नवीन समाचार, नैनीताल, 11 जुलाई 2026 (Haldwani-Accident on Teenpani Flyover)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) स्थित तीनपानी (Teenpani) फ्लाईओवर पर रविवार देर रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में 4 युवकों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार स्कूटी सवार लोग पुल के समीप खड़े थे, तभी तेज गति से आए एक स्कॉर्पियो (Scorpio) वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :
जानकारी के अनुसार हादसा हल्द्वानी कोतवाली के मंडी चौकी (Mandi Chowki) क्षेत्र अंतर्गत तीनपानी फ्लाईओवर पर हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी और स्कॉर्पियो के बीच भीषण टक्कर हुई, जिससे घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस के अनुसार शनिवार रात लगभग 10 बजे फ्लाईओवर पर दुर्घटना की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को राहुल राजपूत (17) पुत्र किशन पाल निवासी गोरापड़ाव हाथीखाल, शिवम (25) पुत्र बाबूराम निवासी गोरापड़ाव, अंशु आर्य (20) पुत्र पंकज आर्य निवासी बेरीपड़ाव तथा आदित्य टम्टा (18) निवासी गोरापड़ाव गंभीर रूप से घायल मिले।
पास में उनकी स्कूटी भी क्षतिग्रस्त अवस्था में पड़ी थी। बताया गया कि लालकुआं की ओर से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने चारों को टक्कर मार दी। पुलिस सभी घायलों को तत्काल डॉ. सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय ले गई, जहां राहुल, शिवम और अंशु को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल आदित्य ने देर रात उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। आदित्य कालाढूंगी थाने में तैनात उपनिरीक्षक महेंद्र प्रसाद के चचेरे भाई के पुत्र थे। घटना के बाद चारों युवकों के परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
गोरापड़ाव-बेरीपड़ाव के निवासी थे मृतक और दुर्घटना वाली गाड़ी में बैठे थे नैंसी कान्वेंट के डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह
मृतकों में शामिल राहुल राजपूत (17) गोरापड़ाव हाथीखाल, शिवम (25) व आदित्य टम्टा (18) गोरापड़ाव तथा अंशु आर्य (20) बेरीपड़ाव के निवासी थे जबकि जिस गाड़ी से दुर्घटना हुई, उसकी पिछली सीट पर नैनीताल में ज्योलीकोट स्थित नैंसी कान्वेंट के डायरेक्टर डॉ. संजय सिंह बैठे थे और गाड़ी उनका ड्राइवर पहदान खान चला रहा था, जिन्हें हिरासत में ले लिया है।
एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्कॉर्पियो में सवार दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के पहिए तक निकल गए। मामले की जांच के लिए एनएचएआई से भी सीसीटीवी फुटेज मांगी गई है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
पुलिस ने शुरू किए बचाव कार्य और जांच, आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (Circle Officer-CO), कोतवाल तथा पुलिस टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव अभियान शुरू कराया। पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा तथा दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कर रही है। साथ ही मृतकों की पहचान, दुर्घटना के वास्तविक कारण और संबंधित वाहन की भूमिका की जांच की जा रही है।
सड़क सुरक्षा को लेकर फिर उठे सवाल
एक स्कूटी के साथ चार युवकों की इस मौत सहित हाल के दिनों में पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों के बीच इस घटना ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। प्रशासन ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने तथा विशेष रूप से रात्रिकालीन यात्रा के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की अपील की है।
तीनपानी चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से दो अंडरपास बनाने का प्रस्ताव
उल्लेखनीय है कि इस पूरे रूट (NH-109 काठगोदाम-लालकुआं-बरेली रोड) पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं को देखते हुए पुलिस और परिवहन विभाग (RTO) ने बीते सप्ताह चेकिंग अभियान तेज किया था, और बार-बार हो रही दुर्घटनाओं को रोकने के लिए एनएचएआई (NHAI) ने तीनपानी चौराहे और आसपास के क्षेत्रों में लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से दो अंडरपास बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Haldwani-Accident on Teenpani Flyover) :
<
p style=”text-align: justify;”>Haldwani-Accident on Teenpani Flyover, Uttarakhand News, Haldwani News, Nainital News, Road Accident News, Traffic News, Crime News, Police Investigation, Emergency News, Highway Accident News, Hindi News, Teenpani Flyover Road Accident Haldwani, Haldwani Scorpio Scooter Collision News, Three Dead In Haldwani Accident, Mandi Chowki Road Accident Update, Haldwani Police Investigation News, Uttarakhand Road Safety News, Late Night Accident Haldwani, Nainital District Breaking News, #Uttarakhand #Haldwani #Nainital #RoadAccident #TrafficNews #Police #BreakingNews #RoadSafety #HindiNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।

















