शेरवुड कॉलेज ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, ‘संकल्प नए उत्तराखंड का’ कार्यक्रम व अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के साथ कुमाऊं विवि में विभिन्न प्रतियोगिताएं, जानें कौन रहे विजेता

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

शेरवुड कॉलेज ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप, टेबल टेनिस प्रतियोगिता का समापन

नवीन समाचार, नैनीताल, 16 सितंबर 2026 (Nainital-Sport-Competition-Activities)। नैनीताल (Nainital) के सीआरएसटी इंटर कॉलेज (CRST Inter College) में चल रही श्री भुवन चंद्र साह स्मृति अंतरविद्यालयी टेबल टेनिस प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति आलोक मेहरा (Justice Alok Mehra) ने प्रतियोगिता का समापन किया। प्रतियोगिता की ओवरऑल चैंपियनशिप शेरवुड कॉलेज (Sherwood College), नैनीताल ने जीती।

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1283243536मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीआरएसटी इंटर कॉलेज तथा सीआरएसटी जूनियर विंग (CRST Junior Wing) के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार पाण्डे (Manoj Kumar Pandey) ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और भविष्य में टेबल टेनिस प्रतियोगिता को और अधिक विस्तृत रूप से आयोजित करने की बात कही।

न्यायमूर्ति आलोक मेहरा (Justice Alok Mehra) ने विद्यार्थियों में मोबाइल देखने की बढ़ती प्रवृत्ति को रोकने में खेलों को प्रभावी माध्यम बताते हुए कहा कि खेल स्वास्थ्य के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने पढ़ाई के साथ खेलों को भी महत्व देने और स्वस्थ शरीर के लिए नियमित रूप से खेलने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के समक्ष टेबल टेनिस वेटरन वर्ग का फाइनल संजय साह (Sanjay Sah) और केएस बसेरा (K.S. Basera) के बीच खेला गया, जिसमें केएस बसेरा विजेता रहे।

प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों के परिणाम इस प्रकार रहे। बालक जूनियर वर्ग के फाइनल में तेजस, सेंट जोजफ कॉलेज (St. Joseph’s College), नैनीताल ने शौर्य अरोड़ा, सेंट जोजफ कॉलेज को पराजित कर जीत दर्ज की। बालक सीनियर वर्ग में श्रृदांश गंगवार, शेरवुड कॉलेज ने माधव, शेरवुड कॉलेज को पराजित कर विजेता का खिताब जीता।

बालिका डबल्स वर्ग में आध्या सिंह और श्रृष्टि डॉगी, शेरवुड कॉलेज की जोड़ी विजेता रही। इस वर्ग में रोनिका गोयल और हिमाक्षी मान भी शेरवुड कॉलेज की ओर से प्रतिभागी रहीं। बालक डबल्स वर्ग में माधव और श्रृदांश गंगवार, शेरवुड कॉलेज विजेता रहे, जबकि संदर्भ और सिद्धार्थ, सेंट जोजफ कॉलेज उपविजेता रहे। बालिका वर्ग में आध्या सिंह, शेरवुड कॉलेज ने मान्या रौतेला, शेरवुड कॉलेज को पराजित कर जीत दर्ज की। ओवरऑल प्रतियोगिता में शेरवुड कॉलेज, नैनीताल विजेता रहा।

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका शैलेश साह (Shailesh Sah), चंदन बिष्ट (Chandan Bisht), गौतम साह (Gautam Sah), कमलेश तिवारी (Kamlesh Tiwari) और संजय साह ने निभाई। प्रायोजक शैलेंद्र साह (Shailendra Sah), हिमानी साह (Himani Sah), नागेंद्र साह (Nagendra Sah) और उनके परिवार के सदस्यों ने भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग देने की बात कही।

कार्यक्रम में पद्मश्री अनूप साह (Padma Shri Anoop Sah), आलोक साह (Alok Sah), अक्षोभ सिंह, गीता साह, विनय साह, जेके शर्मा, बिशन सिंह मेहता, शिवांगी साह, शैलेंद्र चौधरी, अधिवक्ता डीसीएस रावत, दिग्विजय साह, मिथिलेश पांडे, योगेश साह, दीपा बिष्ट, अनुराग बिष्ट, केदार सिंह गड़िया, संदीप बिष्ट, मनोज बिष्ट गुडू, रितेश साह, गणेश दत्त लाहनी, राकेश भट्ट, ललिता सिंह जीना, प्रमोद पाण्डे, अमित पवार और आशा रौतेला सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। आयोजक शैलेंद्र चौधरी ने प्रतियोगिता को भविष्य में और अधिक भव्य रूप देने की बात कही। मंच संचालन डॉ. सोबन सिंह बिष्ट (Dr. Soban Singh Bisht) एवं अनुपम उपाध्याय (Anupam Upadhyay) ने किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  अंग्रेजों के जमाने में प्रस्तावित किशाऊ बांध परियोजना अब धरातल पर उतरेगी, 86 साल बाद छह राज्यों में बनी सहमति, उत्तराखंड-हिमाचल के 17 गांव होंगे प्रभावित

