WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future458 Follow Us On Instagram Royalty-Free Images, Stock Photos & Pictures | Shutterstock

उत्तराखंड के युवा ने रचा इतिहास! अल्मोड़ा के रवि टम्टा ने किया भारत के पहले स्वदेशी पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल-उड़ने वाली कार का सफल परीक्षण

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, अल्मोड़ा, 7 अगस्त 2026 (Indias First Indigenous Flying Car)। अब वह दिन अधिक दूर नहीं जब कार सड़क पर जाम में नहीं फंसेगी, वरन हवा में उड़ेगी। न पेट्रोल की कीमतें बढ़ने से कोई फर्क पड़ेगा न उसमें ऐथेनॉल की मात्रा के बढ़ाने की कोई चिंता। विशेषकर पहाड़ों पर सड़कों पर भूस्खलन जैसी कोई समस्या भी रास्ता नहीं रोक पाएगी। उत्तराखंड की एक एक प्रतिभा ने अपनी बनायी हुई उड़ने वाली कार का उड़ने का परीक्षण करके दिखाया है, जिसकी पूरे देश में चर्चा हो रही है, क्योंकि इसे देश की पहली उड़ने वाली कार कहा जा रहा है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  सोशल मीडिया पर विधायक व महिला का चरित्र हनन करने वाले आरोपित की गिरफ्तारी, महिला की चेतावनी के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

इस समाचार में आगे हम बताएंगे कि उड़ने वाली यह कार किसने बनायी है। वह कहां के रहने वाले हैं। यह कार किस गति से उड़ती है। किस ईंधन से उड़ती है और कितनी लाभदायक है।

अल्मोड़ा (Almora) के एक युवा नवप्रवर्तक ने भारत में व्यक्तिगत हवाई परिवहन (Personal Air Mobility) की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करने का दावा किया है। जागेश्वर (Jageshwar) के निकट काफलीखान (Kaflikhan) गांव निवासी रवि टम्टा (Ravi Tamta) ने अपने स्टार्टअप हापिडा स्काई प्राइवेट लिमिटेड (Hapida Sky Private Limited) के माध्यम से विकसित एकल-सीटर पूर्णतः विद्युत चालित पर्सनल फ्लाइंग व्हीकल (Personal Flying Vehicle) के प्रोटोटाइप का सफल प्रारंभिक परीक्षण करने का दावा किया है। यदि यह तकनीक आगे सभी तकनीकी और नियामकीय परीक्षणों में सफल रहती है तो यह पर्वतीय क्षेत्रों में परिवहन, आपदा प्रबंधन और चिकित्सा आपातकालीन सेवाओं के लिए नई संभावनाएं खोल सकती है।

Indias First Indigenous Flying Car पहाड़ के रवि का कमाल, देश की पहली फ्लाइंग कार का सफल परीक्षण करके दिया बड़ा  संदेश | Devbhoomi Dialogueप्राप्त जानकारी के अनुसार रवि टम्टा ने अपने प्रोटोटाइप का नाम HAPIDA SKYNeX रखा है। यह वाहन पूरी तरह बैटरी आधारित ईवीटीओएल (eVTOL) तकनीक पर आधारित है, अर्थात यह किसी लंबे रनवे के बिना सीधे ऊपर उठकर उड़ान भर सकता है। इसका उद्देश्य सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण अनुकूल व्यक्तिगत हवाई परिवहन को विकसित करना है। इस तकनीक से शून्य उत्सर्जन (Zero Emission) के साथ यात्रा संभव होने का दावा किया गया है।

