WhatsApp Channel Marketing | Logiprompt Pro AcademyJoin Our Facebook Group — Alliance for a Viable Future

🚩🚩’नवीन समाचार’ की ओर से आप सभी को 124वें नंदा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं...। 🚩🚩शैलेन्द्र बर्गली की ओर से आप सभी को नन्दा देवी महोत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं, मां नन्दा देवी की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे, यही मंगलकामना है। जय माता नन्दा देवी। - शैलेन्द्र बर्गली, जिला सह संयोजक, खेल प्रकोष्ठ, भाजपा, नैनीताल।🚩🚩

हर्षोल्लास से मनाया गया मुख्यमंत्री धामी का जन्मदिन, आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम, ज्योलीकोट में स्वास्थ्य परीक्षण व लिये गए जल के नमूने व विद्यार्थियों को वितरित की गईं जैकेटें

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 सितंबर 2026 (Nainital Latest News 166 September 2026)। पार्वती प्रेम जगती सरस्वती विहार (Parvati Prem Jagati Saraswati Vihar), नैनीताल में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का जन्मदिन हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने विशेष कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री के स्वस्थ, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  संदिग्ध लेनदेन पर पूरा बैंक खाता नहीं होगा फ्रीज, RBI ने 'डेबिट होल्ड' का प्रस्ताव रखा

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सूर्य प्रकाश (Dr. Surya Prakash) ने की। मुख्य वक्ता डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी (Dr. Madhav Prasad Tripathi) रहे। संचालन पवन जोशी (Pawan Joshi) ने किया, जबकि संयोजक डॉ. दिनेश सिंह नगाल (Dr. Dinesh Singh Nagal) रहे।

मुख्य वक्ता डॉ. माधव प्रसाद त्रिपाठी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सार्वजनिक जीवन तथा उत्तराखंड के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों पर विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में शिक्षा, संस्कार और सेवा की भावना का विकास होना चाहिए। विद्यार्थियों को राष्ट्र एवं समाज के प्रति अपने दायित्वों को समझते हुए अनुशासन, परिश्रम और सेवा-भावना के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान करते हुए कहा कि युवा शक्ति प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है।

विद्यालय के प्रबंधक श्याम अग्रवाल (Shyam Agarwal) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उत्तराखंड जैसे देवभूमि प्रदेश की उन्नति में युवाओं की सक्रिय भागीदारी अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य केवल विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान करना नहीं, बल्कि उनमें अनुशासन, संस्कार, राष्ट्रभावना, नेतृत्व क्षमता और समाज के प्रति उत्तरदायित्व की भावना विकसित करना भी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहते हुए निरंतर परिश्रम करने तथा अपने आचरण एवं कार्यों से विद्यालय, परिवार और प्रदेश का गौरव बढ़ाने का आह्वान किया।

श्याम अग्रवाल ने कहा कि उत्तराखंड की प्राकृतिक एवं सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रखते हुए शिक्षा और संस्कारों के माध्यम से प्रदेश के युवाओं को राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी अपने जीवन में सकारात्मक सोच, अनुशासन और सेवा-भाव को अपनाकर समाज में रचनात्मक योगदान दे सकता है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं कार्यक्रम अध्यक्ष डॉ. सूर्य प्रकाश ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक उत्तरदायित्व और सेवा की भावना विकसित करना विद्यालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने जीवन में अनुशासन, परिश्रम, सदाचार एवं राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की पुनः मंगलकामना की गई। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे तथा विद्यार्थियों को मिष्ठान एवं फल वितरित किए गये।

नैनीताल में हवन-पूजन कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दीर्घायु जीवन की कामना

Nainital Latest News 15 September 2026 Nainital BJP Celebrates CM Pushkar Singh Dhami Birthday | Pashan Deviभारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) नगर मंडल के नेतृत्व में विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya) ने मां पाषाण देवी मंदिर (Maa Pashan Devi Temple) में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर बुधवार को विधिवत पूजा-अर्चना एवं हवन-पूजन किया।

इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना की। साथ ही उनके नेतृत्व में उत्तराखंड निरंतर विकास, सेवा और जनकल्याण के पथ पर आगे बढ़े तथा प्रदेश की जनता के हित में किए जा रहे कार्यों को और गति मिले, इसके लिए विशेष प्रार्थना की गई। विधायक सरिता आर्या ने हवन-पूजन के माध्यम से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में भी भारतीय जनता पार्टी को विजय तथा प्रदेश में विकास और जनसेवा के संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

