नवीन समाचार, देहरादून, 6 अप्रैल 2024 (Fire in Rishikesh’s IDPL police post premises)। उत्तराखंड के देहरादून जनपद के ऋषिकेश में एक पुलिस चौकी परिसर में आग लगने से हड़कंप मच गया। यहां आईडीपीएल पुलिस चौकी परिसर में खड़े वाहनों में अचानक आग लग गई। आग में चौकी के अंदर खड़े आधा दर्जन से अधिक वाहन जल गए।
बताया गया है कि आईडीपीएल पुलिस चौकी परिसर में खड़े सीज वाहनों में आज संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। इससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने तत्काल मामले की सूचना अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सीज किये हुये आधा दर्जन चार पहिया वाहन जले (Fire in Rishikesh’s IDPL police post premises)
आईडीपीएल चौकी प्रभारी ज्योति प्रसाद उनियाल ने बताया कि करीब आधा दर्जन पुराने सीज हुए चार पहिया वाहनों में आग लगी है। आग को बुझा दिया गया है। गनीमत यह है कि दमकल विभाग की टीम समय से मौके पर पहुंची, जिससे आग ने विकराल रूप नहीं लिया और आग अन्य वाहनों और चौकी तक नहीं पहुंची। इस कारण बड़ा हादसा होने से टल गया। (Fire in Rishikesh’s IDPL police post premises)
शरारती तत्वों पर संदेह (Fire in Rishikesh’s IDPL police post premises)
पुलिस शरारती तत्वों द्वारा आग लगाने कोण से भी मामले की जांच कर रही है। इसके लिये पुलिस चौकी के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है। (Fire in Rishikesh’s IDPL police post premises)
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Fire in Rishikesh’s IDPL police post premises)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।














