WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

शिक्षाविद् प्रताप भैया की 16वीं पुण्यतिथि पर स्मरण, नंदादेवी महोत्सव की तैयारियों पर हुआ मंथन, बौद्धिक संपदा अधिकार और पुस्तकालय स्वचालन का प्रशिक्षण, एनसीसी का मेनू कैंप व मिनिस्ट्रियल कर्मियों की नई कार्यकारिणी गठित,

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

यहाँ क्लिक कर सीधे संबंधित को पढ़ें

शिक्षाविद् प्रताप भैया की 16वीं पुण्यतिथि पर स्मरण, शिक्षक आलोक कुमार को मिला प्रताप भैया सम्मान

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 अगस्त 2026 (Nainital Latest News 23 August 2026)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) में शिक्षाविद्, समाजसेवी और उत्तर प्रदेश सरकार (Government of Uttar Pradesh) के पूर्व मंत्री स्वर्गीय प्रताप भैया (Late Pratap Bhaiya) की 16वीं पुण्यतिथि पर रविवार को भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय (Bhartiya Shaheed Sainik Vidyalaya) में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। आचार्य नरेंद्र देव शिक्षा निधि (Acharya Narendra Dev Education Fund) और राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ (Rashtriya Shaheed Sainik Smarak Vidyapeeth) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक आलोक कुमार (Alok Kumar) को शिक्षा, अनुशासन और विद्यालय के प्रति दीर्घकालीन समर्पण के लिए प्रताप भैया सम्मान (Pratap Bhaiya Award) प्रदान किया गया।

Nainital Latest News 23 August 2026कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि प्रो. सुरेंद्र सिंह बर्गली (Prof. Surendra Singh Bargali) ने प्रताप भैया के शिक्षा और सामाजिक मूल्यों पर आधारित योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने दूरस्थ क्षेत्रों तक शिक्षा पहुंचाने का कार्य किया और विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से जोड़ने का प्रयास किया। सम्मान प्राप्त करने वाले आलोक कुमार ने आभार व्यक्त करते हुए इसे अपने लिए प्रेरणादायक बताया।

विद्यालय स्तर पर काजल (Kajal), राशि नयाल (Rashi Nyal), नीलम बिष्ट (Neelam Bisht), अंजली फर्स्वाण (Anjali Farswan) और दीपिका आर्या (Deepika Arya) सहित कई विद्यार्थियों को छात्रवृत्तियां प्रदान की गईं। भारतीय शहीद सैनिक विद्यालय और राष्ट्रीय शहीद सैनिक स्मारक विद्यापीठ के बीच निबंध, भाषण, चित्रकला और वाद-विवाद प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इनमें कनिष्का खोलिया (Kanishka Kholiya), तनिष्का (Tanishka), प्राची मेहरा (Prachi Mehra), भारती नैनवाल (Bharti Nainwal), सचित कुमार (Sachit Kumar), अंजली फर्त्याल (Anjali Fartyal), लक्ष्मी (Lakshmi), सानिया (Saniya), नवनीत (Navneet), यशोदा (Yashoda) और वंश (Vansh) सहित विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में निदेशक डॉ. नीता बोरा शर्मा (Dr. Neeta Bora Sharma), प्रबंधक ज्योति प्रकाश (Jyoti Prakash), नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal), पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल (Dr. Narayan Singh Jantwal), हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (High Court Bar Association) के अध्यक्ष डीएस मेहता (D.S. Mehta), पूर्व छात्र संगठन के अध्यक्ष डॉ. बिष्ट (Dr. Bisht), तारा बोरा (Tara Bora), दायित्वधारी शांति मेहरा (Shanti Mehra) और प्रधानाचार्य विशन सिंह मेहता (Bishan Singh Mehta) आदि ने विचार रखे। संचालन महेश रजवार (Mahesh Rajwar) और विमलेश गोस्वामी (Vimlesh Goswami) ने संयुक्त रूप से किया।

