नवीन समाचार, नैनीताल, 2 जुलाई 2026 (Horn on Mall Road Ban, No-Parking Pone)। उत्तराखंड के नैनीताल जनपद के नैनीताल (Nainital) नगर में यातायात व्यवस्था को अधिक सुगम, सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाने के उद्देश्य से कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गये हैं। मंडलायुक्त एवं मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत (Deepak Rawat) की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में 1 अगस्त 2026 से माल रोड (Mall Road) पर वाहनों के हॉर्न बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया गया है। आप यह संबंधित वीडियो भी जरूर देखना चाहेंगे :
साथ ही तल्लीताल डांठ (Tallital Daat) से हनुमानगढ़ी बैंड (Hanumangarhi Bend) तक के क्षेत्र को प्रभावी रूप से नो-पार्किंग क्षेत्र घोषित करने का भी निर्णय लिया गया है। इन निर्णयों का उद्देश्य नैनी झील (Naini Lake) के आसपास यातायात दबाव कम करना तथा पर्यटकों और स्थानीय नागरिकों के लिए बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुक्त सभागार (Commissioner Auditorium) में आयोजित बैठक में कुमाऊँ परिक्षेत्र (Kumaon Range) की पुलिस महानिरीक्षक, नैनीताल के जिलाधिकारी (District Magistrate) ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal), वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (Senior Superintendent of Police-SSP) डॉ. मंजूनाथ टीसी (Dr. Manjunath TC), परिवहन विभाग (Transport Department) के अधिकारी, टैक्सी यूनियन (Taxi Union) के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित पक्ष उपस्थित रहे। बैठक में उत्तराखंड उच्च न्यायालय (Uttarakhand High Court) के निर्देशों के अनुपालन में यातायात सुधार के विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गयी।
1 अगस्त से माल रोड बनेगी हॉर्न-मुक्त क्षेत्र
बैठक में निर्णय लिया गया कि 1 अगस्त 2026 से माल रोड पर किसी भी वाहन द्वारा हॉर्न बजाना प्रतिबंधित रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध जुर्माना सहित वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को आवश्यक आदेश जारी करने तथा व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गये हैं।
तल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी तक नो-पार्किंग व्यवस्था
यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए तल्लीताल डांठ से हनुमानगढ़ी बैंड तक के क्षेत्र को नो-पार्किंग क्षेत्र घोषित करने का निर्णय लिया गया है। पुलिस विभाग को इस व्यवस्था का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गये हैं। माना जा रहा है कि इससे मुख्य मार्गों पर वाहनों की अनावश्यक भीड़ कम होगी और यातायात संचालन बेहतर हो सकेगा।
बिना फिटनेस वाले वाहनों पर चलेगा अभियान
बैठक में सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए परिवहन विभाग और पुलिस विभाग को बिना वैध फिटनेस प्रमाणपत्र (Fitness Certificate) वाले सरकारी एवं निजी वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गये। ऐसे वाहनों को सीज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
इसके अतिरिक्त निजी वाहनों से अवैध रूप से टैक्सी संचालन पर रोक लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने तथा चालान एवं अन्य वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने का भी निर्णय लिया गया।
रूसी बाईपास को विकसित किया जाएगा आधुनिक पार्किंग केंद्र
बैठक में रूसी बाईपास (Russian Bypass) को उच्च क्षमता वाले आधुनिक पार्किंग केंद्र के रूप में विकसित करने पर भी सहमति बनी। प्रस्तावित पार्किंग में शौचालय (Toilet), पेयजल (Drinking Water), विद्युत व्यवस्था (Electricity Facility), दुकानें (Shops) तथा सीसीटीवी (Closed Circuit Television-CCTV) जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। इसके लिए विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन (Detailed Project Report-DPR) तैयार कराने के निर्देश दिए गये हैं।
हॉर्न प्रतिबंध के साथ गति नियंत्रण की भी उठी मांग
इन निर्णयों पर प्रारंभिक प्रतिक्रिया में कुछ स्थानीय लोगों ने कहा है कि केवल हॉर्न प्रतिबंध पर्याप्त नहीं होगा। उनका कहना है कि माल रोड पर बड़ी संख्या में पर्यटक, बालक-बालिकाएं और वरिष्ठ नागरिक पैदल चलते हैं। ऐसे में यदि हॉर्न प्रतिबंधित किया जाता है तो वाहनों की गति पर भी प्रभावी नियंत्रण आवश्यक होगा।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार पैदल चल रहे व्यक्तियों को पीछे से आने वाले वाहन का पता नहीं चल पाता। इसलिए हॉर्न प्रतिबंध के साथ गति सीमा (Speed Limit) का सख्ती से पालन और नियमित निगरानी भी जरूरी है। उल्लेखनीय है कि पूर्व में माल रोड पर तेज गति के कारण कई दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।
उच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन पर जोर
मंडलायुक्त दीपक रावत ने कहा कि उत्तराखंड उच्च न्यायालय के निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करना सभी विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित विभागों को समयबद्ध ढंग से सभी निर्णय लागू करने तथा नैनीताल को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और पर्यटक-अनुकूल बनाने के निर्देश दिए।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Horn on Mall Road Ban, No-Parking Pone) :
<
p style=”text-align: justify;”> Horn on Mall Road Ban, No-Parking Pone, Uttarakhand News, Nainital News, Mall Road Nainital, Nainital Traffic Management, No Horn Zone Nainital, Hanumangarhi No Parking Zone, Deepak Rawat Meeting, Naini Lake Traffic Plan, Nainital Tourism News, Uttarakhand High Court Directions, Russian Bypass Parking Project, Road Safety Nainital, Vehicle Fitness Drive Uttarakhand, Illegal Taxi Operation Check, Nainital Transport News, Tourist Friendly Traffic System, Nainital Latest Updates, Traffic Reform Nainital, #NainitalNews #MallRoad #TrafficNews #UttarakhandNews #RoadSafety #NainitalTourism #DeepakRawat #NoHornZone

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।


























3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।