सभासदों ने स्थगित किया धरना, विधायक ने जनसमस्यायें मुख्यमंत्री के सचिव के सामने उठाईं, सड़क निर्माण और डामरीकरण को 3.49 करोड़ की स्वीकृति, श्रमिक पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर व पार्टी संस्थापक को श्रद्धांजलि अर्पित की

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

पालिकाध्यक्ष के आश्वासन पर सभासदों ने स्थगित किया धरना, 10-15 दिन में बोर्ड बैठक का भरोसा

नवीन समाचार, नैनीताल, 23 जून 2026 (Nainital Political News 23 June 2026)। नगर पालिका परिषद (Nagar Palika Parishad) के सभासदों द्वारा 11 सूत्रीय मांगों को लेकर चलाया जा रहा धरना-प्रदर्शन दूसरे दिन मंगलवार को पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल (Dr. Saraswati Khetwal) के आश्वासन के बाद स्थगित हो गया। सभासदों ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समयावधि में मांगें पूरी नहीं होने पर वे आमरण अनशन शुरू करने को बाध्य होंगे।

बताया गया है कि लेक ब्रिज चुंगी (Lake Bridge Toll) की निविदा प्रक्रिया सहित विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को सभासदों ने पालिका कार्यालय के बाहर धरना शुरू किया था और पूरी रात धरने पर बैठे रहे। मंगलवार को अपराह्न तीन बजे पालिकाध्यक्ष के साथ हुई वार्ता के बाद धरना स्थगित कर दिया गया।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  उत्तराखंड में 398 पदों पर भर्ती का बड़ा अवसर, आवेदन प्रक्रिया शुरू

पालिकाध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल ने कहा कि सभासदों की प्रमुख आपत्ति टेंडर प्रक्रिया को लेकर है। इस विषय पर 10 से 15 दिनों के भीतर बोर्ड बैठक आयोजित की जाएगी, क्योंकि इसके लिए निर्धारित समयावधि का पालन आवश्यक है। उन्होंने कहा कि बैठक में सर्वसम्मति से जो प्रस्ताव पारित होगा, उसी के अनुरूप आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि नगर की अन्य समस्याओं के समाधान के लिए भी पालिका लगातार प्रयास कर रही है। नगर को आवश्यक वाहन उपलब्ध नहीं होने पर स्वयं न्यायालय की शरण ली गई थी। न्यायालय के माध्यम से मिलने वाली धनराशि की फाइल शासन स्तर पर विचाराधीन है तथा इस संबंध में संबंधित मंत्री से भी वार्ता की जाएगी।

सभासद जितेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि 11 सूत्रीय मांगों के संबंध में पालिकाध्यक्ष द्वारा जो समयसीमा तय की गई है, यदि उसके भीतर मांगों का समाधान नहीं हुआ तो सभासद आमरण अनशन शुरू करेंगे। इस दौरान सभासद भगवत रावत, पूरन सिंह बिष्ट, मनोज साह जगाती, राकेश पवार, सुरेंद्र कुमार, रमेश प्रसाद, जितेंद्र कुमार पांडे, अंकित चंद्रा, गजाला कमाल, ललिता दफौटी, गीता उप्रेती, शीतल कटियार, काजल आर्या तथा सपना बिष्ट सहित अन्य मौजूद रहे।

विधायक सरिता आर्या ने बेतालघाट की सड़क, स्वास्थ्य और आपदा सुरक्षा संबंधी मांगें उठाईं

Nainital Political News 23 June 2026विधायक सरिता आर्या (Sarita Arya) ने सचिवालय देहरादून (Dehradun Secretariat) में मुख्यमंत्री के सचिव शैलेश बगौली (Shailesh Bagoli) से भेंट कर जनपद नैनीताल (Nainital) के विकासखंड बेतालघाट (Betalghat) से जुड़ी विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान के लिए मांगपत्र सौंपा।

उन्होंने रोपा सौपाटी (Ropa Saupati) से कोटाधरिया (Kotadhariya) तक मोटर मार्ग निर्माण तथा राष्ट्रीय राजमार्ग-71 (NH-71) के अंतर्गत रामनगर (Ramnagar)-भंडारपानी (Bhandarpani)-अमगढ़ी (Amgarhi)-बोहराकोट (Bohrakot)-तल्ली सेठी (Talli Sethi)-बेतालघाट (Betalghat)-रतौड़ा (Ratauda)-भुजान (Bhujan)-रिची (Richi)-बिल्लेख (Billekh) मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण की मांग उठाई।

