नवीन समाचार, नैनीताल, 11 जुलाई 2026 (Nainital-Koshyari Spoke on Ram Mandir)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में शनिवार को पद्मभूषण, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तथा महाराष्ट्र (Maharashtra) के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी (Bhagat Singh Koshyari) ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा अनियमितता प्रकरण में दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की, डीएसए (DSA) मैदान में आयोजित 103वीं लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (KUTA) के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात कर उनकी मांगों से संबंधित ज्ञापन भी प्राप्त किया।
राम मंदिर चंदा प्रकरण पर बोले, दोषियों को मिले उदाहरणात्मक दंड
राज्य अतिथि गृह में पत्रकारों से बातचीत के दौरान भगत सिंह कोश्यारी ने राम मंदिर से जुड़े कथित चंदा अनियमितता प्रकरण पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण घटना है और दोषियों के विरुद्ध ऐसी कार्रवाई होनी चाहिए जो पूरे देश के लिए उदाहरण बने। उन्होंने कहा कि चाहे विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad-VHP) हो अथवा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rashtriya Swayamsevak Sangh-RSS), सभी की यही अपेक्षा है कि दोषियों को कठोर दंड मिले ताकि भविष्य में किसी भी मंदिर में इस प्रकार की अनियमितता करने का कोई साहस न कर सके।
उन्होंने बदरीनाथ धाम (Badrinath Dham) से जुड़े कथित चंदा प्रकरण पर भी दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह केवल आर्थिक अनियमितता का विषय नहीं, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा मामला है। इसलिए जांच पूरी निष्पक्षता से होनी चाहिए और यदि कोई दोषी पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने उत्तराखंड सरकार की कार्यप्रणाली पर विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code), नकल विरोधी कानून तथा सशक्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लेने वाली सरकार इस मामले में भी निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने में सक्षम है।
डीएसए मैदान में खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन
पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने नैनीताल के डीएसए मैदान में आयोजित 103वीं लैंडो लीग फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भी भाग लिया। डीएसए परिवार ने महासचिव मनोज जोशी (Manoj Joshi) के नेतृत्व में उनका स्वागत किया और प्रतियोगिता की जानकारी दी। कोश्यारी ने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया।
शनिवार को खेले गये पहले मुकाबले में गैलेकसी एफसी (Galaxy FC) ने डेमोनेटर एफसी (Demonator FC) को 2-0 से पराजित किया। गैलेकसी की ओर से सौम्या (Soumya) ने दोनों गोल किये। दूसरे मुकाबले में आयारपाटा (Ayarpata) ने यूनिवर्सल (Universal) को 2-1 से हराया। इस मैच में गौरव (Gaurav), आलिम (Aalim) और प्रकाश दीप (Prakash Deep) ने एक-एक गोल किया।
कार्यक्रम में भाजपा (BJP) मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की (Nitin Karki), भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष कविता गगोला (Kavita Gagola), वरिष्ठ पत्रकार प्रो. गिरीश रंजन तिवारी (Prof. Girish Ranjan Tiwari), सभासद भगवत रावत (Bhagwat Rawat), कमलेश ढौंडियाल (Kamlesh Dhaundiyal), पूर्व पालिकाध्यक्ष सचिन नेगी (Sachin Negi), प्रो. देवेंद्र सिंह बिष्ट (Prof. Devendra Singh Bisht), डॉ. मनोज सिंह बिष्ट (Dr. Manoj Singh Bisht), पवन खड़ायत (Pawan Khadayat), खीमराज देउपा (Kheemraj Deupa), शैलेन्द्र बर्गली (Shailendra Bargali), हरीश जोशी (Harish Joshi), वीरेंद्र साह (Virendra Sah), करण सती (Karan Sati), जलज वर्मा (Jalaj Verma) सहित अनेक खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
कूटा ने सौंपा ज्ञापन, शिक्षकों और सात नंबर क्षेत्र की समस्याएं उठाईं
इसी दौरान कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (Kumaun University Teachers Association-KUTA) के पदाधिकारियों ने भी भगत सिंह कोश्यारी से भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी (Prof. Lalit Tiwari) ने उन्हें ज्ञापन सौंपते हुए विनियमितीकरण की कटऑफ तिथि वर्ष 2026 तक करने, संविदा प्राध्यापकों का वेतन 57,700 रुपये करने तथा भूस्खलन प्रभावित सात नंबर क्षेत्र और सिलवटन होटल के समीप क्षतिग्रस्त सड़क के शीघ्र सुधार की मांग उठाई।
इस अवसर पर विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya), डीएसए महासचिव मनोज जोशी, भाजपा नेता मोहित लाल साह (Mohit Lal Sah), अरविंद सिंह पड़ियार (Arvind Singh Padiyar), हरीश राणा (Harish Rana) सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital-Koshyari Spoke on Ram Mandir) :
Nainital-Koshyari Spoke on Ram Mandir, Uttarakhand News, Nainital News, Bhagat Singh Koshyari News, Hindi News, DSA Football News, Kumaun University News, KUTA News, BJP News, Sports News, Ram Mandir News, Bhagat Singh Koshyari Nainital Visit, Ram Mandir Donation Case Statement, DSA Lando League Football Tournament, KUTA Memorandum To Bhagat Singh Koshyari, Kumaun University Teachers Demands, Nainital Sports And Public Events, Uttarakhand Political And Education News, Nainital Latest News, #Uttarakhand #Nainital #BhagatSinghKoshyari #RamMandir #DSA #Football #KUTA #Politics #HindiNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
