गैस संकट के बीच कालाबाजारी पर प्रहार: कई ग्रामीण क्षेत्रों में दो माह से नहीं गई गैस, कुमंविनि कर्मचारियों ने मांगी सुरक्षा

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 1 अप्रैल 2026 (LPG Crisis in Nainital-Villages)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के जनपद नैनीताल (Nainital) में एलपीजी (LPG) गैस की भारी किल्लत और कालाबाजारी (Black Marketing) की शिकायतों के बीच जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी (District Magistrate) ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) के कड़े निर्देशों पर त्वरित कार्यवाही दल (QRT) द्वारा जनपद भर में सघन छापेमारी (Raids) अभियान चलाया जा रहा है।

बुधवार को ही 15 गैस एजेंसियों, 13 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और 18 वाहनों की सघन जांच की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य घरेलू गैस के व्यावसायिक उपयोग को रोकना और संकट के समय उपभोक्ताओं को पारदर्शी तरीके से ईंधन उपलब्ध कराना है। क्या आपूर्ति श्रृंखला में आए इस व्यवधान का लाभ उठाकर बिचौलिये आम जनता का शोषण कर रहे हैं?

60 एजेंसियों पर छापेमारी, सिलेंडर जब्त, आपूर्ति सुचारु करने हेतु प्रशासन की घेराबंदी

नवीन समाचार को जिला प्रशासन (District Administration) से प्राप्त आधिकारिक जानकारी के अनुसार, अब तक कुल 60 गैस एजेंसियों, 78 व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और 73 गैस डिलीवरी वाहनों का औचक निरीक्षण (Surprise Inspection) किया जा चुका है। इस प्रभावी कार्यवाही के अंतर्गत कालाबाजारी से संबंधित चार अभियोग (Cases) पंजीकृत किए गए हैं। प्रशासन ने 12 घरेलू, 28 व्यावसायिक और 22 छोटे गैस सिलेंडर जब्त (Seized) किए हैं, साथ ही एक पिकअप वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक दुरुपयोग किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा।

बताया गया कि जनपद में एक दिन में 8391 घरेलू और 487 व्यवसायिक सिलेंडर प्राप्त हुए, जिनमें से अधिकांश उपभोक्ताओं को वितरण किया गया, जबकि पर्याप्त मात्रा में सिलेंडर का स्टॉक उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस का व्यवसायिक उपयोग और कालाबाजारी किसी भी स्थिति में सहन नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को नियमित निरीक्षण और पारदर्शी वितरण व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जा सके।

ग्रामीण क्षेत्रों में हाहाकार: पटवाडांगर और जंगलिया गांव में दो माह से प्रतीक्षा

प्रशासनिक दावों के विपरीत, जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों (Rural Areas) से गैस आपूर्ति न होने की हृदयविदारक खबरें प्राप्त हो रही हैं। नैनीताल मुख्यालय के समीपवर्ती पटवाडांगर (Patwadangar), ज्योलीकोट (Jyolikot), दोगांव और भुजियाघाट जैसे क्षेत्रों में पिछले माह की आपूर्ति अभी तक लंबित है।  गेठिया व चोपड़ा में आपूर्ति हुई लेकिन सभी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर नहीं मिल पाये। इस कारण कई ग्रामीण नगर में आकर भी गैस लेने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं अब मुख्यालय स्थित पर्वत गैस एजेंसी सबसे पहले इन क्षेत्रों में आपूर्ति कराने की प्राथमिकता पर कार्य कर रही है।

पर्वत गैस एजेंसी (Parvat Gas Agency) की प्रबंधक अंकिता पांडे (Ankita Pandey) के अनुसार, लगभग 1500 सिलेंडरों की आपूर्ति अभी भी ‘बैकलॉग’ में है। वहीं वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों के बारे में उन्होंने बताया कि लगभग सभी छोटे होटल-रेस्टोरेंटों को 1 से 2 और कुछ बड़े होटलों को इससे अधिक भी सिलेंडर दिये गये हैं। कुल मिलाकर लगभग 900 वाणिज्यिक सिलेंडर बांटे जा चुके हैं।

जंगलिया गांव क्षेत्र में दो माह से गैस वाहन न पहुंचने की शिकायत

भीमताल विकासखंड (Bhimtal Block) के अंतर्गत जंगलिया गांव (Jangalia Gaon), बूढ़ा धूरा और माल गांव में फरवरी माह से इंडेन गैस (Indane Gas) का वाहन नहीं पहुँचा है। ग्राम प्रधान संगठन के अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह गंगोला (Laxman Singh Gangola) ने जिला पूर्ति अधिकारी से भेंट कर शीघ्र आपूर्ति की मांग की है। इस संबंध में ब्लॉक प्रमुख भीमताल एवं संबंधित प्रबंधक को लिखित ज्ञापन भी सौंपा गया है।

वहीं अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि दो दिन के भीतर बूढ़ा धूरा क्षेत्र में गैस वाहन भेजा जाएगा। ग्राम प्रधान राधा कुल्याल ने कहा कि एक बार में पर्याप्त संख्या में सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने से स्थिति में सुधार हो सकता है। उन्होंने ग्रामीणों से धैर्य बनाए रखने तथा गैस वितरण व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है।

