राज्यपाल ने वनकर्मियों को किया सम्मानित, चार पुस्तकों का विमोचन
नवीन समाचार, नैनीताल, 24 जून 2026 (Nainital Activities News 23 June 2026)। उत्तराखंड के राज्यपाल सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने कहा कि वन केवल प्राकृतिक संसाधन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक विरासत, पारिस्थितिक संतुलन और मानव सभ्यता के संरक्षक हैं। मंगलवार को नैनीताल स्थित लोक भवन में आयोजित ‘प्रकृति के प्रहरी’ वनकर्मी सम्मान एवं पुस्तक विमोचन समारोह में उन्होंने वन एवं वन्यजीव संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले वनकर्मियों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर राज्यपाल ने ‘राजाजी में पूर्णिमा की वह रात’, ‘कॉमन बर्ड्स ऑफ अल्मोड़ा एंड नैनीताल’, ‘फ्रॉम रूट्स टू रिचेज’ तथा ‘बीहाइव फेंसिंग’ पुस्तकों का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि ये पुस्तकें प्रकृति संरक्षण, जैव विविधता, आजीविका संवर्धन और नवाचार के विविध आयामों को सामने लाती हैं।
राज्यपाल ने चिपको आंदोलन, गौरा देवी और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का उल्लेख करते हुए जनसहभागिता आधारित प्रकृति संरक्षण पर बल दिया। कार्यक्रम में कार्बेट टाइगर रिजर्व के निदेशक डॉ. साकेत बडोला, अपर प्रमुख वन संरक्षक डॉ. विवेक पांडे, प्रमुख वन संरक्षक डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल सहित अनेक अधिकारी, वैज्ञानिक एवं वनकर्मी उपस्थित रहे।
मां नयना देवी मंदिर में वार्षिक पूजा एवं श्रीमद् देवी भागवत कथा का समापन
नैनीताल। ज्येष्ठ मास की नवमी तिथि पर श्री मां नयना देवी मंदिर में आठ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा के उपरांत पारंपरिक वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया। प्रातः सात बजे से कुल पूजा, हवन, कन्या पूजन, भंडारा, व्यास पूजन, पुस्तक पूजन और भजन संध्या के साथ स्थापना दिवस एवं कथा का समापन हुआ।
मुख्य यजमान के रूप में मनोज चौधरी तथा राजीव लोचन साह सपत्नीक उपस्थित रहे। आयोजन को सफल बनाने में ट्रस्ट अध्यक्ष राजीव लोचन साह, सचिव प्रदीप कुमार शाह, उपाध्यक्ष घनश्याम लाल साह, कोषाध्यक्ष किशन सिंह नेगी, मून बहादुर शाह, प्रधान आचार्य बसंत बल्लभ पाण्डेय, चंद्रशेखर तिवारी, भुवन कांडपाल, गणेश बहुगुणा, नवीन चंद्र तिवारी, सुरेश मेलकानी, बसंत जोशी, अमिता साह, सुमन साह, मंजू रौतेला, मीनू बुधलाकोटी, मुन्नी भट्ट और शालिनी शाह सहित अनेक लोग जुटे रहे।
राज्यपाल ने हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की
नैनीताल। अंतिम बड़े मंगल के अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेवानिवृत्त) ने नैनीताल स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और राज्य के सर्वांगीण विकास की कामना की।
उन्होंने कहा कि हनुमानगढ़ी की आध्यात्मिक ऊर्जा और दिव्य वातावरण भारतीय संस्कृति के उन सनातन मूल्यों की याद दिलाते हैं, जो सेवा, समर्पण, साहस और लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे आस्था केंद्र समाज को सेवा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा प्रदान करते हैं।
नैनीताल पुलिस ने पर्यटक महिला को लौटाया खोया मंगलसूत्र
नैनीताल। राजस्थान के पाली निवासी डॉ. टीना राव का कैंची धाम दर्शन के दौरान खोया मंगलसूत्र नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर उन्हें वापस सौंप दिया।
