महेश खान: यानी प्रकृति और जैव विविधता की खान

पहली नजर में दो हिंदू-मुस्लिम नामों का सम्मिश्रण लगने वाले महेश खान के नाम में ‘खान’ कोई जाति या धर्म सूचक शब्द नहीं है, लेकिन ‘खान’ शब्द को दूसरे अर्थों में प्रयोग करें तो यह स्थान प्रकृति के लिए भी प्रयोग किए जाने वाले महेश यानी शिव की धरती कहे जाने वाले कुमाऊं में वानस्पतिक … Read more

आसमान की ओर देखिये, वहां नजर आ रहा है यह खूबसूरत नजारा

नैनीताल, 5 अक्टूबर 2018। इन दिनों नैनीताल सहित पर्वतीय क्षेत्रों से दूधिया रोशनी की तरह आकाशगंगा का बेहद खूबसूरत नजारा दिखाई दे रहा है। आकाशगंगा शाम होने के बाद दक्षिण-पश्चिम दिशा में सैगिटेरियस यानी धनु राशि के तारामंडल के पास नजर आ रही है। खास बात यह भी है कि शनि, प्लूटो व मंगल ग्रह … Read more

🙏🕉️🌸जानें, क्या है सोलह श्राद्धों का महत्व

Shraddh

दामोदर जोशी ‘देवांशु’, हल्द्वानी, 29 सितम्बर 2018। श्राद्ध (Shraddh), श्रद्धा का वार्षिक अनुष्ठान है। अपने पितरों के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने का एक पर्व है। वैसे तो प्रतिमाह पड़ने वाला कृष्ण पक्ष (पूर्णिमा के बाद की प्रथमा से लेकर अमावास्या तक) श्राद्ध पक्ष माना जाता है। वहीं कर्मकांडी और भीरु जन नित्य ही ब्रहम् मुहूर्त … Read more

आठ वर्षों में सर्वोच्च स्तर पर पहुंची नैनी झील !

नैनीताल, 23 सितंबर 2018। मानसूनी वर्षा का दौर एक बार रुकने के बाद फिर से शुरू चक्रवात के कारण हुई बारिश से एक बार फिर नैनी झील का जल स्तर गिरने के बाद चढ़ गया है और पिछले आठ वर्षों के सर्वोच्च स्तर पर पहुंच गया है। रविवार सुबह तक झील का जल स्तर 11 … Read more

उत्तराखंडी लालों का कमाल : हरिमोहन ने मैजिक पजल्स में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड

मैथमेटेशियन हरिमोहन ने मैजिक पजल्स में बनाया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड, जानिए क्‍या है खासनवीन समाचार. कपकोट (बागेश्वर), 22 अप्रैल 2019। कपकोट के ऐठाण गांव के शिक्षक हरिमोहन सिंह ऐठानी ने गणित में दो और रिकार्ड बनाए हैं। हस्तलिखित मैजिक पजल्स में वर्ल्‍ड रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने 1260 घंटे में अलग-अलग श्रेणी के 48000 मैजिक पजल्स लिख डाले। 450 चार्ट पेपर्स में 13 किलो की किताब भी बना डाली है। केरल बुक ऑफ रिकॉर्ड ने उन्हें 2019 का वर्ल्‍ड रिकॉर्ड का तथा पुडुचेरी बुक ऑफ रिकॉर्ड संस्था ने नेशनल रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र दिया है। यह प्रमाण पत्र एक जटिल अंतरारष्ट्रीय गणितीय सिद्धांत को 15 दिन में हल करने के लिए दिया गया है, जो कि संख्या सिद्धांत से संबंधित है। संस्था ने उन्हें 18 अप्रैल को यह रिकार्ड प्रदान किया है। हाल ही में इस गणितीय सिद्धांत का एक अंतरराष्ट्रीय जर्नल भी प्रकाशित हो चुका है। शिक्षक हरिमोहन ऐठानी ने अपनी उपलब्धि पर बताया कि अनुसलझे और जटिल गणितीय सिद्धांतों का हल खोजना, गणित के सूत्र, शार्ट ट्रिक और रिजनिंग अध्ययन मेरा शौक है।

हरिमोहन की अब तक कि उपलब्धियां :

