सेना के अधिकारियों की तस्वीरों से एआई से अपनी तस्वीरें तैयार कर बना फर्जी मेजर, मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारियों की सूचना पर हल्द्वानी में युवक के विरुद्ध कार्रवाई

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, नैनीताल, 2 सितंबर 2026 (Haldwani-Army Major by AI Photo-Arrest)। उत्तराखंड (Uttarakhand) के नैनीताल (Nainital) जनपद के हल्द्वानी (Haldwani) में सोशल मीडिया पर खुद को भारतीय सेना (Indian Army) की पैरा स्पेशल फोर्स (Para Special Forces) का मेजर बताने वाले एक युवक के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है।

मिलिट्री इंटेलिजेंस (Military Intelligence) की सूचना के बाद एसओजी (SOG) नैनीताल की जांच में युवक के भारतीय सेना में अधिकारी होने का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। पुलिस के अनुसार युवक ने इंटरनेट से सेना के अधिकारियों की तस्वीरें लेकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence-AI) और गूगल जेमिनी (Google Gemini) की सहायता से अपनी मॉर्फ्ड तस्वीरें तैयार कीं और उन्हें इंस्टाग्राम (Instagram) पर प्रदर्शित किया।

Haldwani-Army Major by AI Photo-Arrestप्राप्त जानकारी के अनुसार 1 सितंबर 2026 को मिलिट्री इंटेलिजेंस के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने एसओजी कार्यालय हल्द्वानी को सूचना दी कि रोहित सिंह मेहता नाम का व्यक्ति इंस्टाग्राम पर स्वयं को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर बताकर सेना अधिकारी की वर्दी में विभिन्न तस्वीरें और एक कथित पहचान पत्र प्रदर्शित कर रहा है। जांच में संबंधित व्यक्ति का भारतीय सेना में कोई रिकॉर्ड नहीं पाया गया था।

मिलिट्री इंटेलिजेंस की सूचना के बाद एसओजी ने शुरू की जांच

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में एसओजी प्रभारी मोहन सिंह सौन और उनकी टीम ने संबंधित मोबाइल नंबर की लोकेशन के आधार पर युवक की तलाश शुरू की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  3000 हजार किमी दूर ड्यूटी पर फौजी, घर से लगभग 28 लाख रुपये के आभूषण और 90 हजार की नकदी चोरी, छत के रास्ते घर में घुसे चोरों की तलाश

पुलिस के अनुसार लोकेशन के आधार पर जानकारी मिली कि रोहित सिंह मेहता गोरापड़ाव क्षेत्र में स्थित बिरला ओपस पेंट (Birla Opus Paint) के एक गोदाम में कार्यरत है। इसके बाद एसओजी टीम ने उससे पूछताछ की और उसके मोबाइल फोन की जांच की।

इंटरनेट से वर्दी वाली तस्वीरें लेकर AI से बनाई मॉर्फ्ड फोटो

पुलिस के अनुसार पूछताछ में युवक ने बताया कि उसने इंटरनेट और सोशल मीडिया से भारतीय सेना के अधिकारियों की वर्दी वाली तस्वीरें प्राप्त कीं। इसके बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और गूगल जेमिनी की सहायता से अपनी मॉर्फ्ड तस्वीरें तैयार कीं।

इन तस्वीरों को उसने इंस्टाग्राम पर अपलोड कर स्वयं को भारतीय सेना की पैरा स्पेशल फोर्स का मेजर प्रदर्शित किया। पुलिस के अनुसार पूछताछ में युवक ने सोशल मीडिया पर फॉलोइंग बढ़ाने और युवतियों को प्रभावित करने को इसका उद्देश्य बताया है।

फर्जी पहचान प्रदर्शित करने और प्रतिरूपण के आरोप में अभियोग दर्ज

पुलिस ने बताया कि युवक के कब्जे से मिले मोबाइल फोन की जांच में भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी वाली तस्वीरें और वीडियो भी सुरक्षित पाए गए। उसके पास से एक कथित रूप से फर्जी आर्मी आइडेंटिटी कार्ड भी मिला है।

इस मामले में भारतीय सेना के अधिकारी का प्रतिरूपण कर फर्जी पहचान प्रदर्शित करने और धोखाधड़ी के आरोपों में कोतवाली हल्द्वानी में भारतीय न्याय संहिता (Bharatiya Nyaya Sanhita-BNS) की धारा 168, 318(3) और 319(2) के तहत आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई है। पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के तहत भी आवश्यक कार्रवाई किए जाने की जानकारी दी है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  आशा कार्यकत्रियों ने शुरू किया आंदोलन व पं.पंत जयंती की तैयारी

दो मोबाइल और कथित फर्जी आर्मी आईडी सहित अन्य दस्तावेज मिले

पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान युवक के कब्जे से दो स्मार्ट मोबाइल फोन, एक आधार कार्ड, एक पैन कार्ड, मोबाइल फोन में सुरक्षित भारतीय सेना के अधिकारी की वर्दी वाली फोटो और वीडियो तथा फर्जी प्रतीत होने वाला एक आर्मी आइडेंटिटी कार्ड बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिया गया युवक रोहित सिंह मेहता पुत्र खुशाल सिंह मेहता, उम्र करीब 20 वर्ष, मूल रूप से ग्राम कानीकोट, तहसील पाटी, जनपद चम्पावत का निवासी है और वर्तमान में गोरापड़ाव, हल्द्वानी में रह रहा था। कार्रवाई करने वाली एसओजी टीम में उपनिरीक्षक मोहन सिंह सौन, वरिष्ठ आरक्षी कुंदन कठैत व त्रिलोक सिंह, आरक्षी अशोक रावत और भूपेंद्र ज्येष्ठा शामिल रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  राहुल गांधी के कथित आपत्तिजनक बयानों के विरोध में नैनीताल में भी सौंपी गयी तहरीर, बारिश के बाद नैनीताल में नौ ग्रामीण मार्ग अवरुद्ध
Tags (Haldwani-Army Major by AI Photo-Arrest) :

Haldwani-Army Major by AI Photo-Arrest, Nainital News, Haldwani News, Fake Army Officer Case, Indian Army Fake ID, AI Morphed Photo Case, Instagram Fake Profile, SOG Nainital, Military Intelligence News, Haldwani Police News, Uttarakhand Crime News, Artificial Intelligence Misuse, Fake Army Identity Card, Rohit Singh Mehta Case, Nainital Police, Navin Samachar, #NainitalNews #HaldwaniNews #UttarakhandNews #IndianArmy #FakeArmyOfficer #SOGNainital #HaldwaniPolice #MilitaryIntelligence #Instagram #ArtificialIntelligence #AIMorphedPhoto #FakeID #CrimeNews #NavinSamachar

Leave a Reply