WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures |  Shutterstock

हल्द्वानी के तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क दुर्घटना, तीन लोगों की मौत! एक गंभीर घायल!!

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 11 जुलाई 2026 (Haldwani-Accident on Teenpani Flyover)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) स्थित तीनपानी (Teenpani) फ्लाईओवर पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत होने की सूचना आ रही है, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार लोग पुल के समीप खड़े थे, तभी तेज गति से आए एक स्कॉर्पियो (Scorpio) वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मृतकों की संख्या और उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की थी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में की गई पत्नी की हत्या में पति को आजीवन कारावास, न्यायालय ने दहेज मृत्यु के बजाय माना हत्या का मामला..

हम इस समाचार पर अपडेट करने के लिये बने हुए हैं। इस संबंध में कोई भी अपडेट इसी लिंक पर दी जाएगी। इसलिये अपडेटेड समाचार देखने के लिये इस समाचार के लिंक को रिफ्रेश करते रहें। धन्यवाद। 

Haldwani-Accident on Teenpani Flyoverप्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसा हल्द्वानी कोतवाली के मंडी चौकी (Mandi Chowki) क्षेत्र अंतर्गत तीनपानी फ्लाईओवर पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हुई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में तीन लोगों की मौत होने तथा एक व्यक्ति के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सामने आई है।

पुलिस ने शुरू किए बचाव कार्य और जांच, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (Circle Officer-CO), कोतवाल तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा तथा दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रही है। साथ ही मृतकों की पहचान, दुर्घटना के वास्तविक कारण और संबंधित वाहन की भूमिका की जांच की जा रही है। मामले में विस्तृत आधिकारिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल

हाल के दिनों में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा विशेष रूप से रात्रिकालीन यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  रानीबाग-भीमताल रोपवे को गति देने की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा पत्र, पूरे कुमाऊं के लिए बन रहा है बड़ा नेटवर्क

तीनपानी चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से दो अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

उल्लेखनीय है कि इस पूरे रूट (NH-109 काठगोदाम-लालकुआं-बरेली रोड) पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस और परिवहन विभाग (RTO) ने बीते सप्ताह चेकिंग अभियान तेज किया था, और बार-बार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएचएआई (NHAI) ने तीनपानी चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से दो अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से मृतकों की आधिकारिक संख्या, पहचान तथा दुर्घटना के विस्तृत कारणों की पुष्टि की जानी शेष थी। जैसे ही प्रशासन की ओर से अधिकृत जानकारी उपलब्ध होगी, समाचार को अद्यतन किया जाएगा।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  श्री बदरीनाथ मंदिर समिति के निलंबित कर्मी, ऋषिकेश-भानियावाला राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना व भाई के परिवार पर एसिड हमले के मामले में हाई कोर्ट से अपडेट
Tags (Haldwani-Accident on Teenpani Flyover) :

Haldwani-Accident on Teenpani Flyover, Uttarakhand News, Haldwani News, Nainital News, Road Accident News, Traffic News, Crime News, Police Investigation, Emergency News, Highway Accident News, Hindi News, Teenpani Flyover Road Accident Haldwani, Haldwani Scorpio Scooter Collision News, Three Dead In Haldwani Accident, Mandi Chowki Road Accident Update, Haldwani Police Investigation News, Uttarakhand Road Safety News, Late Night Accident Haldwani, Nainital District Breaking News, #Uttarakhand #Haldwani #Nainital #RoadAccident #TrafficNews #Police #BreakingNews #RoadSafety #HindiNews #NavinSamachar

Leave a Reply