उत्तराखंड बोर्ड-2026 का 10वीं-12वीं का परिणाम घोषित, परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी, यहाँ देखें परिणाम

इस समाचार को सुनने के लिए यहाँ क्लिक करें

नवीन समाचार, रामनगर, 24 अप्रैल 2026 (Uttarakhand Board Class10-12 Results)। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद (UBSE) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं का इंतजार खत्म हो गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत और माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल सती ने रामनगर स्थित बोर्ड सभागार से उत्तराखंड बोर्ड के 10वीं और 12वीं का परिणाम सुबह 10:00 बजे आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया है। इस वर्ष परिणामों की घोषणा सामान्य समय (11 बजे) से एक घंटा पूर्व की गई है।बागेश्वर जिला 96.98 % सफल परिणामों के साथ प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है।

यह रहे टॉपर

हाईस्कूल में एमपी हिंदू इंटर कालेज रामनगर के अक्षत गोपाल के 98.2% ने प्रदेश में टॉप किया है। उन्होंने 500 में से 491 यानी प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। जबकि इशांत कोठारी, एसवीएम इंटर कालेज चिन्यालीसौड़ उत्तरकाशी और भूमिका, जीबी पंत जीआईसी खैरना नैनीताल 98% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर और योगेश जोशी, विवेकानंद वीएम इंटर कालेज मंडलसेना बागेश्वर 97.80 % तृतीर स्थान पर रहे हैं।

इंटरमीडिएट में सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज बागेश्वर की गीतिका पंत व भंगाराम अमर इंटर कालेज भुरापानी ऊधमसिंह नगर की सुशीला मेहदीरत्ता ने 500 में से 490 यानी 98.0 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से पहला स्थान प्राप्त किया। ऋषिकेश के आर्यन द्वितीय और हरिद्वार की वंशिका तृतीय स्थान पर रहे हैं।

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  नैनीताल में बढ़ती गर्मी का असर: मैदानी क्षेत्रों में स्कूलों का समय बदला, 'एरीज' पहुंचे युवा विज्ञानी

छात्राओं का परिणाम रहा बेहतर

परिणाम घोषित करते हुए बताया गया

कि हाईस्कूल परीक्षा में शामिल हुए कुल 1.08 छात्र-छात्राओं में से 92.12 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें से 88.03 प्रतिशत छात्र और 96.07 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं। जबकि, इंटरमीडिएट में परीक्षा देने वाले 1.04 लाख विद्यार्थियों में से 85.11 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। जिसमें से 81.93 प्रतिशत छात्र और 88.9 प्रतिशत छात्राएं उत्तीर्ण हुई हैं।

c4ca4238a0b923820dcc509a6f75849b 1669551685हम इस समाचार पर अपडेट करने के लिये बने हुए हैं। मेरिट सूची में आए विद्यार्थियों की जानकारी एवं अन्य अपडेट इसी लिंक पर दी जाएगी। इसलिये अपडेटेड समाचार देखने के लिये इस समाचार के लिंक को रिफ्रेश करते रहें। धन्यवाद। 

Uttarakhand Board Class10-12 Resultsपरीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

बोर्ड ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। छात्र किसी भी प्रकार की जानकारी या सहायता के लिए इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। संयुक्त सचिव सीपी रतूड़ी (6396178537), शोध अधिकारी शैलेन्द्र जोशी (7055513072) और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी राजीव रावत (7830403040) से संपर्क किया जा सकता है।

अपना परिणाम कैसे प्राप्त करें?

परिणाम घोषित होते ही छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन कर अपना स्कोरकार्ड देख सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ubse.uk.gov.in पर जाएं। फिलहाल यह वेबसाईट खुलने में समस्या या रही है।

  2. होमपेज पर दिए गए “बोर्ड परीक्षा 2026” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) का चुनाव करें।

  4. अपना रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज कर ‘Submit’ बटन पर क्लिक करें।

  5. आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। इसे डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट जरूर ले लें।

विशेष नोट: छात्र अपना परिणाम DigiLocker और अपने संबंधित स्कूलों के पोर्टल के माध्यम से भी देख सकेंगे। बोर्ड द्वारा कल शाम तक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जाएगा ताकि छात्रों की शंकाओं का समाधान हो सके।

UBSE UK Board 10th 12th Result 2026: व्यक्तिगत परीक्षार्थी

परीक्षार्थीपंजीकृतसम्मिलितउत्तीर्णउत्तीर्ण प्रतिशत
बालक2,1971,9971,18459.29%
बालिका1,4391,34487064.73%
योग3,6363,3412,05461.48%
आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  हरिद्वार: शहजाद बने शंकर और रजिया बनी सावित्री; एक ही परिवार के 5 सदस्यों ने स्वेच्छा से अपनाया सनातन धर्म

UK Board Result 2026 Class 10, 12: संस्थागत परीक्षार्थी

परीक्षार्थीपंजीकृतसम्मिलितउत्तीर्णउत्तीर्ण प्रतिशत
बालक47,87746,47538,52882.90%
बालिका51,47350,63644,91788.71%
योग99,35097,11183,44585.93%

UK Board Class 12, 10 Result 2026: कुल सम्मिलित परीक्षार्थी

परीक्षार्थीपंजीकृतसम्मिलितउत्तीर्णउत्तीर्ण प्रतिशत
बालक50,07448,47239,71281.93%
बालिका52,91251,98045,78788.09%
योग1,02,9861,00,45285,49985.11%

अंकपत्र में ये विवरण जरूर जांचें

ऑनलाइन मिलने वाली मार्कशीट प्रोविजनल (अस्थाई) होगी। छात्र इसमें अपना नाम, माता-पिता का नाम, रोल नंबर, विषयवार अंक और पास/फेल स्टेटस की गहनता से जांच करें। मूल मार्कशीट कुछ दिनों बाद आपके विद्यालय से प्राप्त होगी।

बोर्ड परीक्षा 2026: मुख्य आंकड़े

  • परीक्षा आयोजन: 21 फरवरी से 20 मार्च 2026।

  • कुल परीक्षार्थी: 2,15,252 छात्र-छात्राएं।

  • हाईस्कूल (10वीं): 1,12,266 परीक्षार्थी।

  • इंटरमीडिएट (12वीं): 1,02,986 परीक्षार्थी।

  • परीक्षा केंद्र: प्रदेशभर में कुल 1,261 केंद्र बनाए गए थे।

इस परिणाम को लेकर आपकी क्या उम्मीदें हैं? पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।

नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर  के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं। 

आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..

आप यह भी पढ़ना चाहेंगे :  भीमताल में आदमखोर बाघ का खौफ: 18 गांवों के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र 25 और 27 अप्रैल को बंद
Tags (Uttarakhand Board Class10-12 Results) :

Uttarakhand Board Class10-12 Results, Uttarakhand Board 10th 12th Result 2026 Date And Time, How To Check UBSE Result Online Via Roll Number, Dhan Singh Rawat To Release UK Board Result 25 April, UK Board High School And Inter Result 2026 Direct Link, UBSE Marksheet Download Step By Step Guide, Pass Percentage UK Board 2026 Predictions, Ramnagar Board Result Release Live Updates, Result Helpline Number Uttarakhand Board, Board Exams 2026 Data Highschool Intermediate, Official Websites For UK Board Result, UKBoardResult2026, #UBSE10th12thResult #DhanSinghRawat #UttarakhandEducation #BoardExams2026 #RamnagarBoard #UKBoardToppers #HaldwaniNews #DehradunUpdate #PaharResult, 

Leave a Reply