नैनीताल घूमने आई महिला ने साथ आए दो युवकों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया, पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर जांच शुरू की
नवीन समाचार, नैनीताल, 17 अगस्त 2026 (Nainital Law and Order News 17 August)। नैनीताल। शाहजहांपुर (Shahjahanpur), उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) से नैनीताल घूमने आई एक महिला ने अपने साथ आए दो युवकों पर दुष्कर्म (Rape) का आरोप लगाते हुए सोमवार सुबह 112 पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और होटल पहुंचकर दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। महिला को भी पुलिस टीम कोतवाली ले आई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक महिला दोनों युवकों के साथ शाहजहांपुर से नैनीताल आई थी। तीनों के रात में एक होटल में ठहरने की बात सामने आई है। इसके बाद महिला ने पुलिस को फोन कर आरोप लगाया कि दोनों युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सूचना मिलते ही कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र रावत (Rajendra Rawat) के नेतृत्व में पुलिस टीम होटल पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दोनों युवकों को पूछताछ के लिए बारापत्थर चौकी ले जाया गया।
पूछताछ में युवकों ने महिला को अपना परिचित बताते हुए घटना का अलग पक्ष रखा। युवकों का कहना है कि वे महिला को पांच हजार रुपये में नैनीताल घुमाने के लिए लेकर आए थे, जबकि सुबह महिला ने पांच हजार रुपये के बजाय उनसे पांच लाख रुपये की मांग की। युवकों के अनुसार रकम देने से इनकार करने पर महिला ने पुलिस को सूचना दी। हालांकि पुलिस अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंची है और महिला के आरोपों तथा युवकों की ओर से बताए गए घटनाक्रम की जांच की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र रावत ने बताया कि महिला और दोनों युवकों से पूछताछ जारी है। मामले में तथ्यों के आधार पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
ठंडी सड़क पर बाइक दौड़ाने से रोकने पर स्थानीय लोगों से अभद्रता, वाहन स्वामी पर कार्रवाई
नैनीताल। वाहनों के लिए प्रतिबंधित ठंडी सड़क पर बाइक दौड़ाने से रोकने पर बाइक सवारों ने स्थानीय लोगों से अभद्रता कर दी। सूचना पर पुलिस ने बाइक स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की है।
जानकारी के मुताबिक नगर की ठंडी सड़क पर टैक्सी बाइक (Taxi Bike) दौड़ती देख स्थानीय लोगों ने बाइक सवारों को टोका और बताया कि ठंडी सड़क पर वाहन चलाना प्रतिबंधित है। इस पर बाइक सवार युवक ने लोगों से अभद्रता कर दी। इसके बाद बाइक सवार तल्लीताल की ओर चले गए। स्थानीय लोगों ने बाइक की फोटो पुलिस को भेज दी।
सूचना मिलने पर पुलिस ने बाइक सवार की तलाश की, लेकिन वह मौके पर नहीं मिला। हालांकि फोटो और वाहन संबंधी जानकारी के आधार पर पुलिस ने प्रतिबंधित क्षेत्र में बाइक ले जाने पर वाहन स्वामी के खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक हरपाल सिंह (Harpal Singh) ने बताया कि प्रतिबंधित मार्ग पर वाहन ले जाने की शिकायत मिली थी। उपलब्ध जानकारी के आधार पर तल्लीताल निवासी रमा डालाकोटी (Rama Dalakoti) के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाकर घूम रहे पर्यटकों की कार सीज, साफ करने को लेकर पुलिस से हुई बहस
नैनीताल। नगर के तल्लीताल क्षेत्र में यातायात नियमों के पालन को लेकर चलाए जा रहे जांच अभियान के दौरान पुलिस ने नंबर प्लेट पर कीचड़ लगाकर वाहन चलाने पर एक कार को सीज कर दिया। कार में सवार पर्यटकों और पुलिस के बीच नंबर प्लेट साफ कराने को लेकर बहस भी हुई।
तल्लीताल में जांच के दौरान कलेक्ट्रेट रोड से गांधी चौक की ओर तेज गति से आ रही एक कार को पुलिस ने रोका। कार की नंबर प्लेट पर काफी कीचड़ लगा था, जिससे वाहन का नंबर स्पष्ट दिखाई नहीं दे रहा था। पुलिस ने कार रोककर पर्यटकों से नंबर प्लेट पर लगा कीचड़ साफ करने को कहा, लेकिन पर्यटकों ने नंबर प्लेट साफ करने से इनकार कर दिया। इसी बात को लेकर पुलिस और पर्यटकों के बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान पर्यटक पुलिसकर्मियों को ही यातायात नियम समझाने लगे।
पुलिस ने नंबर प्लेट स्पष्ट नहीं होने को यातायात नियमों का उल्लंघन माना और वाहन के खिलाफ कार्रवाई की। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि नंबर प्लेट को कीचड़ से छिपाकर यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर रामपुर निवासी फारूक अहमद (Farooq Ahmad) के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यूपी 22 बीई-6007 कार को सीज कर दिया गया।