लिम्का नेशनल रिकॉर्ड 2014
लिम्का वल्र्ड रिकॉर्ड 2015
इंटरनेशनल वंडर बुक ऑफ रिकॉर्ड 2015
वर्ल्‍ड रिकॉर्ड ऑफ यूनिवर्सल रिकॉर्ड फोरम 2015
वर्ल्‍ड रिकॉर्ड इंडिया वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2015
तेलगु बुक ऑफ रिकार्ड द्वारा राष्ट्रीय स्पेशल जूरी अवार्ड 2015
इंटरनेशनल ऑनलाइन वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2015
मैथ जीनियस वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2016
एवेरेस्ट वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2016
इंटरनेशनल मेगास्टार वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2017
असम बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2018
कलाम बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2018
केरला बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड 2019
पांडिचेरी बुक ऑफ रिकॉर्ड 2019

यह भी पढ़ें : हल किया 381 साल पुराना 1 करोड़ इनाम का सवाल

harimohan aithaniउत्तराखंड के बागेश्वर जिले की कपकोट तहसील के ग्राम ऐठाण निवासी एक शिक्षक ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 381 वर्षों से अनसुलझे एक गणितीय प्रश्न को हल कर लिया है। एक करोड़ डालर के इस सवाल का शिक्षक की ओर से खोजा गया जवाब ‘अंतर्राष्ट्रीय जर्नल एमआईईआर जर्नल ऑफ एजुकेशनल स्टडीज’ के जून-जुलाई अंक में भी प्रकाशित हुआ है। इस अंक का पहला शोध हरिमोहन का ही है। उनकी इस उपलब्धि पर पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे कलाम को समर्पित ‘कलाम बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ की ओर से प्रमाण पत्र भेजा गया है। इसमें अनसुलझे प्रश्न को 15 दिन के भीतर बूझने की सराहना की है।

Read more

राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित हुआ उद्घोषक, कवि हेमंत बिष्ट का गीत

Hemant Bisht
गीतकार हेमंत बिष्ट को सम्मानित करते मुख्यमंत्री।

नैनीताल, 7 सितम्बर 2018। नगर के राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत शिक्षक, उद्घोषक एवं कवि हेमंत बिष्ट के लिखे एवं अपर सचिव रणवीर सिंह चौहान द्वारा गाये गये गीत ‘स्वस्थ देश स्वच्छ देश अपना बनाना है, सही पोषण देश रोशन करके दिखाना है’ को राष्ट्रीय स्तर पर पोषण अभियान के लिए चुन लिया गया है। शुक्रवार को देहरादून में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड के लिए तैयार इस गीत को एक कार्यक्रम में लांच किया एवं गीतकार एवं गायक दोनों को सम्मानित किया। उल्लेखनीय है कि बिष्ट इससे पूर्व उत्तराखंड राज्य गीत के अलावा मतदान संचेतना, कई खेल-उल्लास गीत तथा उत्तराखंड की पाठ्य पुस्तकों के लिए गीत-कविताएं आदि लिख चुके हैं। कक्षा चार की पुस्तक बुरांश में ‘नैनीताल की सैर’, कई फिल्मों, एल्बमों तथा नाटकों में भी उनके गीत लोकप्रिय रहे हैं। जबकि रणवीर चौहान का पूर्व में गाया गया ‘नैनीताल सिटी एंथम’ खासा लोकप्रिय रहा। श्री बिष्ट ने बताया कि उनके गीत को राष्ट्रीय स्तर पर चुने जाने की घोषणा मंच से भारत सरकार के संयुक्त सचिव डा. राकेश ने की।

सुनें गीत : 

Read more

29 की उम्र के महामानव श्रीदेव सुमन को उनके शहीदी दिवस 25 जुलाई पर नमन

नवीन जोशी। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड की धरती के एक ऐसे महान अमर बलिदानी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सपूत का नाम है, जो एक लेखक, पत्रकार और जननायक ही नहीं टिहरी की ऐतिहासिक क्रांति के महानायक व महामानव भी थे। ‘जिंदगी लंबी नहीं बड़ी होनी चाहिए’, यह उक्ति सुमन जी ने मात्र 29 वर्ष की अल्पायु में … Read more