आयोजन में रेखा पंत (Rekha Pant), बसंती रौतेला (Basanti Rautela), प्रेमा साह (Prema Sah), प्रीति शर्मा (Preeti Sharma), जितेंद्र (Jitendra), शहनवाज (Shahnawaz), ऋषि भट्ट (Rishi Bhatt), रोहित वर्मा (Rohit Verma) और डॉ. नीलम जोशी (Dr. Neelam Joshi) आदि ने सहयोग किया। प्रो. अरुण शर्मा (Prof. Arun Sharma), चारु चंद्र पंत (Charu Chandra Pant), लता डफौटी (Lata Dafauti), सपना बिष्ट (Sapna Bisht), तारा राणा (Tara Rana), मीनू बुधलाकोटी (Meenu Budhlakoti), प्रो. किरन बर्गली (Prof. Kiran Bargali), सुशील कुमार शर्मा (Sushil Kumar Sharma), टीकम बोहरा (Tikam Bohra), संजय सुयाल (Sanjay Suyal) और दीपक कुमार भोली (Deepak Kumar Bholi) सहित बड़ी संख्या में लोग, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

श्री राम सेवक सभा की बैठक में नंदादेवी महोत्सव की तैयारियों पर हुआ मंथन

नैनीताल (Nainital) में उत्तराखंड (Uttarakhand) की संस्कृति और विरासत से जुड़े 124वें वर्ष में पहुंच चुके श्री मां नंदा देवी महोत्सव-2026 (Shri Maa Nanda Devi Mahotsav-2026) के सफल आयोजन को लेकर रविवार को श्री राम सेवक सभा (Shri Ram Sevak Sabha) भवन में मातृ शक्ति की बैठक हुई। बैठक सभा के अध्यक्ष मनोज साह (Manoj Sah), महासचिव जगदीश चंद्र बवाड़ी (Jagdish Chandra Bawari) और वरिष्ठ सदस्य प्रो. ललित तिवारी (Prof. Lalit Tiwari) के संचालन में हुई।

बैठक में सभा के पूर्व अध्यक्ष मुकेश जोशी (Mukesh Joshi), पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal), दर्जा राज्य मंत्री शांति मेहरा (Shanti Mehra) और वरिष्ठ अधिवक्ता चक्रधर बहुगुणा (Chakradhar Bahuguna) ने विचार रखे। तय किया गया कि महोत्सव के तहत सभी घरों में झंडे और कैलेंडर उपलब्ध कराए जाएंगे।

बैठक में महोत्सव को सफल बनाने में मातृ शक्ति के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया गया। महोत्सव के दौरान सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने और विभिन्न कार्य दिवसों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई।

बैठक में अशोक साह (Ashok Sah), राजेंद्र बिष्ट (Rajendra Bisht), बिमल चौधरी (Bimal Chaudhary), बिमल साह (Bimal Sah), भुवन बिष्ट (Bhuvan Bisht), हरीश सिंह राणा (Harish Singh Rana), मोहित लाल साह (Mohit Lal Sah), दिनेश भट्ट (Dinesh Bhatt), गोधन सिंह (Godhan Singh), मिथिलेश पांडे (Mithilesh Pandey), धर्मेंद्र शर्मा (Dharmendra Sharma), सभासद लता डफौटी (Lata Dafauti), गजाला कमाल (Ghazala Kamal), गीता उप्रेती (Geeta Upreti), शीतल कटियार (Sheetal Katiyar), गीता बिष्ट (Geeta Bisht), विवेक वर्मा (Vivek Verma), प्रदीप जेठी (Pradeep Jethi), पुष्पा बवाड़ी (Pushpa Bawari), रेशमा टंडन (Reshma Tandon), सुनीता वर्मा (Sunita Verma), राजेंद्र लाल साह (Rajendra Lal Sah) और देवेंद्र लाल साह (Devendra Lal Sah) आदि शामिल हुए।

