नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 21 मई 2026 (Almora-Congress leader Arrested)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के अल्मोड़ा (ALMORA) जनपद में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से ऋण लेने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। चौंकाने वाली बात यह रही कि जिस व्यक्ति ने स्वयं पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जांच में वही पूरे षड्यंत्र का हिस्सा निकला। पुलिस के अनुसार फर्जी प्रमाणपत्र, कोटेशन और दस्तावेजों के माध्यम से बैंक से पांच लाख रुपये का ऋण प्राप्त करने का प्रयास किया गया था। मामले में कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
शिकायतकर्ता ने ही दर्ज कराई थी फर्जीवाड़े की शिकायत
प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमेश्वर निवासी कांग्रेस सेवा दल जिलाध्यक्ष दिनेश सिंह नेगी ने 19 सितंबर 2025 को कोतवाली अल्मोड़ा में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि ग्राम बग्वाली पोखर निवासी पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सुनील सिंह कठायत और लोअर माल रोड निवासी ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी ने उनकी फर्म ‘जय गोलू ट्रेडर्स’ के नाम का दुरुपयोग कर बैंक शाखा अल्मोड़ा से फर्जी तरीके से पांच लाख रुपये का ऋण लिया है।
शिकायत में यह भी कहा गया था कि आरोपियों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) अल्मोड़ा का फर्जी प्रमाणपत्र और फर्म के नाम से तैयार किये गये नकली कोटेशन बिल तथा अन्य दस्तावेज बैंक में जमा किये थे।
जांच में सामने आया शिकायतकर्ता का भी नाम
नामजद शिकायत के आधार पर कोतवाली अल्मोड़ा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। विवेचक उप निरीक्षक आनंद बल्लभ ने विभिन्न दस्तावेजों, बैंक अभिलेखों और अन्य तथ्यों की जांच की। जांच के दौरान पुलिस को ऐसे साक्ष्य मिले, जिनसे स्पष्ट हुआ कि शिकायतकर्ता दिनेश सिंह नेगी स्वयं भी पूरे फर्जीवाड़े और षड्यंत्र में शामिल था। इसके बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी।
तीनों आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
पुलिस टीम ने 19 मई 2026 को दिनेश सिंह नेगी, धीरेंद्र सिंह गैलाकोटी और सुनील सिंह कठायत को अल्मोड़ा क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपितों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। एसएसपी अल्मोड़ा चंद्रशेखर घोड़के ने बताया कि मामले में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से बैंकिंग प्रणाली को धोखा देने का प्रयास किया गया था। पुलिस पूरे प्रकरण की विस्तृत जांच कर रही है और यह भी देखा जा रहा है कि कहीं इस प्रकार के अन्य मामले या सहयोगी भी जुड़े तो नहीं हैं।
बैंकिंग व्यवस्था और दस्तावेज सत्यापन पर उठे सवाल
इस मामले ने बैंक ऋण प्रक्रिया और दस्तावेज सत्यापन व्यवस्था पर भी प्रश्न खड़े कर दिए हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते जांच नहीं होती तो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक को आर्थिक नुकसान हो सकता था। सामाजिक और राजनीतिक दृष्टि से भी यह मामला चर्चा में है, क्योंकि इसमें स्थानीय राजनीतिक और सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों के नाम सामने आये हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई की जा रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Almora-Congress leader Arrested) :
Almora-Congress leader Arrested, Almora News, Fake Loan Scam, Bank Fraud Case, Almora Police Action, Congress Seva Dal Leader, Fake Documents Case, Loan Fraud Uttarakhand, Financial Crime News, Almora Crime News, Banking Fraud Investigation, Fake Certificate Case, Fraud Loan Case India, Economic Offence Uttarakhand, Police Investigation Almora, #AlmoraNews #UttarakhandNews #LoanScam #BankFraud #FakeDocuments #CrimeNews #PoliceAction #FinancialFraud #EconomicCrime #AlmoraPolice

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


















3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।