मेस के खाने में कीड़े और घोंघा मिलने पर दून विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं का प्रदर्शन, कुलपति ने दिया जांच का आश्वासन

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, देहरादून, 28 सितंबर 2026 (Students At Doon University Protest)। देहरादून (Dehradun) स्थित दून विश्वविद्यालय (Doon University) के अलकनंदा छात्रावास के मेस (Mess) के खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। दावा किया गया है कि पहले शाम के नाश्ते में कथित तौर पर मैकरोनी (Macaroni) में सफेद रंग का कीड़ा मिलने के बाद रात के भोजन में घोंघा निकला। इससे छात्राओं में रोष फैल गया। इसके बाद अलकनंदा और मंदाकिनी गर्ल्स हॉस्टल (Alaknanda Girls Hostel) की छात्राओं ने विरोध शुरू किया, जिसमें बाद में शिवालिक छात्रावास के छात्र सहित अन्य विद्यार्थी भी शामिल हो गये।

Students At Doon University Protest
आक्रोशित छात्र-छात्राओं को समझाती कुलपति

छात्राओं के अनुसार शाम को मैकरोनी में सफेद रंग का कीड़ा मिला था। इसके बाद रात के खाने में घोंघा मिला, जिसे मेस कर्मियों ने मसाले का हिस्सा बताते हुए फेंक दिया। इसके अलावा आलू-न्यूट्रीला की सब्जी में भी तीन सफेद कीड़े मिलने की बात सामने आयी। इससे नाराज छात्र-छात्राओं ने छात्रावास परिसर में एकत्र होकर नारेबाजी शुरू कर दी।

बताया गया कि छात्र प्रतिनिधियों के साथ शिवालिक छात्रावास के छात्र भी प्रदर्शन में शामिल हो गये और नारेबाजी करते हुए कुलपति के आवास के बाहर पहुंच गये। छात्र-छात्राओं ने मेस के भोजन की गुणवत्ता में सुधार, साफ-सफाई की व्यवस्था दुरुस्त करने और मेस प्रबंधन की जवाबदेही तय करने की मांग की।

काफी देर बाद कुलपति डॉ. सुरेखा डंगवाल (Dr. Surekha Dangwal) छात्रों के बीच पहुंचीं। उन्होंने छात्रों से शांतिपूर्वक वार्ता की और कहा कि दो दिन तक भोजन की ठीक से जांच की जाएगी। इसके बाद आवश्यकता के अनुसार मेस की निविदा (Tender) बदलने सहित अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा।

कुलपति छात्रावास और मेस में भी पहुंचीं। उन्होंने छात्रावास में नयी खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की बात कही। साथ ही मैगी (Maggi) आदि बनाने के लिए स्टोव या इंडक्शन (Induction) तथा आवश्यक बर्तन उपलब्ध कराने की बात कही, ताकि विद्यार्थी अस्थायी तौर पर अपने भोजन की व्यवस्था कर सकें।

प्रदर्शन के दौरान पुलिस भी सुरक्षा की दृष्टि से विश्वविद्यालय परिसर में मौजूद रही। छात्र प्रतिनिधि, विश्वविद्यालय के छात्र प्रतिनिधि और छात्र संघ अध्यक्ष सहित अन्य विद्यार्थी भी प्रदर्शन में शामिल रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में आरोप-पत्र दाखिल करने में देरी पर गंभीर सवाल, कई आरोपितों को मिली वैधानिक जमानत; हाई कोर्ट ने भी एफएसएल रिपोर्ट समय पर देने को कहा

उल्लेखनीय है कि पांच दिन पूर्व देहरादून (Dehradun) के देवभूमि इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (Dev Bhoomi Institute of Technology) में भी मेस के भोजन की खराब गुणवत्ता को लेकर छात्र-छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन किये जाने की घटना भी सामने आई थी।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Students At Doon University Protest) :

Students At Doon University Protest, Doon University mess protest, Doon University food quality, Doon University hostel food, Alaknanda Girls Hostel protest, Dehradun university students protest, hostel mess food complaint, poor quality food in university hostel, insects found in hostel food, snail found in mess food, Doon University latest news, Dehradun student protest, university mess hygiene issue, student hostel food safety, Doon University students, Dehradun hostel mess controversy,#DoonUniversity #Dehradun #StudentProtest #HostelMess #MessFood #FoodQuality #HostelFood #StudentNews #UttarakhandNews #DehradunNews

Leave a Reply