इसके साथ ही बेतालघाट चिकित्सालय में अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) मशीन उपलब्ध कराने के विषय में भी सकारात्मक चर्चा हुई। सचिव मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र कार्रवाई का आश्वासन दिया। विधायक ने नैनीताल के कृष्णापुर (Krishnapur) क्षेत्र में खतरा बनी विशाल चट्टान के सुरक्षा उपाय तथा सात नंबर क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्ग पर भूस्खलन प्रभावित हिस्से में सुरक्षा दीवार निर्माण की मांग भी उठाई। इस अवसर पर उत्तराखंड महिला आयोग (Uttarakhand Women Commission) की सदस्य विमला अधिकारी (Vimla Adhikari) भी उपस्थित रहीं।

खेरोला-खड़की सड़क निर्माण और लुगड़-पातीजाला मार्ग के डामरीकरण को 3.49 करोड़ की स्वीकृति

भीमताल (Bhimtal) विधानसभा क्षेत्र में सड़क संपर्क सुधार के लिए राज्य सरकार ने खेरोला (Kherola)-खड़की (Khadki)-नौकुचियाताल (Naukuchiatal) मोटर मार्ग निर्माण तथा लुगड़ पुल (Lugad Bridge) से पातीजाला (Patijala) मोटर मार्ग के डामरीकरण हेतु कुल 3 करोड़ 49 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है।

क्षेत्रीय विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा (Ram Singh Kaida) ने बताया कि खेरोला-खड़की मार्ग के निर्माण के लिए 1 करोड़ 19 लाख रुपये तथा लुगड़ पुल से चमोली गाजा-पातीजाला मार्ग के डामरीकरण के लिए 2 करोड़ 28 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD) को शीघ्र निविदा प्रक्रिया पूरी कर कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  जमीन धोखाधड़ी पर कड़ा प्रहार, कुमाऊं में 30 मामलों में एफआईआर की संस्तुति, नैनीताल सबसे आगे

मंत्री ने कहा कि ओखलकांडा (Okhalkanda), धारी (Dhari), रामगढ़ (Ramgarh) और भीमताल विकासखंडों में सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पेयजल और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Pushkar Singh Dhami) का आभार भी व्यक्त किया।

जंगलियागांव में श्रमिक पंजीकरण एवं जागरूकता शिविर आयोजित

ग्राम पंचायत जंगलियागांव (Jangaliyagaon) में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) के तत्वावधान में एक दिवसीय जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। शिविर में नए श्रमिकों का श्रम कार्ड पंजीकरण, पुराने कार्डों का नवीनीकरण तथा श्रम एवं सन्निर्माण बोर्ड (Labour and Construction Board) की योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम प्रधान एवं ग्राम प्रधान संगठन भीमताल की संरक्षक राधा कुल्याल (Radha Kulyal) ने किया। उन्होंने ग्रामीणों से केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव पारुल थपलियाल (Parul Thapliyal), उमा भंडारी (Uma Bhandari), मोहित जोशी (Mohit Joshi) तथा देवेंद्र बिष्ट (Devendra Bisht) उपस्थित रहे। ग्रामीणों को 27 जून को आयोजित होने वाली ग्राम पंचायत की खुली बैठक में भी अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया गया।

भाजपा ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1244255857भारतीय जनता पार्टी (BJP) की नैनीताल मंडल इकाई ने भारतीय जनसंघ (Bharatiya Jana Sangh) के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी (Dr. Syama Prasad Mookerjee) की पुण्यतिथि पर बलिदान दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया।

नैनीताल क्लब शक्ति केंद्र में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का जीवन राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के प्रति समर्पित रहा। कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि गोपाल रावत, पूर्व मंडल अध्यक्ष आनंद बिष्ट, सोबन बिष्ट, शैलेन्द्र बर्गली, भारत मेहरा, लाल बिष्ट, भूपेंद्र बिष्ट, विकास जोशी, विक्रम रावत, ललित ढैला और प्रेम सागर सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  21 जून पर विशेष : विश्व योग दिवस के साथ युग परिवर्तन की शुरुआत ! विश्व गुरु बनने की राह पर भारत !! आज कुछ देर के लिए गायब हो जाएगी छाया..

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Nainital Political News 23 June 2026) :

Nainital Political News 23 June 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Local Governance News, Nainital Municipality, Sarita Arya News, Ram Singh Kaida News, Betalghat News, Bhimtal News, Rural Development News, Road Construction News, BJP Uttarakhand, Shyama Prasad Mukherjee, Labour Welfare News, Public Issues Uttarakhand, Development News, Nainital Municipality Protest Latest Update, Lake Bridge Toll Tender Dispute Nainital, Sarita Arya Betalghat Development Proposal, Khadki Naukuchiatal Road Construction Project, Ram Singh Kaida Road Development Plan, Uttarakhand Rural Infrastructure Development, Labour Registration Camp Jangaliyagaon, BJP Balidan Diwas Program Nainital, #NainitalNews #UttarakhandNews #Betalghat #Bhimtal #SaritaArya #RamSinghKaida #LocalGovernance #RoadDevelopment #BJPUttarakhand #NavinSamachar

Leave a Reply