दस वर्षों की मेहनत के बाद मिला पहला परिणाम

रवि टम्टा ने बताया कि वह लगभग दस वर्षों से इस परियोजना पर कार्य कर रहे थे। प्रारंभिक परीक्षण के दौरान उन्होंने सीमित उड़ान भरकर तकनीक का प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सड़क मार्ग से लगभग 90 मिनट में पूरी होने वाली उनकी जिला मुख्यालय से अपने गांव की लगभग 40 किलोमीटर की दूरी इस वाहन से लगभग 12 मिनट में तय की जा सकती है। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि अभी यह केवल प्रोटोटाइप चरण में है और व्यावसायिक उपयोग से पहले विभिन्न तकनीकी परीक्षणों तथा नियामकीय स्वीकृतियों की आवश्यकता होगी।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अधिवक्ता पर अंजुमन इस्लामिया पर लगाए आरोपों के बाद हमले व नरेश पांडे की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट, हल्द्वानी में डूबने से 13 वर्षीय बालक की मौत व दो पक्षों के बीच पथराव

पहाड़ों की समस्याओं का समाधान बनने की क्षमता

रवि टम्टा के अनुसार इस परियोजना का मूल उद्देश्य केवल उड़ने वाला वाहन बनाना नहीं, बल्कि पर्वतीय क्षेत्रों की वास्तविक समस्याओं का समाधान खोजना है। सड़क अवरुद्ध होने, चिकित्सा आपातकाल, भूस्खलन, बाढ़ अथवा अन्य आपदाओं के समय ऐसे वाहन राहत सामग्री, चिकित्सकीय सहायता और आपातकालीन सेवाएं तेजी से पहुंचाने में उपयोगी हो सकते हैं। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि हिमालयी राज्यों की भौगोलिक परिस्थितियां ऐसी तकनीकों के परीक्षण और उपयोग के लिए उपयुक्त हो सकती हैं।

पहले भी कर चुके हैं कई उपयोगी नवाचार

रवि टम्टा इससे पहले भी कई नवाचारों के कारण चर्चा में रह चुके हैं। इनमें तेज ईवी चार्जर, मोबाइल चार्ज करने वाले जूते, जंगल की आग बुझाने का पोर्टेबल उपकरण तथा बुजुर्गों के लिए स्मार्ट बांस की छड़ी जैसे प्रयोग शामिल हैं। उनका कहना है कि उनका प्रयास हमेशा पहाड़ों की चुनौतियों का स्थानीय समाधान विकसित करना रहा है।

अभी व्यावसायिक उपयोग से पहले कई चरण शेष

हालांकि इस उपलब्धि को महत्वपूर्ण माना जा रहा है, लेकिन यह वाहन अभी प्रारंभिक प्रोटोटाइप अवस्था में है। इसके व्यापक उपयोग से पहले विस्तृत परीक्षण, सुरक्षा मानकों का सत्यापन और संबंधित नियामकीय संस्थाओं से अनुमति आवश्यक होगी। इसके बाद ही इसे व्यावसायिक अथवा सार्वजनिक उपयोग के लिए विकसित किया जा सकेगा।

उत्तराखंड जैसे पर्वतीय राज्य में यदि ऐसी स्वदेशी तकनीक सफल होती है तो यह परिवहन, पर्यटन, चिकित्सा सेवाओं और आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण परिवर्तन ला सकती है। साथ ही यह भारतीय नवाचार क्षमता और स्टार्टअप पारिस्थितिकी तंत्र को भी नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  विद्यालय जा रहे तीन किशोरों को तेज गति से आ रहे टैंकर ने टक्कर मार दी, एक की मृत्यु, दो गंभीर घायल, सड़क पर बिखरे दिखे छात्र के मांस के टुकड़े

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुIndias First Indigenous Flying Carड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Indias First Indigenous Flying Car) :

<

p style=”text-align: justify;”> Indias First Indigenous Flying Car, Uttarakhand News, Almora News, Ravi Tamta, HAPIDA SKYNeX, Personal Flying Vehicle, Electric Flying Vehicle, eVTOL India, Indian Innovation, Startup India, Jageshwar News, Almora Innovation, Future Mobility, Disaster Response Technology, Air Mobility India, Electric Aviation, Navin Samachar, Flying Car India, Uttarakhand Startup News, #Almora #Uttarakhand #FlyingVehicle #Innovation #StartupIndia #EVTOL #RaviTamta #NavinSamachar,

Leave a Reply