नैनीताल में कांग्रेसियों का प्रदर्शन, शहीदों को श्रद्धांजलि, धूमधाम से मनेगी गांधी व शास्त्री जयंती, जिला पंचायत नैनीताल ने चलाया सफाई अभियान व कुविवि के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की बैठक

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नैनीताल में कांग्रेसियों ने किया प्रदर्शन, जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

नवीन समाचार, नैनीताल, 28 सितंबर (Nainital Latest News 28 September 26)। नैनीताल के तल्लीताल स्थित गांधी चौक में सोमवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल (Rahul Chhimwal) के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार (Gyanesh Kumar) और केंद्र सरकार का पुतला दहन किया।

Nainital Latest News 28 September 26इसके बाद कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार तथा निर्वाचन आयोग के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए तल्लीताल से कलेक्ट्रेट तक जुलूस निकाला। इसके बाद कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल (Lalit Mohan Rayal) के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा गया।

ज्ञापन में मांग की गयी कि भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार सहित दोनों निर्वाचन आयुक्तों को तत्काल पद से हटाया जाए, उनके द्वारा पूर्व में लिये गये निर्णयों को निरस्त किया जाए तथा मतदाता सूची पुनरीक्षण (Electoral Roll Revision) की एसआईआर (SIR) प्रक्रिया एवं प्रपत्र 7 के माध्यम से की जा रही कथित अनियमितताओं पर रोक लगाते हुए निर्वाचन प्रणाली में पूर्ण पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

प्रदर्शन के दौरान जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल, नैनीताल नगर अध्यक्ष सचिन नेगी, पूर्व नगर अध्यक्ष अनुपम कबडवाल, नगर पालिका अध्यक्ष डॉ. सरस्वती खेतवाल, महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष खष्टी बिष्ट, पूर्व सांसद डॉ. महेंद्र पाल, अवतार सिंह रावत, डॉ. भावना भट्ट, हरीश पनेरू, नीरज तिवारी, भोला भट्ट, हेम नैनवाल, मुन्नी तिवारी, संजय किरौला, लाखन नेगी, बी. चनौतिया, रईस भाई, संजय कुमार, पी.सी. गोरखा, जीशांत कुमार, शीलू कुमार, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, हिमांशु पांडे, हेम दुर्गापाल, हरेन्द्र बोरा, जे.के. शर्मा और दिनेश कर्नाटक सहित जिले भर से आये कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे राज्य आंदोलनकारी

गांधी जयंती के अवसर पर दो अक्टूबर को तल्लीताल गांधी चौक में उत्तराखंड के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। कार्यक्रम सुबह 11 बजे आयोजित होगा और डॉ. नारायण सिंह जंतवाल (Dr. Narayan Singh Jantwal) के नेतृत्व में राज्य आंदोलनकारी अमर शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल : त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी, साइबर साक्ष्यों पर प्रशिक्षण, 4.54 करोड़ की लागत से पार्किंग का निर्माण शुरू,

उत्तराखंड राज्य सेनानी वेलफेयर सोसाइटी एसोसिएशन (Uttarakhand Rajya Senani Welfare Society Association) के जिलाध्यक्ष गणेश सिंह बिष्ट (Ganesh Singh Bisht), महिला जिलाध्यक्ष लीला बोरा (Leela Bora), संगठन के संरक्षक पान सिंह रौतेला (Pan Singh Rautela), प्रवक्ता रईस अहमद (Rais Ahmed), कोषाध्यक्ष मनमोहन कनवाल (Manmohan Kanwal) तथा उपाध्यक्ष पान सिंह सिजवाली (Pan Singh Sijwali) ने सभी राज्य आंदोलनकारियों से निर्धारित समय पर गांधी चौक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया है।

नैनीताल जिले में धूमधाम से मनेगी गांधी व शास्त्री जयंती

अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल (Saurabh Aswal) की अध्यक्षता में सोमवार को जिलाधिकारी सभागार नैनीताल में दो अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Mahatma Gandhi) एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri) की जयंती के अवसर पर जिले में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने को लेकर बैठक आयोजित की गयी।

बैठक में अपर जिलाधिकारी असवाल ने बताया कि दो अक्टूबर को प्रातः 6.30 बजे से 7.30 बजे तक जनपद के हल्द्वानी, रामनगर, कालाढूंगी, बेतालघाट, लालकुआं, धारी तथा श्री कैंचीधाम तहसीलों सहित अन्य स्थानों पर प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाएगा। प्रभात फेरी में विद्यार्थी, राजनीतिक, धार्मिक एवं सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य व्यक्ति तथा आमजन भाग लेंगे।

उन्होंने बताया कि नैनीताल नगर में प्रभात फेरी मल्लीताल स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत (Govind Ballabh Pant) की प्रतिमा से प्रारंभ होकर तल्लीताल गांधी चौक पर समाप्त होगी। इसके उपरांत पूर्वाह्न आठ बजे राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण एवं माल्यार्पण किया जाएगा।

अपर जिलाधिकारी ने बताया कि नैनीताल के तल्लीताल गांधी चौक में प्रातः नौ बजे से जिलाधिकारी, गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा।