मंदिर के पुजारी जगदीश भट्ट (Jagdish Bhatt) ने कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश पूजन से किया। इसके बाद अन्य धार्मिक अनुष्ठान हुए। इस अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष अमिता साह (Amita Sah), महिला मोर्चा महामंत्री मीरा बिष्ट (Meera Bisht), नैनीताल नगर मंडल महामंत्री आशीष बजाज (Ashish Bajaj), विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक भारत सिंह मेहरा (Bharat Singh Mehra), मंडल आईटी संयोजक कमल जोशी (Kamal Joshi), युवा मोर्चा उपाध्यक्ष करण शाह (Karan Shah) सहित महिला मोर्चा एवं नगर मंडल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ज्योलीकोट में पानी के 15 में से 11 नमूने फेल, हाईकोर्ट ने अधिकारियों को लगाई फटकार, जांच कमेटी में UPCB के अधिकारियों को शामिल करने और मुख्य सचिव को एक हफ्ते में रिपोर्ट देने के निर्देश

आपदा प्रबंधन पर सात दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का कुविवि में समापन

नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) के मालवीय मिशन शिक्षक प्रशिक्षण केंद्र (Malaviya Mission Teacher Training Centre) की ओर से विश्वविद्यालय के शिक्षकों के लिए आयोजित सात दिवसीय आपदा प्रबंधन (Disaster Management) प्रशिक्षण कार्यक्रम का बुधवार को समापन हुआ।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में आपदा जोखिम न्यूनीकरण (Disaster Risk Reduction), संस्थागत तैयारी (Institutional Preparedness), भौगोलिक सूचना प्रणाली (Geographic Information System), जलवायु परिवर्तन (Climate Change), अग्नि सुरक्षा (Fire Safety), खोज एवं बचाव (Search and Rescue), प्राथमिक उपचार (First Aid), बेसिक लाइफ सपोर्ट (Basic Life Support) तथा आपदा के बाद पुनर्बहाली (Post-Disaster Recovery) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए गये।

समापन सत्र के मुख्य अतिथि एनसीसी ग्रुप नैनीताल (NCC Group Nainital) के ग्रुप कमांडर कमोडोर रिची रंजन (Commodore Ritchie Ranjan) ने मानवीय सहायता एवं आपदा राहत तथा भारतीय सशस्त्र बलों की भूमिका विषय पर प्रतिभागियों को संबोधित किया।

निदेशक प्रो. दिव्या जोशी (Prof. Divya U. Joshi) ने बताया कि प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को सैद्धांतिक जानकारी के साथ व्यावहारिक एवं हैंड्स-ऑन प्रशिक्षण (Hands-on Training) भी प्रदान किया गया। पाठ्यक्रम समन्वयक प्रो. लेफ्टिनेंट रीतेश साह (Prof. Lieutenant Ritesh Sah) ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान आपदा जोखिम न्यूनीकरण, खतरा एवं जोखिम आकलन, मानवीय आपदाएं, जीआईएस आधारित आपदा मानचित्रण (GIS-based Disaster Mapping), आपदा प्रबंधन अधिनियम (Disaster Management Act), संस्थागत तैयारी योजना, जलवायु परिवर्तन एवं उभरते आपदा जोखिम, सेंडाई फ्रेमवर्क (Sendai Framework) तथा आपदा के बाद बेहतर पुनर्निर्माण (Build Back Better) जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने व्याख्यान दिए।

कार्यक्रम में एनडीआरएफ (NDRF) के उप कमांडेंट प्रशिक्षण नवीन सिंह राना (Naveen Singh Rana), एसडीआरएफ (SDRF) विशेषज्ञों तथा अग्निशमन विभाग (Fire Department) के अधिकारियों एवं जवानों ने भी प्रशिक्षण प्रदान किया।

सीएमओ के निर्देश पर ज्योलीकोट में 133 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण

नैनीताल। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत (Dr. Rashmi Pant) के निर्देश पर ज्योलीकोट (Jyolikot) एवं जलजनित रोगों से प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवाएं लगातार जारी हैं। बुधवार को आयोजित स्वास्थ्य शिविरों में 133 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया गया। शिविरों में लोगों को ओआरएस (ORS) एवं जिंक (Zinc) भी वितरित कर जलजनित रोगों से बचाव एवं उपचार की जानकारी दी गई।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ज्योलीकोट (Primary Health Centre Jyolikot) में 61 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें गंभीर लक्षण वाले चार रोगियों को आवश्यक उपचार के लिए भर्ती किया गया। जांच के दौरान 48 रक्त नमूने लिये गये, जिन्हें आवश्यक जांच के लिए भेजा गया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में 124वें नंदा देवी महोत्सव का भव्य शुभारंभ, धार्मिक अनुष्ठानों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