पुस्तकालय कर्मियों को बौद्धिक संपदा अधिकार और पुस्तकालय स्वचालन का प्रशिक्षण

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1473358764नैनीताल (Nainital) में कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग (Department of Library and Information Science) की ओर से हर्मिटेज (Hermitage) में सार्वजनिक पुस्तकालय कर्मियों के लिए आयोजित पांच दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यक्रम (Capacity Building Programme) के दूसरे दिन बौद्धिक संपदा अधिकार (Intellectual Property Rights), मुक्त शिक्षा (Open Education) और पुस्तकालय स्वचालन (Library Automation) पर विशेषज्ञ व्याख्यान हुए। प्रतिभागियों को डिजिटल संसाधनों के सुरक्षित उपयोग, नवाचार संरक्षण और आधुनिक पुस्तकालय प्रबंधन की तकनीकों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।

प्रो. ललित तिवारी (Prof. Lalit Tiwari) ने बौद्धिक संपदा अधिकार पर व्याख्यान देते हुए कॉपीराइट (Copyright), पेटेंट (Patent), व्यापार चिह्न (Trademark) और भौगोलिक संकेतक (Geographical Indication) के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बौद्धिक संपदा अधिकार नवाचार को बढ़ावा देता है और उत्तराखंड की जैव विविधता, औषधीय पौधों, बुरांश, किल्मोड़ा और थुनेर जैसे हिमालयी पौधों सहित पारंपरिक ज्ञान के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने शोधार्थियों से अपने शोध कार्यों के पेटेंट, कॉपीराइट और भौगोलिक संकेतक के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार (Government of India) की नीति के तहत विश्वविद्यालयों में बौद्धिक संपदा प्रकोष्ठ स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि विद्यार्थियों और शोधार्थियों के नवाचारों को कानूनी सुरक्षा मिल सके। उन्होंने कहा कि तेजपत्ता, मंडुवा, झंगोरा और ऐपण कला जैसे उत्तराखंड के उत्पादों को भौगोलिक संकेतक के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाई जा सकती है। इस अवसर पर प्रो. तिवारी और प्रो. दीपक पालीवाल (Prof. Deepak Paliwal) को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

इसके बाद प्रो. दीपक पालीवाल ने सार्वजनिक पुस्तकालयों में मुक्त शिक्षा की भूमिका पर व्याख्यान दिया और गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने में पुस्तकालयों की भूमिका रेखांकित की। तकनीकी सत्र में विजय प्रताप सिंह (Vijay Pratap Singh) ने पुस्तकालय स्वचालन सॉफ्टवेयर ‘कहा’ (KOHA) की प्रमुख विशेषताओं, सूचीकरण, पुस्तक निर्गमन और सदस्यता प्रबंधन का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  पारिवारिक विवाद में डंडों से पत्नी की हत्या, चार बच्चों के सिर से उठा माँ का आँचल, पिता भी हुआ फरार, दो आरोपित छह माह के लिए जिला बदर

कार्यक्रम में विभागाध्यक्ष डॉ. युगल जोशी (Dr. Yugal Joshi), उप पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ. चारु चंद तिवारी (Dr. Charu Chand Tiwari), दीप चंद तिवारी (Deep Chand Tiwari), शोधार्थी और पुस्तकालय कर्मी उपस्थित रहे। मंच संचालन मनोज कुमार (Manoj Kumar) ने किया। कार्यक्रम में सार्वजनिक पुस्तकालयों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने तथा पुस्तकालय कर्मियों के तकनीकी एवं व्यावसायिक कौशल को विकसित करने पर विशेष जोर दिया गया।

एनसीसी कैडेटों ने नुक्कड़ नाटक से दिया प्लास्टिक मुक्त नैनीताल का संदेश

नैनीताल (Nainital) में 5 यूके नेवल यूनिट एनसीसी (5 UK Naval Unit NCC) के मेनू कैंप-2026 (MENU Camp-2026) के सातवें दिन रविवार को कैडेटों ने नैनी झील (Naini Lake) में 26.5 किलोमीटर नौकायन पूरा किया। इसके साथ सात दिनों में कैडेटों की कुल नौकायन दूरी 182.5 किलोमीटर हो गई। नौसैनिक प्रशिक्षण के साथ कैडेटों ने जनजागरूकता, स्वच्छता और साहसिक गतिविधियों में भी भागीदारी की।