नैनीताल में ‘संकल्प नए उत्तराखंड का’ कार्यक्रम में लोक संस्कृति की झलक, विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किये समूह नृत्य

Nainital-Sport-Competition-Activitiesनैनीताल के शैले हॉल (Shail Hall), नैनीताल क्लब (Nainital Club) में बुधवार को ‘संकल्प नए उत्तराखंड’ कार्यक्रम के तहत देवभूमि उत्तराखंड की लोक संस्कृति विषय पर आधारित समूह नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की गई। नैनी महिला जागृति संस्था (Naini Mahila Jagriti Sanstha), नैनीताल द्वारा आयोजित तथा द नैनीताल बैंक (The Nainital Bank) द्वारा प्रायोजित कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद अजय भट्ट (Ajay Bhatt), विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya), दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा (Bhavna Mehra), संस्था की अध्यक्ष मंजू रौतेला (Manju Rautela) तथा तल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुति नंदन साह (Maruti Nandan Sah) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन तथा प्रदेश की निरंतर प्रगति और जनकल्याण की कामना की गई।

सांसद अजय भट्ट ने मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के विकास और जनकल्याण के लिए किये जा रहे प्रयासों की चर्चा की तथा प्रतिभागियों से उत्तराखंड के विकास के संकल्प के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। विधायक सरिता आर्या ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिवस की शुभकामनाएं देते हुए उत्तराखंड की जनता के कल्याण, विकास और सेवा के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लेने की बात कही। निर्णायक कनिका रावत राणा (Kanika Rawat Rana) एवं सुप्रीता साह (Suprita Sah) रहीं।

समापन सत्र में दर्जा राज्यमंत्री भावना मेहरा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के लिए किये जा रहे कार्यों के लिए धन्यवाद दिया।

आयोजक सचिव हरीश राणा (Harish Rana) के अनुसार प्राथमिक श्रेणी में सेंट जॉन्स स्कूल (St. John’s School) ने प्रथम, निर्मला स्कूल गेठिया (Nirmala School Gethia) ने द्वितीय तथा मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर (Mohan Lal Sah Bal Vidya Mandir) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय बड़ा बाजार को सांत्वना पुरस्कार मिला।

जूनियर श्रेणी में रामा मोंटेसरी स्कूल (Rama Montessori School) ने प्रथम, राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय निशांत ने द्वितीय तथा मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सरस्वती विद्या मंदिर को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

वरिष्ठ श्रेणी में मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर ने प्रथम, राष्ट्रीय शहीद सैनिक विद्यालय निशांत ने द्वितीय तथा मोहन लाल साह बालिका इंटर कॉलेज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 5 यूके नेवल एनसीसी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। संचालन नीरज बिष्ट (Neeraj Bisht) ने किया।

कार्यक्रम में जागृति समूह, मां पाषाण देवी महिला समूह, नैनी महिला जागृति समूह एवं नारी शक्ति महिला समूह की महिलाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। इस दौरान भाजपा के जिला उपाध्यक्ष दया पोखरिया (Daya Pokhariya), आशीष साह, मुकेश रावत, सभासद मीनू बुधलाकोटी, गजाला कमाल, लता दफौटी, मनोज पवार, आनंद बिष्ट, अमिता साह, मयंक पंत, भारत मेहरा, हेमंत बेदी, शुभम कुमार, पवन साह, कमल कार्की, चंदन मेहरा, तन्मय भंडारी, प्रियांशु कुमार, सूरज बिष्ट, तारा राणा, दीपा जोशी, चंद्रा पंत, रजनी चौधरी, कुसुम सनवाल, जानकी बिष्ट और गीता नैनवाल सहित नैनीताल क्षेत्र के विद्यालयों के शिक्षक एवं विद्यार्थी तथा डीएसबी परिसर (DSB Campus) के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  ‘टायर डॉक्टर’ के नाम से पहचान बना चुकी हैं नैनीताल की कमला नेगी, साइकिल से लेकर जेसीबी तक का 'इलाज' खुद करती हैं

अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर 250 विद्यार्थियों ने लिया भाग

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1833667479नैनीताल के प्राणी उद्यान (Nainital Zoo) के सभागार में बुधवार को अंतरराष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्राणी उद्यान के निदेशक एवं नैनीताल वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी आकाश गंगवार (Akash Gangwar) के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम का विषय ‘ग्लोबल एक्शन फॉर अ कूलर प्लेनेट’ रहा। इसमें विभिन्न विद्यालयों के लगभग 250 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।

