हल्द्वानी में लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ बोर्ड लगी कार में फर्जी आईबी अधिकारी बनकर घूम रहा था 24 साल का मोहासिब, एयरगन सहित फर्जी आईडी-कागजात बरामद

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 13 सितंबर 2026 (Haldwani-Fake IB officer Arrested)। उत्तराखंड (UTTARAKHAND) के नैनीताल (NAINITAL) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) में पुलिस की सघन चेकिंग के दौरान एक युवक को फर्जी इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का अधिकारी बनकर घूमने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। तिकोनिया चौराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए युवक की कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था, जबकि तलाशी में फर्जी आईबी पहचान पत्र व संबंधित कागजात के साथ पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन बरामद हुई। पुलिस के अनुसार युवक ने रौब दिखाने के उद्देश्य से एयरगन रखने की बात स्वीकार की है।

Haldwani-Fake IB officer Arrestedनैनीताल के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन तथा वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की जा रही थी।

तिकोनिया चौराहे पर पूछताछ में खुला फर्जीवाड़ा

चेकिंग के दौरान काठगोदाम की ओर से हुंडई कार संख्या UP25CS-9327 आती दिखाई दी। कार पर लाल-नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड लगा था। पुलिस टीम ने वाहन को रोककर चालक से पूछताछ की तो उसने स्वयं को आईबी अधिकारी बताते हुए एक पहचान पत्र प्रस्तुत किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शेरवुड कॉलेज में देश के शीर्ष 10 विद्यालयों की ल्यूवेलिन क्विज प्रतियोगिता शुरू, सीएसआईआर नेट में सफलता, खेल महाकुंभ, क्रीड़ा प्रतियोगिता व शोक

पूछताछ में युवक ने अपना नाम मो. मोहासिब खान पुत्र मो. अयूब खान, उम्र 24 वर्ष, निवासी शाहबाद गेट, मोहल्ला ईदगाह, थाना कोतवाली, जनपद रामपुर, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने जब उससे उसके पद और नियुक्ति से संबंधित जानकारी मांगी तो वह सकपका गया और संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।

आईडी कार्ड और अन्य दस्तावेजों की सत्यता पर संदेह होने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली। तलाशी के दौरान डैशबोर्ड से आईबी का फर्जी आईडी कार्ड, इंटेलिजेंस ब्यूरो से संबंधित फर्जी कागजात और पिस्टल जैसी दिखने वाली एयरगन बरामद हुई। कार पर नीली बत्ती और ‘भारत सरकार’ का बोर्ड भी लगा हुआ था।

रौब दिखाने के लिए रखी थी एयरगन

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने रौब दिखाने के उद्देश्य से एयरगन अपने पास रखी थी। उसने यह भी बताया कि उसके पास मौजूद आईबी पहचान पत्र और संबंधित दस्तावेज फर्जी हैं। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया सामने आया कि युवक कपटपूर्वक स्वयं को आईबी अधिकारी/जवान प्रदर्शित करने के लिए फर्जी पहचान पत्र और दस्तावेज तैयार कर उनका इस्तेमाल कर रहा था।

मामले में थाना हल्द्वानी में मु0 एफआईआर संख्या 315/2026 के तहत संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। अभियुक्त को अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस ने वाहन को मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया है। गिरफ्तार आरोपी के आपराधिक इतिहास की भी जानकारी की जा रही है।

यह पुलिस टीम रही शामिल

गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक कृपाल सिंह, प्रभारी चौकी भोटियापड़ाव, कांस्टेबल मो. अजहर और कांस्टेबल सुनील टम्टा शामिल रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  शेरवुड कॉलेज में 14वीं न्यूलिन वाद-विवाद एवं प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, बाघ की चहलकदमी से विद्यालय का समय बदलने की मांग, कुविवि में प्रवेश का अंतिम अवसर, सीएसआईआर-यूजीसी नेट जेआरएफ में सफलता

नैनीताल पुलिस के अनुसार जनपद में बाहरी एवं संदिग्ध व्यक्तियों तथा वाहनों की सघन चेकिंग लगातार जारी रहेगी। पुलिस ने कहा है कि फर्जी पहचान, सरकारी पद के दुरुपयोग अथवा पुलिस या सरकारी अधिकारी बनकर रौब दिखाने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Haldwani-Fake IB officer Arrested) :

Haldwani-Fake IB officer Arrested, Fake IB Officer, Fake Intelligence Bureau Officer, Haldwani News, Nainital News, Uttarakhand News, Fake Government Officer, Fake ID Card, Fake IB ID, Government Officer Fraud, Fake Identity Case, Haldwani Police, Nainital Police, Uttarakhand Police, Red Blue Beacon Car, Government of India Board, Air Gun, Fake Documents, Police Checking Haldwani, Tikonia Chauraha Haldwani, Mohd Mohasib Khan, Rampur Uttar Pradesh, Motor Vehicle Act, FIR 315/2026, Criminal Case Haldwani, Police Investigation Uttarakhand, Fraudulent Identity, Impersonation Case, Intelligence Bureau Fraud, #HaldwaniNews #NainitalNews #UttarakhandNews #FakeIBOfficer #FakeOfficer #FakeIdentity #FakeID #IBOfficer #IntelligenceBureau #HaldwaniPolice #NainitalPolice #UttarakhandPolice #FakeDocuments #AirGun #GovernmentOfficer #PoliceChecking #CrimeNews #UttarakhandCrime #Impersonation #FakeGovernmentOfficer #GovernmentFraud

Leave a Reply