यूनिट के कमांडिंग ऑफिसर कैप्टन मृदुल शाह (Captain Mridul Shah) ने बताया कि कैडेटों ने नैना देवी मंदिर (Naina Devi Temple) के समीप नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत कर स्थानीय लोगों और पर्यटकों को प्लास्टिक का उपयोग न करने तथा नैनीताल को स्वच्छ रखने के प्रति जागरूक किया। नुक्कड़ नाटक में प्लास्टिक कचरे से पर्यावरण और नैनी झील को होने वाले नुकसान को प्रस्तुत किया गया और लोगों से प्लास्टिक का उपयोग कम करने तथा कचरा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई।

इसके बाद कैडेटों ने ठंडी सड़क (Thandi Road) क्षेत्र में स्वच्छता अभियान चलाया और मार्ग तथा आसपास से प्लास्टिक सहित अन्य कचरा एकत्र किया। इस पहल के माध्यम से स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

कैंप के तहत नैनीताल पर्वतारोहण क्लब (Nainital Mountaineering Club) के सहयोग से डीएसए मैदान (DSA Ground) नैनीताल में कैडेटों के लिए कृत्रिम पर्वतारोहण गतिविधि (Artificial Mountain Climbing Activity) भी आयोजित की गई।

पर्यटन विकास से निवेश और रोजगार बढ़ाने पर जोर, नैनीताल में योजनाओं की उपलब्धियां साझा

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 254264884उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद के सलाहकार सुभाष बगौली ने रविवार को नैनीताल क्लब में आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा कि प्रदेश में पर्यटन विकास को स्थानीय अर्थव्यवस्था, निवेश और स्वरोजगार से जोड़ते हुए धार्मिक, साहसिक, ग्रामीण और शीतकालीन पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाओं पर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पर्यटन अवस्थापना को सुदृढ़ करने और सीमांत क्षेत्रों तक पर्यटन गतिविधियों का विस्तार करने पर विशेष बल दिया। 

श्री बगौली ने बताया कि मानसखंड मंदिर माला मिशन के तहत कुमाऊं के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिरों को पर्यटन सुविधाओं से जोड़ा जा रहा है। जागेश्वर धाम के विकास के लिए 55.57 करोड़ रुपये, महासू देवता हनोल पर्यटन योजना के लिए 98.80 करोड़ रुपये, माणा गांव पर्यटन योजना के लिए 56.26 करोड़ रुपये तथा टिम्मरसैण महादेव गुफा के विकास के लिए 26.85 करोड़ रुपये के कार्य स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि स्वदेश दर्शन 2.0 योजना के अंतर्गत पिथौरागढ़ के ग्रामीण पर्यटन क्षेत्र और चम्पावत के चाय बागान क्षेत्र में अवस्थापना विकास के कार्य भी स्वीकृत हैं।

वाइब्रेंट विलेज योजना के माध्यम से सीमांत गांवों को होम स्टे और पर्यटन गतिविधियों से जोड़कर स्थानीय स्तर पर रोजगार बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पर्यटन नीति-2023 के माध्यम से निजी निवेश को प्रोत्साहन दिया जा रहा है, जबकि एशियाई विकास बैंक के सहयोग से 1,249.40 करोड़ रुपये की सहायता से पर्यटन अवस्थापना को सुदृढ़ करने की परियोजना संचालित की जा रही है। चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना के माध्यम से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है और कौशल विकास कार्यक्रमों के तहत अब तक 5,869 लोगों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।  

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  आमदनी अठन्नी-खर्चा रुपैया : हरेला मेला 2024 में आय से 3.84 लाख रुपये अधिक खर्च, दो साल बाद सार्वजनिक हुआ 22.13 लाख की कमाई और 25.98 लाख के खर्च का हिसाब

कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की ने श्री बगौली का स्वागत कर राम दरबार का चित्र भेंट किया और नैनीताल के पर्यटन व्यवसाय, पर्यटकों तथा स्थानीय नागरिकों से जुड़े सुझाव उनके समक्ष रखे। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मोहित साह, कमल जोशी, गौरव हार्पर सहित अनेक कार्यकर्ता और आदि  लोग उपस्थित रहे।

उद्यान विभाग मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित, प्रमोद जोशी अध्यक्ष चुने गए

नैनीताल (Nainital) में उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग (Horticulture and Food Processing Department) मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन (Ministerial Staff Association) की जनपद शाखा की नई कार्यकारिणी का गठन ज्योलीकोट (Jeolikote) में किया गया। सर्वसम्मति से प्रमोद जोशी (Pramod Joshi) को अध्यक्ष और वीरेंद्र जोशी (Virendra Joshi) को जिलामंत्री चुना गया।

प्रदेशीय वरिष्ठ कीट विज्ञानी कार्यालय (Senior Entomologist Office) ज्योलीकोट में आयोजित चुनाव प्रक्रिया में विभागीय कर्मचारियों ने भाग लिया। चुनाव तकनीकी कर्मचारी संगठन उद्यान नैनीताल (Technical Employees Organisation Horticulture Nainital) के अध्यक्ष चंद्र लाल (Chandra Lal) और पर्यवेक्षक भवानीशंकर कांडपाल (Bhawanishankar Kandpal) की देखरेख में संपन्न हुआ। इसके बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को चंद्र लाल ने पद की शपथ दिलाई।

नई कार्यकारिणी में ज्ञानेंद्र पांडे (Gyanendra Pandey) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रेमा पांडे (Prema Pandey) को महिला उपाध्यक्ष, संदीप जोशी (Sandeep Joshi) को कोषाध्यक्ष, गोपेश भट्ट (Gopesh Bhatt) को संप्रेक्षक और जनार्दन प्रसाद चौधरी (Janardan Prasad Chaudhary) को संरक्षक बनाया गया।

संगठन मंत्री की जिम्मेदारी भुवन चंद्र मुनगली (Bhuvan Chandra Mungali), खीमराज सिंह (Khimraj Singh), अर्जुन सिंह (Arjun Singh), हिमांशु जीना (Himanshu Jeena), सपना मेहरा (Sapna Mehra) और शशिकांत बेरिया (Shashikant Beria) को दी गई।

इस दौरान राहुल भट्ट (Rahul Bhatt), शिवम शाह (Shivam Shah), हरीश जीना (Harish Jeena), हेमंत जोशी (Hemant Joshi), मीना बिष्ट (Meena Bisht), बबीता साह (Babita Sah), निर्मला बिष्ट (Nirmala Bisht), दर्शनी पंत (Darshani Pant) और अभिषेक आर्या (Abhishek Arya) आदि मौजूद रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 23 August 2026) : 

Nainital Latest News 23 August 2026, Pratap Bhaiya Death Anniversary Nainital, Pratap Bhaiya Award, Alok Kumar Teacher Award, Bhartiya Shaheed Sainik Vidyalaya Nainital, Nanda Devi Festival 2026, Shri Ram Sevak Sabha Nainital, Intellectual Property Rights Library Training, Library Automation Training Kumaun University, Public Library Capacity Building, NCC Plastic Free Nainital Campaign, Naina Devi Temple Awareness Programme, MENU Camp 2026 Nainital, Nainital Horticulture Ministerial Staff Association, Pramod Joshi President, Kumaun University Nainital News, #Nainital #Uttarakhand #PratapBhaiya #NandaDeviFestival #KumaunUniversity #LibraryTraining #IntellectualPropertyRights #LibraryAutomation #NCC #PlasticFreeNainital #NainaDevi #MENUCamp #HorticultureDepartment #NainitalNews #NavinSamachar

Leave a Reply