हंसाएंगे, रुलायेंगे, चेहरे पर कई भाव लायेंगे बच्चों की प्रतिभा के ये प्रदर्शन

आँखें नम कर देगा काव्या का यह नृत्य गीत : नैनी झील के पार्श्व में बिटिया काव्या का साथियों सहित शास्त्रीय नृत्य- कत्थक प्रसिद्ध कुमाउनी लोकगीत-लोकनृत्य : बेड़ू पाको बारों मासा ‘Twinkle twinkle’ to ‘Papa Jaldi ghar aana…..’ कूड़ा कचरा साफ करेंगे बापू हम

दो देशों की साझा प्रतिनिधि थीं कुमाऊँ की ‘तीजनबाई’ कबूतरी दी

      पहाड़ी सफर की तरह उतार-चढ़ाव भरी जिंदगी जी कर उत्तराखंड की प्रथम लोकगायिका व कुमाऊँ की तीजनबाई भी कही जाने वाली कबूतरी देवी जी का 7 जुलाई 2018 को पिथौरागढ़ में निधन हो गया। नेपाल-भारत की सीमा के पास लगभग 1945 में पैदा हुई कबूतरी दी को संगीत की शिक्षा पुश्तैनी रूप … Read more

उत्तराखंड के कुमाऊं-गढ़वाल को जोड़ने के लिए इस बड़ी कोशिश में है सरकार

-इस हेतु प्रयासरत वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने कहा कंडी मार्ग बन कर रहेगी, बरसात पूर्व व बाद वन्य जीवों के आवागमन पर राष्ट्रीय वन्य जीव संस्थान के सहयोग से किया जा रहा है सर्वे, सितंबर तक आ जाएगी सर्वे रिपोर्ट
Roadनैनीताल, 2 जुलाई 2018। उत्तराखंड के कुमाऊं व गढ़वाल मंडलों को जोड़ने के लिए राज्य सरकार एक बड़ी कोशिश में है। राज्य बनने के 18 वर्ष होने तक भी राज्य के कुमाऊं मंडल वासियों को राज्य की राजधानी जाने के लिए यूपी के रास्ते जाना पड़ता है। जबकि लालढांग-चिलरखाल-कालागढ़-रामनगर के रास्ते पहले से मौजूद पथरीली कंडी रोड को पक्का करने का विकल्प मौजूद है। लेकिन राज्य में कई सरकारें व मुख्यमंत्री आने-जाने के बावजूद इस दिशा में कार्य नहीं हो पाया है। अब राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत इस हेतु प्रतिबद्ध नजर आ रहे हैं। सोमवार को उन्होंने नैनीताल में कहा कि कंडी रोड हर हालत में ‘ग्रीन रोड’ के रूप में बन कर रहेगी, चाहे इसके लिए एनजीटी अथवा सुप्रीम कोर्ट में भी क्यों ना जाना पड़े। बताया कि मार्ग पर वन्य जीवों के आवागमन को देखने के लिए बरसात से पूर्व एक सर्वे करा लिया गया है, आगे बरसात के बाद भी एक और सर्वे कराया जाएगा। उम्मीद है कि इन सर्वे की रिपोर्ट सितंबर माह तक आ जाएगी। इससे तय होगा कि कहां सड़क जमीन पर, जमीन के नीचे या ऊंचाई में बनानी है। बताया कि पहली बार सर्वे में सड़क विभाग के साथ ही राष्ट्रीय वन्य जीव संस्थान को भी साथ में रखा गया है, ताकि बाद में किसी तरह की समस्या न आये। कहा कि सड़क इस तरह बनेगी कि वन्य जीवों का प्राकृतिक आवागमन भी प्रभावित नहीं होगा, और उनकी सुरक्षा भी बनी रहेगी।

Read more

डबल धमाल : उत्तराखंड के अनुज व आर्यन की कप्तानी में खेलेंगे सचिन के बेटे अर्जुन

Anuj Rawat
अनुज रावत

-देश की अंडर-19 क्रिकेट टीम की कमान नैनीताल के अनुज व आर्यन को 

उत्तराखंड के लिए बृहस्पतिवार 7 जून को चयनकर्ताओं-आशीष कपूर, ज्ञानेंद्र पांडे और राकेश पारिख द्वारा चयनित अंडर-19 क्रिकेट टीम के चयन से दोहरी खुशखबरी मिली है। केवल एक नहीं उत्तराखंड के दो और संयोग से दोनों विकेटकीपर बल्लेबाज खिलाड़ियों को अंडर-19 के दो अलग-अलग फॉर्मेट में कप्तान के रूप में टीम की कमान देकर भरोसा जताया गया है। उल्लेखनीय है कि (भले ही खुद को न मानें पर) उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के निवासी विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी भी क्रिकेट के सभी प्रारूपों में, जबकि पिथौरागढ़ जिले के निवासी उन्मुक्त चंद अंडर-19 विश्व कप में देश की टीम का नेतृत्व कर चुके हैं।