उन्होंने सभी नगर निकायों एवं निगमों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित पार्कों, रेलवे स्टेशनों, बस अड्डों, मलिन बस्तियों सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों पर वृहद स्वच्छता अभियान संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता एवं जनभागीदारी से संबंधित कार्यक्रमों को विशेष प्राथमिकता दी जाए।

बैठक में अपर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल को निर्देश दिये कि जनपद के विद्यालयों में विद्यार्थियों के मध्य महात्मा गांधी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व, गांधीवादी जीवन दर्शन, नैतिकता, सदाचार, सादा जीवन उच्च विचार, सर्वधर्म सद्भाव, भाईचारा, एकल उपयोग प्लास्टिक उन्मूलन तथा ‘स्वच्छता ही सेवा’ आदि विषयों पर वाद-विवाद एवं अन्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराये जाएं।

बैठक में परियोजना निदेशक शिल्पी पंत (Shilpi Pant), सहायक प्रबंधक उद्योग कैलाश संबल (Kailash Sambal), नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भवाली, नैनीताल, भीमताल, गांधी आश्रम नैनीताल, जिला विकास प्राधिकरण, विद्युत विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  डायरिया से 12 वर्षीय मासूम की मौत, 24 घंटों से लगातार 150 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, 14 मार्ग बाधित, आलू की फसल पर झुलसा रोग का खतरा

जिला पंचायत नैनीताल ने जल स्रोतों के आसपास चलाया विशेष सफाई अभियान

नैनीताल जिले के ज्योलीकोट और आसपास के क्षेत्रों में जलजनित बीमारियों के प्रकोप के दृष्टिगत जिला पंचायत नैनीताल द्वारा सोमवार को ज्योलीकोट, भल्यूटी, बेलूवाखान, सरियाताल तथा वीरभट्टी में जल स्रोतों के पास विशेष सफाई अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जल स्रोतों और उनके आसपास के क्षेत्रों से कूड़ा, प्लास्टिक और अन्य अनुपयोगी सामग्री उठाकर उसका निस्तारण किया गया। दल में जिला पंचायत राज अधिकारी सुरेश बैनी (Suresh Baini), उप राज अधिकारी असलम (Aslam), कार्याधिकारी ऋचा जोशी (Richa Joshi), दीपक उपाध्याय (Deepak Upadhyay), चंद्रपाल बिष्ट (Chandrapal Bisht), लक्ष्मण लमगड़िया (Laxman Lamgadiya), मोहन सिंह (Mohan Singh), इतीश कुमार (Itish Kumar) आदि शामिल थे।

इस दौरान लोगों से संपर्क कर कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और जल स्रोतों को स्वच्छ रखने की अपील भी की गयी।

कुविवि के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ की सलाहकार के साथ बैठक, विद्यार्थियों को इंटर्नशिप देने पर जोर

कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल (Kumaun University Nainital) के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ (Placement Cell) के सदस्यों प्रो. गीता तिवारी (Prof. Geeta Tiwari), डॉ. पेनी जोशी (Dr. Penny Joshi), डॉ. गिबू साबू एम. (Dr. Gibu Sabu M.), डॉ. गिरीश सी. खड़कवाल (Dr. Girish C. Khadkwal), डॉ. राशि मिगलानी (Dr. Rashi Miglani) तथा प्रो. महेंद्र सिंह राणा (Prof. Mahendra Singh Rana) ने लोकसभा सचिवालय, भारत सरकार, नई दिल्ली (Lok Sabha Secretariat, Government of India, New Delhi) के उप सचिव एवं कुमाऊं विश्वविद्यालय नैनीताल के प्लेसमेंट प्रकोष्ठ के सलाहकार डॉ. मोहित राजन (Dr. Mohit Rajan) के साथ नैनीताल में बैठक की।

बैठक में निर्णय लिया गया कि अल्पकालिक रूप में प्रकोष्ठ अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को इंटर्नशिप (Internship) प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिससे उन्हें उद्योग क्षेत्र का उपयोगी व्यावहारिक अनुभव मिल सके। ये इंटर्नशिप विद्यार्थियों के प्रदर्शन के आधार पर पूर्व-नियोजन प्रस्ताव (Pre-Placement Offer) में भी परिवर्तित की जा सकती हैं।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में कोसी नदी में बहा सेना का जवान, तीन किलोमीटर दूर मिला शव; पिता को देखते ही बेसुध हुआ 6 साल का बेटा

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।

Tags (Nainital Latest News 28 September 26) :

Nainital Latest News 28 September 26, Nainital Congress Protest, Uttarakhand Congress News, Nainital Political News, Rahul Chhimwal, Gyanesh Kumar, Election Commission India, Nainital Gandhi Jayanti, Uttarakhand State Agitators, Nainital District Panchayat, Jyolikot Cleanliness Campaign, Kumaun University Placement Cell, Kumaun University News, Student Internship Kumaun University, Nainital Latest News, Uttarakhand Latest News, long tail keywords Nainital Congress protest memorandum, Nainital Gandhi Jayanti programme, Jyolikot water source cleanliness campaign, Kumaun University placement internship, Nainital political news, #NainitalNews #UttarakhandNews #Congress #NainitalCongress #GandhiJayanti #GandhiChowk #StateAgitators #NainitalDistrictPanchayat #Jyolikot #CleanlinessCampaign #KumaunUniversity #PlacementCell #StudentInternship #UttarakhandNews #NavinSamachar

Leave a Reply