भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष गफ्फार खान को यूपी पुलिस ने बीच बाजार किया गिरफ्तार, अवैध हथियार आपूर्ति मामले में था वांछित

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रुद्रपुर, 21 मई 2026 (UP Police arrested Gaffar Khan-BJP)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के उधमसिंह नगर (UDHAM SINGH NAGAR) जनपद के किच्छा (KICHHA) में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब उत्तर प्रदेश पुलिस ने भाजपा (BJP) अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष और ग्राम दरऊ की प्रधान के पति गफ्फार खान को बीच बाजार से गिरफ्तार कर लिया। बहेड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस टीम ने अचानक कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में लिया और अपने साथ ले गई।

बताया जा रहा है कि गफ्फार खान उत्तर प्रदेश में दर्ज अवैध हथियारों से संबंधित एक मामले में वांछित चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं और मामले को लेकर विभिन्न तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं।

दो वाहनों में पहुंची यूपी पुलिस, काफी देर से रख रही थी नजर

(UP Police arrested Gaffar Khan-BJP)
CCTV में गफ्फार खान को ले जाती यूपी पुलिस

प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर उत्तर प्रदेश के बहेड़ी थाना क्षेत्र की पुलिस दो वाहनों में किच्छा पहुंची थी। एक स्कॉर्पियो वाहन में सादे कपड़ों में पुलिसकर्मी मौजूद थे, जबकि दूसरे वाहन में वर्दीधारी पुलिस बल तैनात थे। बताया जा रहा है कि पुलिस टीम काफी समय से गफ्फार खान की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही गफ्फार खान डीडी चौक से रुद्रपुर रोड की ओर पहुंचे, पहले से मौजूद पुलिसकर्मियों ने उन्हें रोक लिया और तत्काल वाहन में बैठाकर अपने साथ ले गए। घटना बाजार के व्यस्त क्षेत्र में होने के कारण कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए।

कथित अवैध हथियार तस्करी मामले से जुड़ रहा नाम

जानकारी के अनुसार गफ्फार खान का नाम इसी वर्ष 19 फरवरी को बहेड़ी पुलिस द्वारा पकड़े गए कथित असलहा तस्करी मामले के बाद चर्चा में आया था। उस समय पुलिस ने तस्लीम और सोमू नामक दो आरोपियों को भारी मात्रा में अवैध पिस्टल और तमंचों के साथ गिरफ्तार किया था।

पुलिस जांच में बरामद हथियारों का संबंध बरेली में हुए दंगों से जोड़ा गया था। जांच के दौरान यह भी जानकारी सामने आने का दावा किया गया कि कुछ अवैध हथियार ग्राम दरऊ निवासी गफ्फार खान तक भी पहुंचाए गए थे। इसके बाद राजनीतिक और सामाजिक हलकों में यह मामला चर्चा का विषय बन गया था।

सोशल मीडिया पर खुद को बताया था निर्दोष

मामले के तूल पकड़ने के बाद गफ्फार खान ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पोस्ट जारी कर स्वयं को निर्दोष बताया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि उन्हें राजनीतिक साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। हालांकि पिछले करीब तीन महीनों से मामले में कोई बड़ी कार्रवाई सामने नहीं आयी थी, जिसके बाद माना जा रहा था कि मामला शांत पड़ गया है।

लेकिन बुधवार को उत्तर प्रदेश पुलिस की अचानक कार्रवाई ने एक बार फिर पूरे प्रकरण को चर्चा में ला दिया है। गिरफ्तारी के बाद क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की राजनीतिक चर्चाएं और प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

एसपी सिटी ने गिरफ्तारी की पुष्टि की

एसपी सिटी उत्तम सिंह नेगी ने गफ्फार खान की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि वह उत्तर प्रदेश में दर्ज एक मुकदमे में वांछित था। उन्होंने बताया कि बहेड़ी पुलिस उसे गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा की जा रही है।

विशेषज्ञों का मानना है कि यह मामला केवल एक गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि अवैध हथियार नेटवर्क, सीमा पार आपूर्ति श्रृंखला और राजनीतिक प्रभाव जैसे कई संवेदनशील पहलुओं से भी जुड़ा हो सकता है। यह मामला अपराधियों के राजनीतिक चोला ओढ़कर बचने के प्रयासों के रूप में भी देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में जांच के आधार पर और खुलासे होने की संभावना जतायी जा रही है। पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में ई-रिक्शा पलटा, मॉल रोड पर जाम से जूझे लोग, पर्यटन सीजन में बढ़ी भीड़, साथ ही रोडवेज कर्मचारी यूनियन भवाली डिपो की नई कार्यकारिणी व पूर्व सीएम के निधन पर शोक

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (UP Police arrested Gaffar Khan-BJP) :

UP Police arrested Gaffar Khan-BJP, Uttarakhand News, Rudrapur News, Kichha News, Gaffar Khan Arrest, BJP Minority Morcha, UP Police Action, Illegal Arms Supply Case, Bareilly Riot Weapons Case, Udham Singh Nagar Crime News, Political News Uttarakhand, Arms Smuggling Investigation, Baheri Police Action, Kichha Market Arrest, Crime And Politics News, Police Investigation Uttarakhand, #RudrapurNews #KichhaNews #UttarakhandNews #GaffarKhan #UPPolice #ArmsSmuggling #CrimeNews #PoliticalNews #PoliceAction #UdhamSinghNagar

Leave a Reply