शर्मनाक घटना: राइंका के खेल शिक्षक पर छात्रा का शोषण व अश्लील वीडियो बनाने का आरोप, बीईओ भी निलंबित, पुलिस ने लिया हिरासत में

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, खटीमा, 22 अप्रैल 2026 (Govt Teacher Exploited Girl Student)। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जनपद अंतर्गत खटीमा के चकरपुर क्षेत्र से एक गुरु-शिष्य परंपरा को कलंकित करने वाली सनसनीखेज घटना सामने आई है। यहाँ के एक राजकीय इंटर कॉलेज में तैनात खेल शिक्षक (पीटीआई) पर छात्रा का शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का गंभीर आरोप लगा है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और हिंदूवादी संगठनों ने विद्यालय में जमकर हंगामा किया, जिसके बाद प्रशासन ने आरोपित शिक्षक को निलंबित कर दिया है।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  युवक-युवती को लेकर हंगामा, छात्र महासंघ अध्यक्ष से मारपीट व पटवारी पर भ्रष्टाचार के आरोप...

(Govt Teacher Exploited Girl Student)प्राप्त जानकारी के अनुसार, चकरपुर इंटर कॉलेज में कार्यरत पीटीआई सुखविंदर सिंह पर एक छात्रा ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने और अश्लील वीडियो बनाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि आरोपित शिक्षक वीडियो को सार्वजनिक करने की धमकी देकर छात्रा को लंबे समय से ब्लैकमेल कर रहा था। जब यह सूचना छात्रा के परिजनों, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं तक पहुँची, तो भारी संख्या में लोग स्कूल परिसर में एकत्र हो गए और आरोपित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रधानाचार्य ने स्वीकारी घटना, आरोपित शिक्षक पुलिस की अभिरक्षा में

विद्यालय के प्रधानाचार्य पंचदेव सिंह ने बताया कि जब उन्होंने आरोपित शिक्षक सुखविंदर सिंह से इन आरोपों के संबंध में पूछताछ की, तो उसने छात्रा के साथ संबंध होने की बात स्वीकार कर ली। प्रधानाचार्य ने इस घटना पर गहरी व्यथा और ग्लानि प्रकट करते हुए स्थानीय जनता से माफी मांगी है। हंगामे की सूचना मिलते ही चकरपुर पुलिस मौके पर पहुँची और आरोपित शिक्षक को आक्रोशित भीड़ के चंगुल से निकालकर अपनी अभिरक्षा में ले लिया।

खंड शिक्षा अधिकारी पर भी गिरी गाज

इस प्रकरण में प्रशासनिक शिथिलता बरतने के आरोप में खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) भानु प्रताप कुशवाहा के विरुद्ध भी बड़ी कार्यवाही की गई है। ग्रामीणों और स्थानीय विधायक का आरोप था कि प्रधानाचार्य द्वारा पूर्व में की गई शिकायतों के बावजूद बीईओ ने आरोपित शिक्षक को संरक्षण दिया और समय रहते कोई कदम नहीं उठाया। परिणामस्वरूप, मुख्य शिक्षा अधिकारी ने आरोपित शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही बीईओ कुशवाहा को भी उनके पद से हटाकर जिला मुख्यालय रुद्रपुर से संबद्ध (Attach) कर दिया है।

पुलिस की अग्रिम कार्यवाही

चकरपुर चौकी पुलिस का कहना है कि आरोपित शिक्षक को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। परिजनों की ओर से औपचारिक तहरीर मिलने के पश्चात भारतीय न्याय संहिता (BNS) और पॉक्सो (POCSO) जैसी सुसंगत धाराओं के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस घटना के बाद क्षेत्र के अभिभावकों में गहरा रोष और असुरक्षा का भाव व्याप्त है।

पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

Tags (Govt Teacher Exploited Girl Student) :

Govt Teacher Exploited Girl Student, Khatima Teacher Arrested For Molesting Student, Chakarpur Inter College Scandal 2026, PTI Sukhwinder Singh Suspended Khatima, Obscene Video Blackmailing Case Uttarakhand, Action Against BEO Bhanu Pratap Kushwaha, Villagers Protest In Khatima School, Principal Panchdev Singh Apology News, Police Custody For Sports Teacher Khatima, Education Department Discipline Action Rudrapur, Women and Child Safety Uttarakhand, #KhatimaCrimeNews #TeacherStudentRelationScandal #UttarakhandEducationDept #PoliceActionKhatima #ChildSafetyIndia #UdhamsinghNagarNews #PoxcoActUttarakhand #SchoolSafetyIssues #MoralDegradation #AdministrativeAction,

Leave a Reply