डॉ. टीना राव अपने पति राजेश राव के साथ नैनीताल और मसूरी भ्रमण पर आई थीं। सूचना मिलने पर मल्लीताल कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह रावत और आरक्षी शाहिद अली ने खोजबीन शुरू कर मंगलसूत्र बरामद किया। डॉ. राव ने उत्तराखंड पुलिस की संवेदनशीलता और तत्परता की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
भीमताल के जंगलियागांव में लगा विधिक जागरूकता शिविर
नैनीताल। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देश पर मंगलवार को भीमताल के जंगलियागांव स्थित पंचायत भवन में एक दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया गया।
शिविर में श्रम विभाग ने श्रमिकों के नए श्रम कार्ड बनाने और पुराने कार्डों के नवीनीकरण की प्रक्रिया पूरी की। जंगलियागांव, पांडेगांव, हरिनगर और मलवाताल ग्रामसभाओं के श्रमिकों ने शिविर का लाभ उठाया। इस दौरान अंजू पांडे और उमा भंडारी उपस्थित रहीं।
नर्सिंग कॉलेज में सहज ध्यान शिविर, छात्राओं ने पाया आत्मसाक्षात्कार का अनुभव
नैनीताल। नर्सिंग कॉलेज नैनीताल में मंगलवार को आत्मसाक्षात्कार एवं सहज ध्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में 96 नर्सिंग छात्राओं और चार शिक्षकों ने ध्यान के माध्यम से चैतन्य लहरियों और आंतरिक शांति का अनुभव किया।
वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. वीरेन्द्र मिश्रा ने कहा कि नर्सिंग सेवा में मानसिक संतुलन, करुणा और धैर्य अत्यंत आवश्यक हैं। सहज ध्यान से एकाग्रता, स्मरण शक्ति, रोग प्रतिरोधक क्षमता और सेवा भाव में वृद्धि होती है। सहजयोग टीम की वंदना, दिव्या, कृतिका, वेदान्त, मोहित और गीति मेहरा ने ध्यान की सरल विधि का प्रशिक्षण दिया। प्रतिभागियों ने कार्यक्रम के बाद स्वयं को अधिक ऊर्जावान और शांत महसूस करने की बात कही।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Activities News 23 June 2026) :
Nainital Activities News 23 June 2026, Nainital News, Uttarakhand News, Governor Gurmit Singh, Forest Conservation News, Naina Devi Temple Nainital, Shrimad Devi Bhagwat Katha, Hanumangarhi Temple Nainital, Nainital Police News, Tourist Assistance Uttarakhand, Bhimtal News, Legal Awareness Camp, Nursing College Nainital, Sahaj Yoga Camp, Spiritual Events Nainital, Community News Uttarakhand, #NainitalNews #UttarakhandNews #GovernorGurmitSingh #ForestConservation #NainaDeviTemple #Hanumangarhi #NainitalPolice #Bhimtal #SahajYoga #SpiritualNews #CommunityNews #NavinSamachar

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।













3 जून 2009 से संचालित उत्तराखंड का सबसे पुराना डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘नवीन समाचार’ अपने आरंभ से ही उत्तराखंड और देश-दुनिया की सटीक, निष्पक्ष और जनहित से जुड़ी खबरें आप तक पहुँचाने का प्रयास करता आ रहा है। हिंदी में विशिष्ट लेखन शैली हमारी पहचान है। हमारा उद्देश्य केवल समाचार देना नहीं, बल्कि समाज की वास्तविक आवाज को मजबूती से सामने लाना, स्थानीय मुद्दों को प्रमुखता देना और हिंदी पत्रकारिता को जीवित रखना है। हमारे प्रत्येक समाचार एक लाख से अधिक लोगों तक और हर दिन लगभग 10 लाख बार पहुंचते हैं।