Aryan juyal
आर्यन जुयाल

चार दिवसीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की कप्तानी नैनीताल-उत्तराखंड के रामनगर निवासी अनुज रावत को, जबकि वन-डे टीम की कप्तानी भी नैनीताल जिले के ही हल्द्वानी निवासी आर्यन जुयाल को सौंपी गईं हैं।खास बात यह है क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर के पुत्र अर्जुन तेंदुलकर भी इन्हीं उत्तराखंडी क्रिकेटरों के नेतृत्व में अंडर-19 टीम के जरिये अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट टीम में पदार्पण करेंगे।

Read more

भारत के इतिहास पर एक बड़ी ऐतिहासिक धारणा हुई खारिज, मिला महाभारतकालीन रथ व शवागार

Bagpat 6विश्वभर की सबसे प्राचीन हिंदू सभ्यता का एक और बड़ा सबूत मिल गया है। सिंधु घाटी सभ्यता की ही कमोबेश समकालीन, उत्खनक वैज्ञानिकों के अनुसार करीब 5000 वर्ष पुरानी महाभारतकालीन सभ्यता के सबूत महाभारत की ही धरती, महाभारत काल में पांडवों के मांगे 5 गांवों में शामिल उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के सिनौली गांव में मिले हैं। यहां आर्कियॉलजिकल सर्वे ऑफ इंडिया (एएसआई) द्वारा की गयी खुदाई में पहली बार भारत में रथ मिले हैं, जिनसे पूर्व की आर्यों के दौर में भारत में रथों का उपयोग न होने की ऐतिहासिक धारणा खारिज हो गयी है। रथों में तांबे की पट्टियों एवं कीलों का प्रयोग मिला है, इससे इस रथ के ताम्रकालीन दौर के होने और उत्खनन स्थल के महाभारत की धरती पर होने तथा प्राप्त सबूतों के करीब 5000 वर्ष पुराने यानी लगभग 1800 से 2000 ईसा पूर्व के होने के सबूतों के साथ इस सभ्यता के महाभारतकालीन होने की पूरी संभावना व्यक्त की जा रही है।

यह भी देखें :

यह भी जानें : दुनिया की सबसे पुरानी सभ्यताओं के अब तक मिले 10 सबूत 
मौसमी कारणों से समाप्त हुई थी सिन्धु घाटी सभ्यता 

Read more

उत्तराखंडी ‘भाबीजी’ ढा रहीं इंटरनेट पर गज़ब

और उन्हें ‘प्यार’ हो गया… उनकी एक्टिंग का भी जवाब नहीं उनका डांस भी देखिये मूलतः मखमली आवाज की धनी गायिका हैं रुचिका कंडारी  

28 मई को 10 हजार महिलाओं के लिये ‘पैडमैन’ बनेगी उत्तराखंड सरकार, जानें क्यों…?

राज्यमंत्री रेखा आर्य ने गुरुवार को पत्रकार वार्ता कर बताया कि 28 मई को ‘मेनस्ट्रूअल हाइजीन डे’ (मासिक धर्म स्वच्छता दिवस) है। इस दिन कार्यक्रमों के  माध्यम से महिलाओं और किशोरियों में सेनेटरी नैपकिन के प्रति जागरूकता फैलाई जाएगी। जिलों में बालिका इंटर कॉलेज में कार्यक्रम कराने की कोशिश रहेगी। अगर स्कूल बंद रहेंगे तो सार्वजनिक स्थलों पर कार्यक्रम कराए जाएंगे। सेनेट्री नेपकीन के साथ एक छाता भी महिलाओं और बेटियों को दिया जाएगा, और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ का संदेश भी दिया जाएगा।

Read more

जानिए, कितनी लंबी हैं आपकी चहेती ऐक्ट्रेस

हमें शायद ही कभी बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस को सामने से देखने का मौका मिलता है। ऐसे में यह जानना मजेदार होगा कि स्क्रीन पर दिखने वाली आपकी चहेती ऐक्ट्रेस रियल लाइफ में कितनी लंबी हैं।