स्वास्थ्य विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी एवं स्वास्थ्य सेवाओं को और प्रभावी बनाने के लिए सचल चिकित्सा वाहन (Mobile Medical Unit) से नैना गांव एवं मनोरा गांव पहुंचकर ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया तथा आवश्यक दवाएं वितरित कीं।

देहरादून से आई टीम ने ज्योलीकोट में लिये गए जल के नमूने

नैनीताल। ज्योलीकोट में प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (Pollution Control Board) की ओर से लिये गये 10 नमूनों के जांच में असफल होने के बाद बुधवार को उत्तराखंड जल संस्थान (Uttarakhand Jal Sansthan) की देहरादून से आई टीम ने डॉ. विकास कंडारी (Dr. Vikas Kandari) के साथ देर शाम लगभग दर्जनभर स्थानों पर जल नमूनों में तत्काल क्लोरीन की जांच की। सभी स्थानों पर क्लोरीन की मात्रा निर्धारित मानकों के अनुरूप मिली।

उक्त टीम जल नमूनों को विस्तृत परीक्षण के लिए देहरादून ले जाएगी। दूसरी ओर नैनीताल जल संस्थान के अवर अभियंता रवींद्र पाठक (Ravindra Pathak) ने बताया कि पीसीबी (PCB) की ओर से पानी के नमूने विभागीय कर्मचारी की मौजूदगी के बिना लिये गये, जिस कारण विभाग इस जांच से संतुष्ट नहीं है।

इस टीम में रवींद्र पाठक, पंकज बिष्ट (Pankaj Bisht) तथा अनिल जोशी (Anil Joshi) सहित अन्य लोग शामिल रहे।

हिल ट्रैक सोसाइटी ने विद्यालयी विद्यार्थियों को वितरित की जैकेट

Nainital Latest News 16 September 2026 हिल ट्रैक सोसाइटी फॉर एजुकेशन, एनवायरनमेंट एंड एनर्जी (Hill Track Society for Education, Environment and Energy) के तत्वावधान में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष कविता गंगोला (Kavita Gangola) ने राजकीय बालक उच्च प्राथमिक विद्यालय एवं राजकीय कन्या उच्च प्राथमिक विद्यालय नैनीताल के विद्यार्थियों को जैकेट वितरित कीं।

इस अवसर पर कविता गंगोला ने विद्यार्थियों से नियमित रूप से विद्यालय आने का आह्वान करते हुए अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव साझा किए। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी बच्चों की आवश्यकता के अनुसार हरसंभव सहयोग किया जाएगा। उन्होंने बाल दिवस (Children’s Day) के अवसर पर सभी बच्चों को गेठिया स्थित अपने रिसोर्ट (Resort) में दोपहर का भोजन कराने की घोषणा भी की।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में हिल ट्रैक सोसाइटी उल्लेखनीय कार्य कर रही है और वह सोसाइटी के साथ मिलकर इसी प्रकार समाजसेवा करती रहेंगी। विद्यालय की प्रधानाचार्य सुशीला टम्टा (Sushila Tamta) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में समिति की संस्थापक सदस्य अद्विका, अमित सनवाल, सुनील मिश्रा, भुवन फुलारा, सरिता त्रिपा6, मंजू पांडे, ज्योति तिवारी एवं आलोक जोशी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Latest News 16 September 2026) :

Nainital Latest News 16 September 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Pushkar Singh Dhami Birthday, CM Dhami Birthday 2026, Nainital BJP, Sarita Arya Nainital, Kumaun University Nainital, Disaster Management Training Nainital, Jyolikot Health Camp, Jyolikot Water Testing, Uttarakhand Health Department, Nainital Water Quality, Hill Track Society Nainital, Nainital School News, Uttarakhand Latest News, Pushkar Singh Dhami birthday celebration in Nainital, Nainital health camp and water quality update, Kumaun University disaster management training, Jyolikot water testing and health update, Nainital local news September 2026, #NainitalNews #UttarakhandNews #PushkarSinghDhami #DhamiBirthday #Nainital #Uttarakhand #SaritaArya #KumaunUniversity #Jyolikot #HealthCamp #WaterQuality #DisasterManagement #HillTrackSociety #SchoolNews #LatestNews

Leave a Reply