बनभूलपुरा क्षेत्र से 6 दिन पूर्व गायब नाबालिग किशोरियां बरामद हुईं तो एक और किशोरी के 6 दिनों से गायब होने का मामला आया सामने…

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, हल्द्वानी, 26 जून, 2024 (Minor Girl missing in Banbhulpura since 6 days)। हल्द्वानी के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र से लापता हुई दो नाबालिग किशोरियों की बरामदगी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली ही थी कि इसी बीच इसी थाना क्षेत्र से एक और बेटी गायब हो गई है। बताया गया है कि यह गायब हुई बेटी अपने घर से 45 हजार रुपये भी ले गयी है।

उत्तर प्रदेश का मूल निवासी है आरोपित (Minor Girl missing in Banbhulpura since 6 days)

(Minor Girl missing in Banbhulpura since 6 days)बनभूलपुरा थाना क्षेत्र निवासी महिला ने बनभूलपुरा थाने में सौंपी तहरीर में कहा है कि उनकी पुत्री 20 जून को यानी 6 दिन पूर्व दोपहर तीन बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई थी। तब से हर संभव स्थान पर तलाश के बावजूद उसका कहीं पता नहीं चल रहा है। परिजनों ने मूल रूप से मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश और वर्तमान निवासी इंदिरानगर नूरी मस्जिद बनभूलपुरा निवासी युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाया है।

महिला का कहना है कि उसकी पुत्री अपने साथ घर में रखे 45 हजार रुपये और अन्य सामान भी साथ ले गई है। पुलिस को यह तहरीर ऐसे वक्त पर मिली है जब पिछले कई दिनों से गायब दो नाबालिग किशोरियों की पुलिस बमुश्किल बरामदगी कर पाई थी। बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में एक के बाद एक बच्चियों के लापता होने से स्थानीय लोगों में गुस्सा है। हालांकि पुलिस जल्द किशोरी को खोजने का दावा कर रही है। थाना प्रभारी नीरज भाकुनी का कहना है कि तहरीर के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है। किशोरी की तलाश की जा रही है। (Minor Girl missing in Banbhulpura since 6 days)

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  17 वर्षीय किशोर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, 16 किलोमीटर दूर से आया हत्यारा; पुरानी रंजिश की आशंका

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे ‘नवीन समाचार’ पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। यहां क्लिक कर हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, टेलीग्राम से, कू से, एक्स से, कुटुंब एप से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें सहयोग करें..। (Minor Girl missing in Banbhulpura since 6 days, Minor girl, Nabalig, Gumshuda, Gayab, Missing, Banbhulpura, Haldwani, Gayab, Lapta, Mujaffarnagar, UP)

Leave a Reply