कक्षा 3 से 5 तक के विद्यार्थियों के लिए समूह चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने हाथ और अंगूठे की छाप से विभिन्न आकृतियां बनाईं। कक्षा 6 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कहानी वाचन प्रतियोगिता हुई। इसमें सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज (St. Mary’s Convent College) की प्रत्युशा जोशी (Pratyusha Joshi) ने प्रथम, मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की आलीमा नफीज (Aleema Nafiz) ने द्वितीय तथा बिशप शॉ इंटर कॉलेज (Bishop Shaw Inter College) की जय सौम्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लॉन्ग व्यू पब्लिक स्कूल (Long View Public School) के मनीष भट्ट और शिवांश लोहनी को सांत्वना पुरस्कार मिला।

कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें चेतराम साह ठुलघरिया इंटर कॉलेज (Chetram Sah Thulgharia Inter College) के विराट कनवाल ने प्रथम, सेंट मैरी कॉन्वेंट कॉलेज की मैत्रीय जोशी ने द्वितीय तथा राधा चिल्ड्रन एकेडमी (Radha Children Academy) की साक्षी बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ऑल सेंट्स कॉलेज (All Saints College) की वैदही कपूर और मोहन लाल साह बाल विद्या मंदिर की वरनीता पांडे को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कहानी वाचन और भाषण प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डीएसबी कॉलेज (DSB College) के वनस्पति विज्ञान विभाग के डॉ. नवीन पांडे तथा जंतु विज्ञान विभाग के डॉ. संदीप दत्त मंडोली रहे। कार्यक्रम का संचालन प्राणी उद्यान के जीव विज्ञानी अनुज कांडपाल (Anuj Kandpal) ने किया। इस अवसर पर उपनिदेशक स्वाति, वन आरक्षी नीरज कुमार व पवन कुमार, सिस्टम एनालिस्ट आनंद सिंह, अनुज पांडे, पूरन सिंह सहित प्राणी उद्यान के कर्मचारी उपस्थित रहे।

कुमाऊं विश्वविद्यालय अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल प्रतियोगिता में डीएसबी परिसर नैनीताल विजेता

नैनीताल के कुमाऊं विश्वविद्यालय (Kumaun University) से संबद्ध अंतरमहाविद्यालयी पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 15 से 16 सितंबर 2026 तक सरदार भगत सिंह पीजी कॉलेज (Sardar Bhagat Singh PG College), रुद्रपुर में किया गया। प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय से संबद्ध विभिन्न महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। दो दिवसीय प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने खेल कौशल, अनुशासन और खेल भावना का प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबले में डीएसबी परिसर, नैनीताल (DSB Campus, Nainital) की टीम विजेता रही, जबकि एमबीपीजी कॉलेज, हल्द्वानी (MBPG College, Haldwani) ने उपविजेता स्थान प्राप्त किया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  मंत्री के आय से अधिक संपत्ति मामले में सुनवाई, अधिवक्ता को धमकी पर आक्रोश, प्रवेश को एक और मौका तथा रंगोत्सव का आयोजन

डीएसबी परिसर की विजेता टीम में कमल सिंह बसेड़ा, मोहित रावत, शुभम रावत, मनोज ढैला, सार्थक दफौटी, मोहित बिष्ट, मयंक कुमार, सूरज रौतेला, दीपक बिष्ट, जनक बिष्ट, जितेंद्र हरनवाल, मोहित सिंह खन्नी, पीयूष भट्ट, यश मेहरा, हिमांशु सिंह एवं प्रांजल सिंह सामंत शामिल रहे।

इस अवसर पर परिसर निदेशक प्रो. संजय पंत, प्रो. रजनीश पाण्डेय, प्रो. ललित तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. गगनदीप, डॉ. अशोक कुमार, अपूर्व बिष्ट एवं अनिता रावत सहित अन्य शिक्षकों और कर्मचारियों ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital-Sport-Competition-Activities) :

Nainital-Sport-Competition-Activities, Nainital News, Uttarakhand News, Sherwood College Nainital, Table Tennis Competition Nainital, Bhuvan Chandra Sah Memorial Tournament, Nainital Table Tennis, Kumaun University Football, DSB Campus Nainital, Nainital Cultural Competition, Sankalp Naya Uttarakhand, Ozone Layer Protection Day Nainital, Nainital Zoo Event, Uttarakhand Sports News, Nainital School News, Nainital Latest News, Sherwood College wins overall championship in Nainital, DSB Campus wins Kumaun University football competition, Nainital students cultural group dance competition, #NainitalNews #UttarakhandNews #SherwoodCollege #TableTennis #NainitalSports #KumaunUniversity #DSBCampus #FootballCompetition #SankalpNayaUttarakhand #OzoneDay #NainitalZoo #SchoolCompetition #NainitalEvents #UttarakhandSports #LatestNainitalNews

Leave a Reply