धनराशि लौटाने को कहने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
नैनीताल। धनराशि के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने वाहन चालक पर गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की गई है।
सिलाकोट भनोली, अल्मोड़ा निवासी आनंद सिंह (Anand Singh) ने बताया कि एक वाहन चालक ने घरेलू परेशानी बताते हुए उससे करीब 20 हजार रुपये उधार लिए थे। धनराशि वापस करने के लिए कहने पर संबंधित व्यक्ति की ओर से टालमटोल की गई। बाद में धनराशि लौटाने का आश्वासन दिया गया, लेकिन आरोप है कि रकम वापस नहीं की गई।
आरोप है कि दोबारा अपनी धनराशि वापस मांगने पर संबंधित व्यक्ति ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। मामले में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र रावत ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पाठकों से आग्रह है कि इस समाचार से संबंधित अपनी राय और विचार नीचे दिए गए कमेन्ट बॉक्स में अवश्य साझा करें।
नैनीताल में क्लिक करके नैनीताल जनपद में हाल के दिनों में हुई अन्य सभी महत्वपूर्ण घटनाओं से जुड़ी पूरी रिपोर्ट पढ़ी जा सकती हैं। इसी तरह पिथौरागढ़ के समाचार, अल्मोड़ा के समाचार, बागेश्वर के समाचार, चंपावत के समाचार, ऊधमसिंह नगर के समाचार, देहरादून के समाचार, उत्तरकाशी के समाचार, पौड़ी के समाचार, टिहरी जनपद के समाचार, चमोली के समाचार, रुद्रप्रयाग के समाचार, हरिद्वार के समाचार और उत्तराखंड से संबंधित अन्य समाचार भी पढ़ सकते हैं।
आज के अन्य एवं अधिक पढ़े जा रहे उत्तराखंड के नवीनतम अपडेट्स-‘नवीन समाचार’ पर पढ़ें। हमारे व्हाट्सएप चैनल से, फेसबुक ग्रुप से, गूगल न्यूज से, एक्स से, थ्रेड्स चैनल से और डेलीहंट से जुड़ें। अमेजॉन पर सर्वाधिक छूटों के साथ खरीददारी करने के लिए यहां क्लिक करें। यदि आपको लगता है कि ‘नवीन समाचार’ अच्छा कार्य कर रहा है तो हमें यहाँ क्लिक करके सहयोग करें..।
Tags (Nainital Law and Order News 17 August) :
Nainital Law and Order News 17 August, Nainital Crime News, Nainital Rape Allegation, Shahjahanpur Woman Nainital, Nainital Police Investigation, Nainital Tourist Crime, Nainital Thandi Road Bike Action, Nainital Traffic Police, Nainital Number Plate Violation, Nainital Tourist Car Seized, Nainital Police Vehicle Checking, Nainital Money Dispute Threat, Nainital Police Complaint, Nainital Kotwali News, Uttarakhand Crime News, Nainital Latest News, Shahjahanpur woman alleges rape against two companions in Nainital, Nainital police detain two youths after rape allegation, bike rider action for driving on restricted Thandi Road Nainital, tourist car seized for muddy number plate in Nainital, Nainital man alleges threat over repayment of borrowed money, #NainitalNews #NainitalCrime #NainitalPolice #UttarakhandNews #TouristNews #CrimeNews #NainitalTourism #TrafficPolice #ThandiRoad #NumberPlateViolation #CarSeized #PoliceInvestigation #NainitalKotwali #MoneyDispute #LatestNews

डॉ.नवीन जोशी, पिछले 20 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, ‘कुमाऊँ विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पीएचडी की डिग्री प्राप्त पहले और वर्ष 2015 से उत्तराखंड सरकार से मान्यता प्राप्त पत्रकार हैं। 15 लाख से अधिक नए उपयोक्ताओं के द्वारा 150 मिलियन यानी 1.5 करोड़ से अधिक बार पढी गई आपकी अपनी पसंदीदा व भरोसेमंद समाचार वेबसाइट ‘नवीन समाचार’ के संपादक हैं, साथ ही राष्ट्रीय सहारा, हिन्दुस्थान समाचार आदि समाचार पत्र एवं समाचार एजेंसियों से भी जुड़े हैं। देश के पत्रकारों के सबसे बड़े संगठन ‘नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) उत्तराखंड’ के उत्तराखंड प्रदेश के प्रदेश महामंत्री भी हैं और उत्तराखंड के मान्यता प्राप्त राज्य आंदोलनकारी भी हैं। डॉ. जोशी के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करें।
नवीन समाचार’ विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी नैनीताल से जून 2009 से इंटरननेट-वेब मीडिया पर सक्रिय, उत्तराखंड का सबसे पुराना ऑनलाइन पत्रकारिता में सक्रिय समूह है। यह उत्तराखंड शासन से मान्यता प्राप्त रहा, अलेक्सा रैंकिंग के अनुसार उत्तराखंड के समाचार पोर्टलों में अग्रणी, गूगल सर्च पर उत्तराखंड के सर्वश्रेष्ठ, भरोसेमंद समाचार पोर्टल के रूप में अग्रणी, समाचारों को नवीन दृष्टिकोण से प्रस्तुत करने वाला ऑनलाइन समाचार पोर्टल भी है।
