बचा है। इनमें छात्रा उपाध्यक्ष पद पर कुमकुम जोशी, छात्र उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक रैकुनी, सचिव पद पर कमल कार्की, सांस्कृतिक सचिव पद पर हर्षित जोशी तथा विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर तन्मय भंडारी शामिल हैं।

संकाय प्रतिनिधि पदों पर कला संकाय से अनिल कुमार, वाणिज्य से संध्या कापड़ी, विधि से दिव्यांशी कौशल और प्रबंधन अध्ययन से सानिध्य उप्रेती का भी निर्विरोध निर्वाचन तय है।

आमसभा में बाहरी युवाओं की मौजूदगी भी चर्चा में रही

सोमवार की आमसभा के दौरान परिसर में भारी पुलिस बल की तैनाती रही। इसके साथ ही छात्रों के बीच कुछ बाहरी युवाओं की मौजूदगी भी चर्चा का विषय बनी। प्रत्याशियों की ओर से भी बाहरी समर्थकों की मौजूदगी स्वीकार किए जाने की बात सामने आई।

आमसभा में समर्थकों के शोर के बीच प्रत्याशियों के भाषण सुनने में भी विद्यार्थियों को परेशानी हुई। ध्वनि विस्तारक यंत्रों की व्यवस्था के बावजूद कई मौकों पर समर्थकों के नारे और शोर हावी रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में 22 में से 15 होटल-गेस्ट हाउसों में मिलीं कमियां, 10-10 हजार के हुए चालान, कई इलाकों में पेयजल संकट, होटल एसोसिएशन ने मांगी वैकल्पिक पाइपलाइन, कुमाऊं विवि के पांच शिक्षाविद विश्व के शीर्ष 2 % वैज्ञानिकों की सूची में और विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण और संस्कार शिक्षा पर जोर

बिना परिचय पत्र प्रवेश नहीं, दोपहर दो बजे तक मतदान

परिसर प्रशासन ने मंगलवार को होने वाले मतदान की तैयारियां पूरी कर ली हैं। परिसर में मंगलवार को मतदान सुबह १० बजे से अपराह्न दो बजे तक होगा, इसके लिए १५ मतदान बूथ बनाए गए हैं। प्रो. ललित तिवारी के अनुसार, मतदान के दौरान बिना परिचय पत्र के परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मतदान के बाद मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे और विजयी प्रत्याशियों को शपथ दिलाई जाएगी। चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।  

राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में भी हुई आम सभा

उधर शहीद श्री खेमचंद डौर्बी राजकीय महाविद्यालय बेतालघाट में छात्र संघ निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्याशियों हेतु प्राचार्य डॉ. सुनील कुमार मौर्य की अध्यक्षता में छात्र संघ प्रभारी डॉ. तरुण कुमार आर्य के निर्देशन में आम सभा का आयोजन किया गया। आम सभा में बेतालघाट थाना प्रभारी-निर्वाचन अधिकारी शंकर नयाल एवं प्राचार्य द्वारा प्रत्याशियों एवम छात्र छात्राओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

आम सभा में अध्यक्ष प्रत्याशी छाया और नीमा, कोषाध्यक्ष प्रत्याशी दीपिका और विशाखा बुढ़ोडी व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि प्रत्याशी बबीता करगेती और सचिन जोशी सहित सचिव पद प्रत्याशी रितिका गोस्वामी ने छात्र छात्राओं को अपने विचारों एवम दृष्टिकोण से अवगत कराते हुए महाविद्यालय विकास में छात्र संघ की सक्रिय भूमिका का वचन दिया। अंत में छात्र संघ प्रभारी डॉ. तरुण कुमार आर्य ने सभी प्रत्याशियों सहित छात्र छात्राओं को मंगलवार को होने वाले मतदान की प्रक्रिया से अवगत कराते हुए अनुशासनपूर्ण मतदान प्रक्रिया में सहभाग करने के निर्देश दिए। 

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  वन्य प्राणी सप्ताह के अंतिम दिन फेस पेंटिंग और पुरस्कार वितरण, जानें सभी विजेताओं की पूरी सूची
Tags (DSB Nainital Student Union Election) :

<

p dir=”auto” style=”text-align: justify;” data-start=”3780″ data-end=”4227″>DSB Nainital Student Union Election, DSB Campus Election 2026, DSB Campus Nainital, Kumaon University Election, Nainital Student Union Election, DSB Student Union Election, Shubham Kumar ABVP, Bhanu Pratap Singh Chauhan, Himanshu Arya, Nainital Student Politics, Student Union Election Uttarakhand, DSB Campus Election Result, Joint Secretary Election, Treasurer Election, Kumaon University News, Nainital News, Uttarakhand News, Student Election 2026, DSB Campus Voting, #DSBCampus #NainitalNews #KumaonUniversity #StudentUnionElection #DSBElection2026 #UttarakhandNews #Nainital #StudentPolitics #ABVP #StudentElection

Leave a Reply