नवीन समाचार, नैनीताल, 2 जून 2023। कहते हैं चोर-चोर मौसेरे भाई। शायद इसलिए कि दोनों की चोर होने के वजह से वह एक-दूसरे के चोरी के राज छुपाए रहते हैं। लेकिन यदि उनमें से एक दूसरे का राज खोल दे तो दूसरे का राज खुलना भी तय होता है। ऐसा ही कुछ हुआ है नैनीताल जनपद के ओखलकांडा ब्लॉक की ग्राम पंचायत बड़ौन में।
यहां पहले क्षेत्र पंचायत सदस्य की ओर से ग्राम प्रधान के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी होने के साथ विकास कार्यों को लेकर शिकायत की गई थी। इस पर शिक्षा विभाग से जांच कराई गई तो जांच में प्रधान के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए। इसके बाद प्रधान ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्य के शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी फर्जी होने की शिकायत की गई। अब जांच में क्षेत्र पंचायत सदस्य के शैक्षणिक प्रमाण पत्र भी फर्जी पाए गए हैं।
जनपद के मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत की ओर से मामले की रिपोर्ट सीडीओ डॉ संदीप तिवारी को सौंप दी गई है। सीडीओ डॉ. तिवारी ने बताया कि दोनों प्रतिनिधियों की कक्षा आठ के शैक्षणिक प्रमाण पत्र फर्जी पाई गई है। इसके बाद प्रधान ने अपना इस्तीफा डीपीआरओ को दे दिया है।
उन्होंने कहा कि डीपीआरओ को पंचायती राज एक्ट के तहत आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान के विकास कार्यों और दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इसके बाद दोनों की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी। (Farji pramanpatron se gai kursi) (डॉ. नवीन जोशी) आज के अन्य ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
यह भी पढ़ें :
- हल्द्वानी में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे की आंखों के सामने फंदे से लटकी मिली मां, एक साल पहले पिता की भी हुई थी ऐसी ही मौत
- अतिथि शिक्षक सेवा विस्तार पर हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला, असंतोषजनक कार्य पर सेवा विस्तार का दावा अस्वीकार्य
- नैनीताल में तेज रफ्तार स्कूटी से व्यापारी घायल, दूसरी ओर तीन साल बाद मिला आईफोन और किराए की बुलेट गाजियाबाद से बरामद
- हल्द्वानी में 60 लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान में बड़ी कार्रवाई
- चंपावत में 2 अप्रैल को रोजगार मेला, 2000 पदों पर भर्ती का मौका; कई नामी कंपनियां होंगी शामिल
- देहरादून में महिला चिकित्सक ने कैनुला से खुद को जहर दे कर लगा लिया मौत को गले, विभागाध्यक्ष पर उत्पीड़न का आरोप
- अश्लील हरकत करने पर युवक की पत्थर मार कर की हत्या, 8 घंटे में आरोपित साथी गिरफ्तार
- पर्वतीय क्षेत्रों के युवाओं के लिये बेहद प्रेरणादायी और लाभदायक हो सकती है ‘वीर उद्यमी योजना-2026’, 50 हजार युवाओं को मिल सकता है लाभ
- पत्नी के मायके जाने पर हल्द्वानी में युवक ने जहरीला पदार्थ पीकर जान गंवाई; पीछे छूटे दो मासूम
- कूर्मांचल बैंक की नई शाखा शुरू, बार चुनाव की तिथि में बदलाव व नामांकन, पदोन्नति पर बधाई और विदाई आदि शिक्षा जगत से जुड़े समाचार
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