कुमंविनि कर्मचारियों का आक्रोश: अभद्रता और मारपीट के विरुद्ध मुख्यमंत्री को ज्ञापन

LPG Crisis in Nainital-Villagesगैस वितरण के इस कठिन समय में कुमाऊं मंडल विकास निगम (KMVN) के कर्मचारियों को जनता और जनप्रतिनिधियों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है। कुमंविनि संयुक्त कर्मचारी महासंघ (KMVN Joint Employees Federation) के शिष्टमंडल ने जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) को ज्ञापन प्रेषित किया है।

महासंघ के अध्यक्ष मंजुल प्रकाश सनवाल (Manjul Prakash Sanwal) ने आरोप लगाया कि 30 मार्च को हल्द्वानी नगर निगम के पार्षदों द्वारा मेयर कार्यालय में बुलाकर गैस एजेंसी कर्मचारियों के साथ अशोभनीय व्यवहार और मारपीट की गई। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके साथ होने वाली अभद्रता तत्काल नहीं रुकी, तो वे संपूर्ण मंडल में गैस वितरण कार्य ठप कर आंदोलन (Agitation) के लिए विवश होंगे।

खाड़ी युद्ध का प्रभाव और वितरण की चुनौतियां

कर्मचारी महासंघ के अनुसार, खाड़ी देशों (Gulf Countries) में चल रहे युद्ध के कारण भारत में गैस आपूर्ति प्रभावित हुई है। वर्तमान में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) प्लांट से प्राप्त सीमित स्टॉक के आधार पर ही रोस्टर (Rooster) प्रणाली से वितरण किया जा रहा है। जनप्रतिनिधियों द्वारा गाड़ियों को जबरन रोकने और अनावश्यक भीड़ के कारण वितरण कर्मी भय के वातावरण में कार्य कर रहे हैं। प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि आगामी दो दिनों के भीतर किल्लत वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त वाहन भेजे जाएंगे। जिलाधिकारी ने जनता से धैर्य बनाए रखने और किसी भी अनियमितता की सूचना तत्काल टोल-फ्री नंबर पर देने की अपील की है।

रोस्टर के अनुसार हो गैस वितरण, जनसंवाद दिवस में निर्देश

नैनीताल। भीमताल विकासखंड सभागार में आयोजित जनसंवाद दिवस में ब्लॉक प्रमुख डॉ. हरीश सिंह बिष्ट ने क्षेत्रीय समस्याओं को सुनते हुए कई मामलों का मौके पर समाधान कराया तथा संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए। जनसंवाद में अधिकांश शिकायतें गैस वितरण से जुड़ी सामने आईं। प्रमुख ने जिला पूर्ति अधिकारी को मौके पर बुलाकर निर्देश दिए कि गैस का वितरण निर्धारित रोस्टर एवं बुकिंग के अनुसार पारदर्शी तरीके से किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन उपभोक्ताओं की बुकिंग पहले है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध कराई जाए तथा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में संतुलित वितरण सुनिश्चित किया जाए।

जंगलियागांव, बूढ़ाधूरा, मलुवाताल, खेरोला, सलड़ी और हरीनगर से आए जनप्रतिनिधियों ने फरवरी माह से गैस वाहन न पहुंचने की समस्या उठाई। इस पर प्रमुख ने लापरवाही न बरतने और वितरण से पूर्व संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को सूचना देने के निर्देश दिए। जिला पूर्ति अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संबंधित प्रबंधक को रोस्टर के अनुसार वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। इसके अतिरिक्त बेलुवाखान क्षेत्र से आए ग्रामीणों ने पेयजल समस्या उठाई, जिस पर प्रमुख ने जल संस्थान के अधिकारियों को दूरभाष के माध्यम से निर्देश देते हुए 15 दिन के भीतर जल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, ग्रामीण एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (LPG Crisis in Nainital-Villages) :

LPG Crisis in Nainital-Villages, Uttarakhand News, Nainital News, Hindi News, LPG Gas Black Marketing Raid Nainital April 2026, District Magistrate Lalit Mohan Rayal Instructions QRT, KMVN Employees Federation Memorandum To CM Dhami, Shortage Of Indane Gas In Bhimtal Jangalia Gaon, Domestic Gas Cylinder Misuse For Commercial Purpose, Seizure Of Gas Cylinders And Vehicles Nainital, Gas Agency Staff Harassment Case Haldwani, Impact Of Gulf War On LPG Supply India 2026, Patwadangar And Jyolikot Gas Distribution Backlog, Block Pramukh Bhimtal Meeting On Fuel Crisis, Emergency Measures For Fuel Distribution Uttarakhand, Public Grievance Redressal Gas Supply Nainital, Pressure On Parvat Gas Agency Delivery Schedule, #NainitalLPGShortage #GasBlackMarketing #KMNVEmployeeProtest #UttarakhandGovernance #LPGSupplyCrisis2026 #DistrictMagistrateNainital #ConsumerRightsIndia #FuelPriceHike #HaldwaniNews #RuralSupplyIssue

Leave a Reply