नवीन समाचार, देहरादून, 10 अक्टूबर 2024 (3 Minor Girls were to be sold for 11 Lakh Rupees)। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मानव तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें दिल्ली से तीन नाबालिग लड़कियों को बेचने के लिए यहां लाया गया था। पुलिस ने इस मामले में महिला सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस व संबंधितों से प्राप्त जानकारी के अनुसार देहरादून के पथरीबाग क्षेत्र से मानव तस्कर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीन नाबालिग किशोरियों को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि गिरोह इन लड़कियों को 11 लाख रुपये में बेचने की फिराक में था।
संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही थीं नाबालिग किशोरियां (3 Minor Girls were to be sold for 11 Lakh Rupees)
पटेलनगर थानाध्यक्ष केके लुंठी ने बताया कि बुधवार को आईएसबीटी चौकी को सूचना मिली कि तीन नाबालिग किशोरियां संदिग्ध परिस्थितियों में घूम रही हैं। इस पर उन्हें चौकी लाकर पूछताछ की गई, और एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और चाइल्ड लाइन की टीम को भी बुलाया गया।
नाबालिगों ने खुलासा किया कि उन्हें दिल्ली से नौकरी और पैसा दिलाने का झांसा देकर देहरादून लाया गया था। यहां उन्हें एक फ्लैट में ठहराया गया, जहां उन्होंने महिला और पुरुष को उनकी बिक्री की योजना बनाते हुए सुना। उन्होंने बताया कि वे 11 लाख रुपये में बेचे जाने वाले थे, जिससे वे डरकर फ्लैट की बालकनी से कूदकर भाग निकलीं।
उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी दिग्विजय सिंह गिरफ्तार (3 Minor Girls were to be sold for 11 Lakh Rupees)
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह के निर्देश पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए पथरीबाग स्थित वेद सिटी कॉलोनी के फ्लैट में छापा मारा और स्थानीय तलाकशुदा महिला बाला और उत्तर प्रदेश के अमरोहा निवासी दिग्विजय सिंह को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपितों ने कबूल किया कि वे नाबालिग किशोरियों को गाजियाबाद निवासी पूनम और खुशी से खरीदकर लाए थे और दून में उन्हें बेचने की फिराक में थे।
पुलिस अब इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में दबिश दे रही है। मामला अन्य राज्यों तक फैला होने की आशंका जताई जा रही है, जिसके लिए पुलिस टीमें भेजी जा रही हैं। (3 Minor Girls were to be sold for 11 Lakh Rupees)
(3 Minor Girls were to be sold for 11 Lakh Rupees, Dehradun News, Sex Racket, Three minor girls were to be sold for 11 lakh rupees, the girls escaped by jumping from the balcony,)
‘डॉ.नवीन जोशी, वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले पत्रकार’ एवं मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 140 मिलियन यानी 1.40 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।