नैनीताल (Accident Nainital) : स्टार्ट होते ही आगे बढ़कर दुर्घटनाग्रस्त हुई कार, पोल ने बचायीं 4 जिंदगियां

Ramnagar-Car Hit Tempo full of School Children Durghatna

Accident Nainital

चिंताजनक: हिमालय की छटा इस वर्ष मनमोहक नहीं

नवीन समाचार, नैनीताल, 08 दिसम्बर 2020। नगर के हिमालय दर्शन प्वाइंट सहित किलबरी रोड एवं नैना पीक चोटी, स्नो व्यू व टिफिन टॉप आदि से गढ़वाल मंडल की पोरबंदी, केदारनाथ, कर्छकुंड से लेकर चौखंभा, नीलकंठ, कामेत, गौरी पर्वत, हाथी पर्वत, नंदाघुंटी, त्रिशूल, मैकतोली (त्रिशूल ईस्ट), प्रख्यात पिंडारी व सुंदरढूंगा ग्लेशियर, नंदा देवी, नंदाकोट, राजरम्भा, लास्पाधूरा, … Read more

‘लंदन फॉग’ से दिलकश-रुमानी हुआ नैनीताल का मौसम

-पर्यटन एवं पैदल घूमने के लिए बेहतर होता है यह मौसम
नवीन समाचार, नैनीताल, 4 जुलाई 2019। प्रदेश में मानसून के आगमन एवं मौसम विभाग द्वारा जनपद में मानसूनी वर्षा की चेतावनी पर बृहस्पतिवार को मुख्यालय एवं आसपास के क्षेत्रों में बारिश तो नहीं हुई, अलबत्ता ‘लंदन फॉग’ कहे जाने वाले मानसूनी कोहरे से नगर का मौसम दिलकश व रुमानी हो गया। इस दौरान नगर में दोपहर से पहले वालों को हेड लाइट जलाकर गुजरना पड़ा। जुलाई माह में इस तरह का अनुभव खासकर मैदानी क्षेत्रों से आये सैलानियों के लिए रोमांचक रहा, जो ऐसी स्थितियों की अपेक्षा केवल सर्दियों के दिनों में करते हैं।

नैनीताल में लंदन फॉग का सुंदर वीडियो देखें :

उल्लेखनीय है कि नगर के जुलाई-अगस्त माह में मानसूनी मौसम में इस कोहरे को अंग्रेजी दौर से लंदन में लगने वाले कोहरे ‘लंदन फॉग’ की संज्ञा प्राप्त है। इस दौरान कोहरे से हल्की बूंदों का झरना पैदल घूमने वाले सैलानियों को अद्भुत अनुभूति देता है। इस मौसम को नगर में रंग-बिरंगी छतरियां लेकर पैदल घूमने वाले लोग भी खासा पसंद करते हैं। उल्लेखनीय है कि पर्यटन के लिहाज से भी यह मौसम सैलानियों के खासा लाभप्रद होता है, जब शहर में अधिक भीड़भाड़ नहीं होती है। होटलों में कमरे एवं अन्य सुख-सुविधाएं अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर उपलब्ध हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें : नैनीताल में ‘लंदन फॉग’ संग मानो आसमां झुक जाता हो जमीं पर

नवीन जोशी नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल को यूं ही प्रकृति का स्वर्ग नहीं कहा जाता है। हर मौसम में यह शहर विश्वस्तर के एक नये आकर्षण को लेकर आता है, और छा जाता है। ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन में तो यहां देश-दुनिया से सैलानी प्राकृतिक एयरकंडीशनर (नेचुरल एसी) सरीखे मौसम का आनंद ले ही पाते हैं, लेकिन इसके बाद भी, जब देश मानसून का इंतजार कर रहा होता है, यहां लोकल मानसून झूम के बरसने लगता है। इस दौरान यहां एक नया आकर्षण नजर आता है, जिसे नगर के अंग्रेज निर्माताओं ने अपने घर इंग्लैंड को याद कर ‘लंदन फॉग’ और ‘ब्राउन फॉग ऑफ इंग्लैंड’ नाम दिये थे।

Read more